केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति पर विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, कहा- 31 मार्च से पहले ही छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में नक्सलवाद एक इतिहास बन जाएगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के समूल नाश में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है नक्सलवाद के कारण कई पीढ़ियाँ बर्बाद हुई, फिर से नक्सलवाद जड़ न जमाए इसके लिए इसका समूल नाश आवश्यक छत्तीसगढ़ सरकार ने विकास और सुरक्षा दोनों ही मोर्चों पर संतोषजनक प्रगति की ‘नियद नेल्लानार’ योजना को सुरक्षा बलों के शिविरों के 5 किलोमीटर के दायरे से बढ़ाकर 10 किलोमीटर करें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की जनता को विकास के समान अवसर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए एक राज्य से…

Read More

सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : AK-47, 90 राउंड और लाखों की चोरी, नशे के सौदागरों ने आरक्षक के घर को बनाया था निशाना, मां भी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

दोनों आदतन आरोपियों द्वारा ही आरक्षक के सुने मकान से सोने चांदी के जेवर, मोबाइल, ए.के. 47 सर्विस राइफल, 03 मैगजीन, 90 नग राउंड की चोरी कर की गई थी घटना कारित. थाना गांधीनगर एवं विशेष पुलिस टीम की सक्रियता से आरोपियों की निशानदेही पर सर्विस राइफल ए.के. 47 एवं 03 मैगजीन 90 राउंड, एक सोने का मंगल-सूत्र, 02 नग अंगूठी सोने का, 01 जोड़ी सोने का बाली, 03 जोड़ी चांदी का पायल, 02 जोड़ी चांदी का बिछिया, 01 नग चांदी का शिवलिंग, चोरी के रकम से ख़रीदे गये सोफा…

Read More

पत्थलगांव विकास खंड के धार्मिक स्थल किलकिला मंदिर के आस पास श्रमदान कर स्वच्छता का दिया गया संदेश

जशपुर 5 अप्रैल 2025/ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत् कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह 02 सार्वजनिक स्थानों में जनभागीदारी से जनपद स्तरीय स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में शनिवार को जनपद पंचायत पत्थलगांव के ग्राम पंचायत किलकिला के मंदिर परिसर में जन भागीदारी से स्वच्छता श्रमदान करके मंदिर परिसर की साफ सफाई किया गया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत विरेन्द्र राठौर, जनपद…

Read More

दुख की घड़ी में शासन बना संबल: जीवन ज्योति बीमा योजना से जशपुर जिले के दो परिवारों को मिला ₹2-2 लाख का सहारा

जशपुर 5 अप्रैल 2025/ विकासखंड कुनकुरी में जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोकबहला के सूरज स्वयं सहायता समूह की दिलवती नाग की मृत्यु के उपरान्त उनके पति राम फल नाग एवं ग्राम पंचायत गोरिया की गायत्री स्व सहायता सहायता समूह की सुमित्रा बाई के मृत्यु के उपरांत नॉमिनी पुत्र तमेस्वर को बीमा क्लेम राशि 2,00,000/- रुपये इंडियन बैंक के द्वारा स्वकृति किया गया था. इस अवसर पर कुनकुरी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव कुनकुरी एसडीएम नंदजी पाण्डेय जनपद पंचायत सीईओ…

Read More

जशपुर की बिरजमनी महली को मिला पक्का मकान, अब नहीं डरेगी बारिश से – PM आवास योजना बनी उम्मीद की छत

महतारी वंदन योजना से मिल रही आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ सशक्त हो रहा परिवार जशपुर 5 अप्रैल 2025/ कहते हैं कि अगर संकल्प मजबूत हो और शासन की योजनाएं साथ दें, तो हर सपना साकार किया जा सकता है। मनोरा विकासखंड के ग्राम खरसोटा निवासी राजकुमार महली और उनकी पत्नी श्रीमती बिरजमनी महली की कहानी इसकी जीवंत मिसाल है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत इस परिवार को पक्का आवास स्वीकृत हुआ है, और आज उनका नया घर निर्माण की अंतिम अवस्था में है। श्रीमती बिरजमनी महली…

Read More

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की

रायपुर, 05 अप्रैल 2025/ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ बस्तर अंचल की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए कुदरगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में : कहा- कुदरगढ़ महोत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम

कुदरगढ़ मंदिर धाम ’प्रसाद योजना‘ में शामिल: विकास के लिए केन्द्र सरकार से मिलेगी मदद रायपुर, 4 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि कुदरगढ़ महोत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर इस अंचल के आस्था के प्रमुख केन्द्र कुदरगढ़ मंदिर धाम को केन्द्र सरकार की ’प्रसाद योजना‘ में शामिल किया है। इससे यहां के विकास के लिए केन्द्र सरकार से मदद मिलेगी।…

Read More

जशपुर : ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक

छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी जो राज्य से बाहर कर रहे अध्ययन कर सकते हैं आवेदन जशपुर, 04 अप्रैल 2025/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी जो छत्तीसगढ़ से बाहर अन्य राज्य के शासकीय, अशासकीय, आईटीआई, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज आदि अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रृत्ति की पात्रता रखते है, तथा इन संस्थाओं के प्राचार्यो/1व संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को सूचित किया गया…

Read More

जशपुर : फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने वाले व्यक्ति व गिरोह का पता चलने पर उन पर एफ.आई.आर. पंजीकृत कराने के निर्देश

जशपुर, 04 अप्रैल 2025/ जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि राज्य में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वाले व्यक्ति व गिरोह सक्रिय है। जिला योजना एवं सांख्यिकी के उप संचालक ने रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु एवं अधीनस्थ समस्त रजिस्ट्रार एवं उप रजिस्ट्रार के संज्ञान में उनके क्षेत्राधिकार अंतर्गत् फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने वाले व्यक्ति व गिरोह का पता चलता है तो इनके विरूद्ध नजदीकी पुलिस थाने में एफ.आई.आर. पंजीकृत करवाते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

Read More

हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी प्रबंधन पर धर्म परिवर्तन का आरोप, छात्रा और प्राचार्य आमने-सामने : मामला गरमाया, विहिप ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी

कुनकुरी, 4 अप्रैल 2025/ हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी प्रबंधन विवादों में घिर गया है। कॉलेज के अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने प्राचार्य सिस्टर विंसी जोसेफ पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने इन आरोपों को नकारते हुए छात्रा को अनुशासनहीन और गैर-हाजिर करार दिया है। छात्रा का कहना है कि उसे पहले वर्ष में दाखिले के कुछ महीनों बाद से ही ‘नन’ बनने और ईसाई धर्म अपनाने के लिए बार-बार प्रेरित किया गया। जब उसने इस प्रस्ताव को अस्वीकार किया, तो मानसिक प्रताड़ना,…

Read More