माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत माओवादियों के शीर्ष नेताओं के आश्रय स्थल ‘‘ईदवाया’’ में स्थापित हुआ नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप। क्षेत्र के ग्रामीणों ने नक्सलियों द्वारा मारे गये ग्रामीण साथियों को भी याद कर नक्सलवाद की प्रताड़ना को व्यक्त किया। एक साल के भीतर नारायणपुर के अबूझमाड़ में खुला 10वां ‘‘सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प’’। नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी के 38वीं वाहिनी ने खोला ईदवाया जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प। स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने में मिलेगी मदद। अबूझमाड़ क्षेत्र में हो रहे तेजी से…
Read MoreTag: #AntiNaxalOperation
सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद की पहचान पर किया बड़ा वार : नारायणपुर में नक्सली स्मारक ध्वस्त, अदरबेड़ा और वाट्टेकल गाँव में नक्सलियों के स्मारक को ढहा कर पुलिस ने दिया सत्ता का कठोर संदेश.
ग्रामीणों में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास और मनोबल में वृद्धि तथा क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में यह कदम सिद्ध होगा महत्वपूर्ण. नारायणपुर. 21 सितम्बर 2025 : नारायणपुर पुलिस ने अदरबेड़ा और वाट्टेकल गाँव में नक्सलियों द्वारा बनाए गए स्मारक को ध्वस्त कर नक्सलवाद को चुनौती दी है। डीआरजी नारायणपुर और आईटीबीपी की 29वीं एवं 38वीं वाहिनी की एस.ए.टी टीम ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की। स्मारक ध्वस्त करने से ग्रामीणों में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास बढ़ा है और क्षेत्र में शांति स्थापित…
Read Moreअबूझमाड़ से निकली बड़ी खबर : लाल गलियारे में दरार, 17 खूंखार नक्सलियों का सरेंडर, माओवादी संगठन की टूटी कमर, न्याय शाखा अध्यक्ष सहित 17 माओवादी नक्सलियों ने डाले हथियार.
जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिसिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य, पंचायत मिलिसिया सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित 16 माओवादियों ने समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की ली शपथ. सुरक्षा बलों के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप 16 माओवादी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, नक्सलियों के सैफ हाऊस लंका और डूंगा जैसे घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र से माओवादी कर रहे हैं आत्मसमर्पण, वर्ष 2025 में कुल 164 बड़े/छोटे कैडर के माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण. आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 50 हजार का चेक किया गया प्रदाय और उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति…
Read Moreनक्सल विरोधी अभियान पर मंथन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की बड़ी बैठक, विकास कार्यों की प्रगति पर भी हुई समीक्षा
रायपुर, 09 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की बैठक हुई। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान तथा विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Read Moreनेंदुर-गवाडी मुठभेड़ : भारी बारिश में भी डीआरजी-एसटीएफ की बड़ी सफलता, अबूझमाड़ में नक्सलियों पर टूटा पुलिस का कहर, ऑपरेशन मानसून में 8 लाख की ईनामी महिला माओवादी कमांडर सोढ़ी विमला ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद.
भारी बरसात और मानसून जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 08 लाख रूपये के ईनामी प्लाटून नंबर-16 के कमांडर (पीपीसी सचिव) सोढ़ी विमला को भीषण मुठभेड़ में मार गिराया. सर्चिंग कार्यवाही में मुठभेड़ स्थल से 01 महिला माओवादी का शव, 01 नग प्वाईंट 303 रायफल, 01 नग 315 बोर रायफल और 02 नग बीजीएल लांचर जैसे घातक हथियार सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामान हुआ बरामद. डीआरजी नारायणपुर, डीआरजी दंतेवाडा और एस.टी.एफ. की संयुक्त पुलिस पार्टी ने की कार्यवाही. सर्च के दौरान मिला तक़रीबन 19…
Read Moreअबूझमाड़ जंगल में भीषण मुठभेड़ : “माड़ बचाव अभियान” में धमाका, LMG, AK-47, INSAS, स्टेन गन और 300 से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद, नक्सलियों को तगड़ा झटका, हथियारों का बड़ा जखीरा छोड़ भागे माओवादी, भारी संख्या में घायल होने की आशंका.
नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित संयुक्त नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाव’’ अभियान में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता. जिला नारायणपुर थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत अबूझमाड के जंगल-पहाड़ में माड़ डिवीजन माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़. मुठभेड़ में हथियारबंद सीनियर कैडर माओवादी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं आवश्यक दैनिक उपयोगी सामग्री छोड़ कर भागे. LMG, AK-47 (त्रिची), इंसास, SLR, स्टेन गन, जैसे अत्याधुनिक हथियारों सहित भारी मात्रा में BGL सेल, डेटोनेटर, कार्डेक्स, के साथ 300 से अधिक सामग्री जब्त. मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना. नारायणपुर…
Read Moreसुकमा जिले के पुसगुन्ना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में दो नक्सली न्यूट्रलाइज – मुख्यमंत्री ने दी जवानों को बधाई
रायपुर 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिले के कुकानार थाना अंतर्गत पुसगुन्ना क्षेत्र में पुलिस जवान एवं सुकमा डीआरजी की संयुक्त पुलिस टीम के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिलने पर बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों को जवानों ने न्यूट्रलाइज किया है, जिनमें 5 लाख रुपए का इनामी पेदारास एलओएस कमांडर बमन भी शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे सुरक्षाबल के जवान पूरी ताकत से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई…
Read MoreIED ब्लास्ट में शहीद हुए ASP आकाश राव गिरपून्जे – छत्तीसगढ़ ने खोया एक बहादुर योद्धा
रायपुर, 9 जून 2025 : छत्तीसगढ़ जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमारे सुरक्षाबलों के अधिकारी एवं जवान दिन-रात अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। ऐसे ही एक जांबाज और साहसी अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री आकाश राव गिरपून्जे जी ने, 09 जून 2025 को सुकमा जिले के कोन्टा क्षेत्र में IED विस्फोट में वीरगति प्राप्त कर सर्वोच्च बलिदान दिया। ■ श्री आकाश राव गिरपून्जे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – कोन्टा डिवीजन, जिला सुकमा, आज सुबह 09 जून को कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के…
Read Moreगलगम पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, जवानों का हौसला बढ़ाया:नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर दी बधाई
रायपुर 15 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बीजापुर जिले के उसूर तहसील के अंदरूनी गांव गलगम पहुंचे, जहाँ उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर हालिया नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर चर्चा की। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने करेगुट्टा की पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 कुख्यात माओवादी आतंकियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। मुख्यमंत्री साय ने इस अभियान को नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी एंटी नक्सल ऑपेरशन का अपडेट लिया: ऑपेरशन की भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से की चर्चा
रायपुर 07 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों के विरुद्ध जारी मुठभेड़ के विषय में अधिकारियों से अपडेट लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने ऑपेरशन के संदर्भ में भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, मुख्यमंत्री…
Read More