छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की दुर्दशा : करोड़ों के भुगतान रुके, छोटे ठेकेदार बर्बादी की कगार पर, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने BJP सरकार पर दोषारोप लगाया

रायपुर/30 सितंबर 2025। जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार और भुगतान में भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार की कमीशनखोरी, दुर्भावना और भेदभावपूर्ण रवैए से जल जीवन मिशन दम तोड रहा है। हजारों करोड़ का भुगतान लंबित है, वित्त विभाग के तय गाइडलाइन के मुताबिक सिंगल विलेज योजनाओं के भुगतान के लिए 371 करोड़ की जो राशि भेजा गया था उसे मोटे कमीशन के लालच में वापस मंगाकर अपने चहेते मल्टी विलेज योजनाओं की एजेंसियों को दिया है, सरकार…

Read More

शराब घोटाला: 960 करोड़ राजीव भवन पहुँचने का दावा, भाजपा प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कांग्रेस से पूछा – बिग बॉस कौन?

शराब घोटाले के खुलासों से कांग्रेस का भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र खुलकर सामने आ रहा : नलिनीश ठोकने प्रदेश प्रवक्ता ठोकने ने 960 करोड़ रुपए राजीव भवन पहुँचने और ‘बिग बॉस ग्रुप’ का हवाला देकर सवाल दागा रायपुर, 22 सितंबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कहा है कि प्रदेश में 32 सौ करोड़ रुपए के शराब घोटाले में हो रहे नित-नए खुलासों से कांग्रेस का सरकारी मशीनरी पर दबाव बनाकर भ्रष्टाचार करने का राजनीतिक चरित्र खुलकर सामने आ रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने…

Read More

“भाजपा में धनबल का राज, कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं” – सुरेंद्र वर्मा का सनसनीखेज बयान

रायपुर/18 सितंबर 2025। भाजपा संगठन और सरकार पर एक भू-माफिया के आगे सरेंडर होने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक जमीन दलाल इस सरकार के मंत्रियों और विधायकों को प्रेसवार्ता लेकर चुनौती देता है, लेकिन यह सरकार और भाजपा संगठन उस पर कोई कार्यवाही नहीं करती, भाजपा में अपने ही दल के जनाधार वाले नेता और कार्यकर्ताओं के लिए यह संदेश बेहद स्पष्ट है कि यह नए दौर की भाजपा है जहां धन ही सर्वोपरि है, पार्टी संविधान और…

Read More

PSC में गोपनीयता भंग, वही बने पूर्णकालिक अध्यक्ष – कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का बड़ा आरोप

क्या यूपीएससी की परीक्षा ऐसी होती है, पेपर कौन जांचेगा, उसका नाम खबर में छपता है भाजपा सरकार युवाओं को यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षा दिलाने के नाम से धोखा दे रही रायपुर/30 अगस्त 2025। पीएससी परीक्षा की पेपर जांचने वाले का नाम सार्वजनिक होने के बाद कार्यवाही नहीं होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पीएससी जैसी संस्था के खिलाफ भाजपा ने पहले दुर्भावना पूर्वक राजनीति किया पीएससी संस्था को बदनाम किया और यूपीएससी की तर्ज पर…

Read More

सरकार बताए जापान में कितने एमओयू हुए और कब धरातल पर उतरेंगे? – कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का सवाल

मुख्यमंत्री का जापान, कोरिया प्रवास केवल राजनैतिक पर्यटन, प्रदेश को कोई लाभ नहीं नए उद्योग लगना तो दूर इस सरकार की दुर्भावना से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक उद्योग भी बंद हो रहे रायपुर/30 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जापान और दक्षिण कोरिया दौरे से लौटने पर प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने सवाल उठाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री की कौन-कौन सी कंपनियों से एमओयू हुआ है, सार्वजनिक करे सरकार? छत्तीसगढ़ की जनता की गाढ़ी कमाई से मुख्यमंत्री और उनके अधिकारी जापान और साउथ अफ्रीका के दौरे पर…

