रामनवमी : भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव, पूरा कुनकुरी नगर हुआ राममय, शाम को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

उमंग व उत्साह में डूबे लोग, सभी मंदिरों में साफ.सफाई कर सजाया गया समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: शहर से लेकर नगर व ग्रामीण इलाका राममय हो गया है। जगह.जगह विविध आयोजन किए जा रहे है। मंदिरों की सफाई कर सजाया गया है और भजन.कीर्तन, अनुष्ठान कार्यक्रम चल रहा हैं। वहीं आज सायं भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। रामनवमीं को लेकर लोगों में उल्लास व उत्साह का माहौल है। रामनवमी उत्सव समिति के अध्यक्ष पूरन गुप्ता ने बताया कि सभी रामभक्त रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस पहले राममवमी को भव्य…

Read More

दुर्घटना ब्रेकिंग : कुनकुरी नगर में रफ्तार का कहर, दूध लेने घर से निकल रहा युवक घर के दरवाजे में हुआ दुर्घटना का शिकार, गंभीर घायल

नाबालिग वाहन चालक की लापरवाही ने दिया गंभीर दुर्घटना को अंजाम समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: रफ्तार का कहर आज शुक्रवार को कुनकुरी नगर की सकरी गलियों में टूटा है। एक तेज रफ्तार कार घर के बाहर खड़ी कार को इतनी जोर से टक्कर मारती है कि खड़ी कार दस फीट की दूरी तक घिसट जाती है और इस बीच घर से दूध लेने निकल रहा युवक इस दुर्घटना की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को तत्काल निजी व्यवस्था से चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर…

Read More

कुनकुरी व्यापारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित होने पहूंचे प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय…..नागरिकों को लगाया रंग-गुलाल दी पर्व की शुभकामनाएं……

मंदिर परिसर में होलिका दहन, भगवान शिव, भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर लिया आर्शिवाद….मुख्यमंत्री ने नगरवासियों के साथ खेली होली… होली मिलन समारोह में सनातन धर्म समिति पदाधिकारी एवं नगरवासी भी हुए सम्मिलित समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : नगर के शिव मंदिर परिसर में व्यापारी संघ कुनकुरी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री व कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय सम्मिलित हुए। होलिका दहन की सायं आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने नागरिकों को होली पर्व…

Read More

होलिका दहन, रंग पर्व होली के अवसर पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने कुनकुरी पुलिस थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के पालन के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा त्यौहार सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ गौरवशाली ढंग पर्व मनाया जाए, आदर्श आचार संहिता के तहत नियमों का पालन करना होगा आवश्यक – एसडीएम शरारती तत्वों पर पुलिस प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर – एसडीओपी समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी नंद जी पाण्डे की अध्यक्षता में आज गुरूवार को आगामी 24 और 25 मार्च को होलिका दहन एवं रंगपर्व होली के मद्देनजर कुनकुरी नगर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाये…

Read More

युवक की तालाब में डुबने से हुई मृत्यु, कुनकुरी पुलिस कर रही जांच

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम श्रीटोली में युवक की तालाब में डुबने से मृत्यु हो गई है। सूचना पर कुनकुरी पुलिस मृत्यु पर मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। शिव कुमार यादव उम्र 26 वर्ष पिता भरत राम निवासी ग्राम श्रीटोली कुनकुरी दिन में नहाने तालब गया था जहां उसकी डूबने से मृत्यु हो गई है। मृतक के चाचा विजय कुमार यादव द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार मृतक शिव कुमार यादव गुरूवार को दिन में 11 बजे से 12 बजे के…

Read More

अवैध शराब पर कुनकुरी पुलिस की दबिश, आठ लीटर महुवा शराब के साथ आरोपी को पकड़ा, आबकारी एक्ट में मामला किया दर्ज

