जन-संवाद और जनभागीदारी आधारित सुशासन नीति का प्रतिफल है यह सफलता – मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण में रचा नया इतिहास – मुख्यमंत्री ने दी जनता को बधाई रायपुर, 25 सितम्बर 2025/ जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर इतिहास रचा है। जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB) के परिणामों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और जनभागीदारी के संगम का जीवंत उदाहरण है। प्रदेश में अब तक 4,05,563…
Read MoreTag: #सुशासन
जनता की समस्याओं को हल करने में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की है अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री श्री साय से राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 25 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में 2024 बैच के 13 एवं 2021 बैच के एक अधिकारी शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशासन की धुरी हैं। जनता की समस्याओं को हल करने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा…
Read More“देरी नहीं चलेगी”—कलेक्टर रोहित व्यास का सख्त आदेश, राजस्व विभाग समीक्षा बैठक में राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निपटारा और प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश
हमर सुघ्घर ऑफिस के तहत निर्धारित मापदंड को पूरा कर सबसे ज्यादा अंक लाने वाले कार्यालय को 26 जनवरी को किया जाएगा सम्मानित जशपुर, 16 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करें। बैठक में आधार एवं मोबाइल नम्बर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित नामांतरण, फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्ती एवं व्यपर्वतन जैसे मामलों…
Read Moreकांग्रेस शासनकाल से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश – भाजपा प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने किया बड़ा दावा, हजारों किलो नशा जब्त
रायपुर, 1 सितंबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने प्रदेशभर में नशीले पदार्थों के गोरखधंधे पर अंकुश लगाने और इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किए जाने पर कहा हैं कि यह कार्रवाइयाँ ‘नशामुक्त छत्तीसगढ़’ की दिशा में बढ़ते ‘विष्णु के सुशासन’ का सख्त संदेश है। छत्तीसगढ़ को नशीले पदार्थों का डम्पिंग यार्ड कतई नहीं बनने दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार नशे के गोरखधंधे की रोकथाम के लिए लगातार सख्ती से कार्य कर…
Read Moreविष्णु देव साय जी का लोकप्रियता में दूसरे नंबर पर आना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात – अमित चिमनानी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यों पर फिर लगी जनता की मुहर – अमित चिमनानी रायपुर, 29 अगस्त 2025 : इंडिया टुडे के सी वोटर के MOTN सर्वे में पूरे देश में लोकप्रियता के मामले में 41.9 फ़ीसदी वोटो के साथ देश में द्वितीय सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई दी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि विष्णु देव साय जनता की कसौटी पर बार-बार खरे उतर रहे हैं। एक तरफ उनके नेतृत्व में…
Read Moreछत्तीसगढ़ की गूंज पूरे देश में! इंडिया टुडे सर्वे 2025 में विष्णु देव साय बने जनता की पसंदीदा नेतृत्व की मिसाल, हर दो में से एक नागरिक सरकार के कामकाज से संतुष्ट
जनता का बढ़ा भरोसा : इंडिया टुडे–MOTN सर्वे में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को गृह राज्य में 41.9% जनता का विश्वास, बड़े राज्यों में दूसरा स्थान फरवरी 2025 की तुलना में 2.9% की बढ़ोतरी : सुशासन तिहार और विकास योजनाओं ने मुख्यमंत्री साय को दिलाया सर्वे में ऊँचा स्थान मुख्यमंत्री श्री साय की ईमानदार और सौम्य छवि, त्वरित निर्णय क्षमता और जनता से सीधा जुड़ाव बने सफलता के आधार रायपुर, 29 अगस्त 2025/ इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) Survey में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ में पंजीयन की 10 क्रांति का शुभारंभ
रायपुर 3 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में पंजीयन की 10 क्रांति के अंतर्गत रजिस्ट्री प्रक्रिया में टेक्नोलॉजी आधारित दस नवाचारों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, एवं राज्य शासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारीगण, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं क्रेडाई के प्रतिनिधिगण, पंजीयन विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं रजिस्ट्री के पक्षकारगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार…
Read Moreजशपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली गरीब परिवारों की किस्मत : अब न टपकती छत, न डर सांप-बिच्छुओं का, पक्के मकान में नई जिंदगी, जशपुर के मणिभूषण मिंज ने बताया कैसे बदला प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनका जीवन.
प्रधानमंत्री आवास योजना कर रहा लोगों के सपने साकार, पक्का मकान मिलने से जीवन में आ रहा बदलाव. मणिभूषण मिंज अपने परिवार के साथ खुद के पक्के मकान में खुशहाल जीवन कर रहे व्यतीत. जशपुर. 26 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्के मकान का सपना साकार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दूरस्थ अंचलों तक योजना का लाभ पहुँचाया जा रहा है। ग्राम बाधरकोना निवासी मणिभूषण मिंज जैसे हितग्राही आज अपने…
Read Moreराज्य में ‘आउटपुट-आउटकम मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क’ के आधार पर होगी योजनाओं की निगरानी : डीएमईओ, नीति आयोग और राज्य नीति आयोग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन
रायपुर, 20 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ में शासन की प्रभावशीलता और योजनाओं की दक्षता को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य नीति आयोग एवं नीति आयोग (भारत सरकार) के डेवलपमेंट मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिस (डीएमईओ) के सहयोग से “मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह दो दिवसीय कार्यशाला 20 और 21 मार्च को आयोजित की जा रही है, जिसमें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आधुनिक निगरानी और मूल्यांकन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी योजनाओं…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की सौजन्य भेंट : छत्तीसगढ़ में शांति, सुशासन और विकास पर केंद्र-राज्य के बीच अहम चर्चा
रायपुर, 1 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में शांति, सुशासन और सतत विकास को लेकर चल रही पहल पर केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय…
Read More