Read More

कुनकुरी का विसर्जन तालाब बना भ्रष्टाचार का दलदल – फाइल से दस्तावेज़ गायब, टेंडर में फर्जीवाड़ा, कमीशनखोरी के आरोप…

15 में से 13 ठेकेदार बाहर – सिर्फ दो को फायदा, फिर भी अधूरा तालाब! क्या यह नवीनीकरण है या 98 लाख का घोटाला? कुनकुरी, 21 अगस्त 2025 : नगर पंचायत कुनकुरी का विसर्जन तालाब इन दिनों विकास कार्यों से ज्यादा भ्रष्टाचार और राजनीति के कारण सुर्खियों में है। लगभग 98 लाख 31 हजार रुपये की लागत से हो रहे तालाब नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण का यह काम अब सवालों के घेरे में है। जिस उद्देश्य से इस तालाब का नवीनीकरण शुरू हुआ था, वह पूरा होना तो दूर, इस काम…

Read More

बस्तर ओलंपिक में भ्रष्टाचार का आरोप: कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले– ट्रैक सूट खरीदी में हुआ बड़ा घोटाला, 717 सड़कों के दावे पर भी उठाए सवाल

रायपुर/19 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि जिस बस्तर ओलंपिक को लेकर प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से बड़ी-बड़ी बाते कर रहे थे उसी बस्तर औलंपिक में ट्रेक सूट खरीदी में साय सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। 4500 ट्रैक सूट खरीदी के लिये निविदा बुलाया गया, जिसमें क्वालीफाई करने वाली 5 कंपनियां एक ही ब्रांड शिव नरेश स्पोर्ट्स प्रा.लि. से जुड़ी थी। सभी पांचो कंपनियां एक ही ट्रैक सूट मॉडल (आर्टिकल कोड 459 ।) के लिये बोली लगाया। इसमें…

Read More

97.5 लाख के सफाई घोटाले से गरमाई कुनकुरी की राजनीति, नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने उठाया मामला….सवालों के घेरे में आई पूर्ववर्ती कांग्रेस की नगर सरकार…!!

अध्यक्ष विनयशील ने नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से पत्र लिखकर डेम सफाई कार्य से जुड़े सभी दस्तावेजों की मांगी जानकारी कुनकुरी, 3 अप्रैल 2025/ नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष विनयशील ने नगर के एकमात्र निस्तारी डैम एवं छठ घाट के सफाई कार्य में अनियमितताओं को लेकर फिर से सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से पत्र लिखकर इस कार्य से जुड़े सभी दस्तावेजों की मांग की है। अध्यक्ष विनयशील ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस सफाई कार्य के लिए नगर पंचायत को करीब 97.5 लाख रुपये…

Read More

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू हुई परिवहन चेक पोस्ट पर अवैध वसूली! कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

परिवहन विभाग का काम सड़क से लेकर दफ्तर तक सिर्फ वसूली करना परिवहन चेक पोस्ट पर 11300 रु महीना दो और प्रदेश में बेरोकटोक ओवरलोडिंग वाहन क्रॉस करो 15 साल के भाजपा शासन काल के दौरान भगवान के नाम से टोकन बनाकर अवैध वसूली होती रही है और एक बार फिर वही दौर शुरू हो गया रायपुर 25 मार्च 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के 16 परिवहन चेक पोस्ट पर वसूली बेधड़क चल रही है। 15 साल…

Read More

दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट प्रस्तुत होने पर बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव : केजरीवाल सरकार ने अपने  ही राजस्व पर 2 हजार करोड़ से ज्यादा का डाका डाला

रायपुर, 26 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि दिल्ली में भाजपा का प्रमुख चुनावी वादा भ्रष्टाचार को उजागर करना और दिल्ली में स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित करना था। इस वादे को पूरा करते हुए, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में ‘दिल्ली में शराब के विनियमन और आपूर्ति पर प्रदर्शन ऑडिट’ रिपोर्ट पेश की। भाजपा सरकार उन मुद्दों को समर्पित रूप से संबोधित करेगी, जिन्हें पिछली आप सरकार ने लंबे समय से नजरअंदाज किया था, जिसमें मुख्यमंत्री के आवास के जीर्णोद्धार में…

Read More