आरोपी हरिश सिंह पिता स्व.ईश्वरी प्रसाद सिंह उम्र 28 वर्ष सा. ढोंगाअम्बा मांझाटोली के विरुद्ध पुलिस थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 41/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट दर्ज समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.03.2024 को कुनकुरी पुलिस ग्राम भ्रमण एवं आबकारी एक्ट की कार्यवाही हेतु ग्राम कुंजारा श्रीटोली, ढोंगाअम्बा की ओर रवाना हुआ था कि मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम ढोंगाअम्बा मांझाटोली का हरिश सिंह महुआ शराब बना कर बिक्री कर रहा है एवं रखा है। सूचना पर गवाह गोविंद राम…

Read More

सुने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ, मोबाईल व नगद रकम की हुई चोरी, कुनकुरी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी : मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पल्लवी मिश्रा पिता बिनय कुमार मिश्रा निवासी बाजारडांड़ गिनाबहार रोड कुनकुरी, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर (छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि दिनांक 6 मार्च को दिन के समय 11.30 बजे प्रार्थिया अपने माता पिता के साथ विवाह कार्यक्रम में जशपुर गये थे। दूसरे दिन शाम लगभग 7.30 बजे जब जशपुर में कुनकुरी अपने घर वापस आए और घर का ताला खोलकर अन्दर घुसने पर पता चला कि सीढ़ी के उपर का दरवाजा खुला…

Read More

एनएच 43 पर पेट्रोल पंप के पास रात्रि में खड़े वाहनों से डीजल की चोरी, कुनकुरी पुलिस मामले की कर रही जांच….

दो बस एवं दो ट्रक से बीती रात डीजल चोरी की वारदात को दिया गया अंजाम, सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत गुरूवार एवं शुक्रवार की दरम्यानी रात को एचएच 43 पर स्थित पेट्रोल पंच के पास खड़े दो ट्रक एवं कुछ दुर पर खड़ी दो बसों से डीजल चोरी होने की शिकायत कुनकुरी पुलिस को मिली है। शिकायत के उपरांत कुनकुरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभ में पेट्रोल पंप एवं आस पास लगे…

Read More

कुनकुरी में कुप्रबंधन एवं उपेक्षा की भेंट चढ़ा महतारी वंदन कार्यक्रम : खाली कुर्सियों ने सूना पीएम व सीएम का संबोधन…… अधिकारी एवं कार्यकर्ता बीच समारोह से हुए गायब…….

सीएम के विधानसभा मुख्यालय में सूने पण्डाल में हुआ महतारी वंदन योजना का उद्बोधन कार्यक्रम, पीएम एवं सीएम के संबोधन के पूर्व पण्डाल हुआ खाली…देखे वीडियो….. समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विधासभा के मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत कुनकुरी के परिसर में महतारी वंदन योजना के प्रथम राशि अंतरण के अवसर पर आयोजित समारोह प्रशासनिक कुप्रबंधन एवं उपेक्षा की भेंट चढ़ गया। नगरीय प्रशासन एवं जनपद पंचायत द्वारा इस आयोजन को पृथक पृथक आयोजित किया जाना था किन्तु अचानक इस आयोजन को जनपद पंचायत कुनकुरी के परिसर में…

Read More

सीएम विष्णुदेव साय ने कुनकुरी सीएचसी में ब्लड बैंक स्थापना हेतु कलेक्टर को दिये निर्देश, सप्ताह भर में मिलने लगेगी व्यवस्था…..

सनातन धर्म समिति कुनकुरी ने नगर में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का भी दिया न्यौता समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी : प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय अपने गृह जिले में दो दिवस के संक्षिप्त प्रवास पर थे। इस दौरान ग्राम बगीचा एवं पमशाला में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत अपने बगीया निवास पर आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जशपुर जिली के तीनों विधासभाओं कुनकुरी, पत्थलगांव एवं जशपुर सहित साथ आस पास के क्षेत्रों से लोग मिलने पहूंचे थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम मंे अयोध्या में श्री रामलला मंदिर…

Read More