रायपुर, 11 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की पुनर्गठन पश्चात पहली बैठक विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक उन्नयन, प्रशासनिक सुधार और संस्कृति संरक्षण से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष श्री रामविचार नेताम सहित प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रीगण, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने परिषद की पहली बैठक में…
Read MoreTag: #मुख्यमंत्री_विष्णु_देव_साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला पत्रकारों का किया सम्मान : महिला पत्रकारों ने साझा किए अपने अनुभव और चुनौतियाँ, मुख्यमंत्री के साथ लंच और सेल्फी भी ली
रायपुर, 10 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित “महतारी वंदन अभिनंदन” कार्यक्रम में महिला पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिला पत्रकारों ने मीडिया में महिलाओं की भूमिका पर खुलकर चर्चा की। महिला पत्रकारों ने कहा कि महिला पत्रकार राजनीति, अपराध, खेल सहित हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें बराबरी का अवसर मिले। उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए जा रहे छात्रावासों की सराहना की और कहा कि यह पहल महिलाओं को घर से दूर भी सुरक्षित माहौल प्रदान…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माता कौशल्या की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
माता कौशल्या व प्रभु श्रीराम के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की वैद्यराज सुषेण मंदिर व श्री दशरथ दरबार के किए दर्शन, जलसेन सरोवर में कछुओं को खिलाया दाना मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण व रखरखाव हेतु दिशानिर्देश रायपुर, 10 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के ग्राम चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने माता कौशल्या…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुनकुरी में सामूहिक विवाह समारोह: 353 बेटियों के विवाह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने साक्षी, दिया मंगल आशीर्वाद, कहा – हमारी संस्कृति में पौराणिक युग से लेकर हमेशा से महिलाओं का रहा है सर्वोच्च सम्मान
जशपुर, 08 मार्च 2025/ जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के सलियाटोली स्थित मिनी स्टेडियम में शनिवार को स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान की स्तुति कर वैदिक रीति रिवाज से विवाह मंडप की अर्चना कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने जोड़े को उपहार देते हुए आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने सभी जोड़ों के पास जाकर उनपर पुष्प वर्षा कर अपना आशीष दिया। ‘घर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी में किया स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण, फोटो प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन
जशपुर, 8 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी के बाजारडाँड में स्थापित स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की सात फीट ऊंची प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्व. जूदेव के जीवन और योगदान पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान विधायक पत्थलगांव, विधायक जशपुर, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव , आयुक्त सरगुजा संभाग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह जनप्रतिनिधि, नगरवासी उपस्थित थे।
Read Moreअबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 : बस्तर में अमन, चैन और खुशहाली का संदेश, बस्तर क्षेत्र अब नई संभावनाओं और उपलब्धियों की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर 2 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह बस्तर की समृद्ध संस्कृति, शांति और विकास का प्रतीक बन चुका है। इस प्रतिष्ठित मैराथन में देश-विदेश के हजारों धावकों ने भाग लिया और अमन, चैन और खुशहाली का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देता है, बल्कि सामाजिक समरसता और सौहार्द को भी मजबूत करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस आयोजन को बस्तर क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सहकारिता विभाग के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन : “सहकार से समृद्धि” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
रायपुर, 3 मार्च 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में सहकारिता विभाग की गतिविधियों पर आधारित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप सहित सभी कैबिनेट मंत्रीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सहकारिता विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि “सहकार से समृद्धि” के मूलमंत्र पर आधारित यह कैलेंडर राज्य सरकार द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं में सहकारिता…
Read Moreजशपुर में विज्ञान की अलख! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अन्वेषण कार्यक्रम में की विशेष भागीदारी!
स्टारगेजिंग से लेकर 3D प्लेनेटोरियम तक, बगिया में अन्वेषण कार्यक्रम बना विज्ञान का महाकुंभ! जशपुर 28 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रदेश के युवा विघार्थियों को शिक्षक एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए सशक्त बनाने का संदेश दिया। उन्होंने अन्वेषण कार्यक्रम का अवलोकन किया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अन्वेषण कार्यक्रम के तहत अमेच्योर राकेटरी वर्कशॉप, स्टारगेजिंग , अंतरिक्ष ज्ञान अभियान, विघार्थियों के लिए एआई क्लब और प्रशिक्षण,स्पेश आन व्हील्स,…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जशपुर दौरा कल : सोगड़ा आश्रम दर्शन और फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन में करेंगे शिरकत…. पढ़ें पूरा शेड्यूल….
जशपुर/रायपुर, 23 फरवरी 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कल जशपुर दौरा महत्वपूर्ण है। इस दौरे में सीएम साय विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण, सामाजिक संगठनों से मुलाकात और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित “स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव मेमोरियल फुटबॉल मैच” का समापन समारोह है जिसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे का संक्षिप्त विवरण: प्रस्थान व आगमन: सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलिपैड, रायपुर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी, छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर मुख्यमंत्री साय के विजन से हुए परिचित
रक्षा, लॉजिस्टिक्स, आईटी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश को लेकर हुई अहम चर्चा छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन के क्षेत्र में सरप्लस स्टेट, यहां निवेश की अपार संभावनाएं: राजदूत श्री एरिक गार्सेटी मुख्यमंत्री ने भेंट किए छत्तीसगढ़ हर्बल के स्थानीय उत्पाद मुख्यमंत्री के साथ चाय का आनंद लेकर श्री गार्सेटी ने कहा – आई लव चाय रायपुर 5 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ आना मेरा सपना था, मैने छत्तीसगढ़ की प्रकृति और यहां के पर्यटन स्थलों, संस्कृति के विषय में बहुत कुछ पढ़ और सुन रखा था। आज यहां आकर बहुत अच्छा लग…
Read More