जशपुर 14 जून 2025/ जशपुर जिले में सभी शालाओं आश्रम छात्रावास में विगत दिवस 8 जून से 14 जून तक “शाला स्वच्छता तिहार” का आयोजन जनभागीदारी के माध्यम से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शनिवार को महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में “शाला स्वच्छता तिहार” का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, श्री गंगाराम भगत, अध्यक्ष जनपद पंचायत जशपुर, शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, विकास खंड स्रोत समन्वयक,…
Read MoreTag: #Jashpur_News
जशपुर : मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया पेंशनरों का 6 सूत्रीय ज्ञापन, सम्मान और सुविधा की मांग पर सरकार से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जशपुर की सक्रिय पहल, राज्य शासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग जशपुर, 15 मई 2025 : राज्य के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनरों की समस्याओं को लेकर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश की जिला शाखा जशपुर द्वारा आज एक 6 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर जशपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं पेंशन विभाग के सचिव को प्रेषित किया गया। महासंघ ने अपनी मांगों में पेंशनरों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर राज्य शासन का ध्यान आकर्षित किया है और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।…
Read Moreकुनकुरी कोर्ट का बड़ा फैसला : मां की हत्या के गवाह बने बच्चे, पिता को उम्रकैद
कुनकुरी, 22 अप्रैल 2025 | ✍ सागर जोशी – संपादक एक तरफ जहाँ परिवार को प्रेम, सुरक्षा और विश्वास का आधार माना जाता है, वहीं कुनकुरी के तुमला गांव में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने इन मूल्यों को तार-तार कर दिया। 3 अप्रैल 2023 को मामूली पारिवारिक विवाद ने ऐसा रौद्र रूप धारण किया कि पूरन मुण्डा ने अपनी पत्नी अनिता मुण्डा की टांगी से बेरहमी से हत्या कर दी—और वो भी अपने ही मासूम बच्चों के सामने। अब, दो साल बाद न्यायालय ने इस गंभीर पारिवारिक अपराध पर…
Read Moreसरकार करेगी पंचायत सचिवों से किए गए वायदों को पूरा: प्रियंवदा सिंह जूदेव ने दिया आश्वासन, कहा मोदी की गारंटी है भरोसेमंद
आंदोलनरत पंचायत सचिवों ने राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव को सौंपा ज्ञापन जशपुर, 28 मार्च 2025/ नियमितीकरण की मांग को लेकर बीते 11 दिनों से हड़ताल पर बैठे ग्राम पंचायतों के सचिवों ने शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव से मुलाकात कर अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रांत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैंकरा ने जूदेव को बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने ग्राम पंचायतों के सचिव के पदों को शासकीयकरण करने…
Read Moreमयाली शिवधाम बना आदर्श तीर्थस्थल : श्रद्धालुओं की भक्ति में बाधा न आए, इसलिए स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता मित्रों ने संभाला मोर्चा, किया परिसर को साफ सुथरा.
स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता मित्रों ने संभाली जिम्मेदारी : मयाली शिव धाम को बनाया स्वच्छ और पवित्र. भगवान शिव की कथा के साथ स्वच्छता का संदेश! मयाली शिवधाम में चला विशेष सफाई अभियान जशपुर, 24 मार्च 2025 : जिले के कुनकुरी मयाली स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के सानिध्य में आयोजित महाशिवपुराण कथा श्रद्धालुओं के बीच आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। कथा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की महिमा सुनने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान…
Read Moreजशपुर में सांप के काटने से दर्दनाक मौत! पीड़ित परिवार को 4 लाख की सरकारी सहायता
जशपुर, 17 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम घोघर निवासी जुलिया केरकेट्टा का सांप के काटने से 20 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति अनिल केरकेट्टा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री से आईजी और कलेक्टर ने सौजन्य मुलाकात कर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी
जशपुर, 13 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके बगिया स्थित निवास में आईजी अंकित गर्ग और कलेक्टर रोहित व्यास ने सौजन्य मुलाकात कर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें भी होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
Read Moreसीएम के दौरे से पहले जशपुर प्रशासन मुस्तैद! कलेक्टर ने आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, आयोजकों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी
जशपुर, 13 मार्च 2025/ जशपुर जिला मुख्यालय में 16 मार्च को होने वाले आगामी प्रवास को लेकर तैयारियां तीव्र कर दी गयी हैं। जिसमें आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने हेतु कलेक्टर रोहित व्यास ने कार्यक्रम स्थलों का मुआयना किया। जिसमें उन्होंने शासकीय स्वामी आत्मानन्द बालक उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित होने वाले नगर पालिका के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया। जहां उन्होंने बच्चों की परीक्षाओं के कारण कक्षों को प्रभावित ना करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर पालिका के अधिकारियों से सुरक्षा…
Read Moreजशपुर : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 30 मार्च को, 21 मार्च से प्राप्त कर सकते है प्रवेश पत्र
जशपुर, 13 मार्च 2025 / पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 30 मार्च 2025 को दोपहर 12.00 से 02.00 बजे तक होगा। जिसके लिए शा.महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि जिन परीक्षार्थियों द्वारा प्रवेश हेतु आवेदन पत्र अपने-अपने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किये है, वे अपना प्रवेश पत्र संबंधित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय…
Read Moreजनता की आवाज, प्रशासन की जवाबदेही! जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में संवेदनशीलतापूर्वक सुनी लोगों की समस्याएं
जशपुर, 10 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को जिला कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। जनदर्शन में कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने सभी को संवेदनशीलतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आर्थिक सहायता, वेतन दिलाने, पदोन्नति, पीएम आवास निर्माण आपत्ति, नाली निर्माण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती, दो लाभ के पद…
Read More