कुनकुरी नगर पंचायत की परिषद बैठक सम्पन्न : 5 करोड़ की विकास योजनाएँ पारित, 200 करोड़ के सिटी डेवलपमेंट प्लान को स्वीकृति

वार्डवार विकास की सौगात हर वार्ड को मिलेगा 30-35 लाख- नगर का बदलेगा चेहरा कुनकुरी, 30 अगस्त 2025। नगर पंचायत कुनकुरी की परिषद की बहुप्रतीक्षित बैठक शुक्रवार को परिषद अध्यक्ष विनयशील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा सहित सभी पार्षदगण—नील कुमारी, शीतल बजाज, अनिता गुप्ता, सावित्री चौहान, अजीत किस्पोट्टा, राजेश ताम्रकार, मुक्ति मिंज, इमरान ख़ान, रुकसाना बानो, गुलाबी पैंकरा, अमित मिश्रा, रोहित सिंह, मुकेश नायक—पूरी तत्परता के साथ शामिल हुए। वहीं प्रशासनिक स्तर पर सीएमओ राजेन्द्र पात्रे, निर्माण साखा इंजीनियर इंदीवर दुबे, लेखपाल विकास…

Read More

कुनकुरी में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, अध्यक्ष विनयशील ने जयस्तंभ चौक पर किया माल्यार्पण और रखी 180 करोड़ के विकास कार्यों की रूपरेखा

कुनकुरी, 15 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कुनकुरी नगर पंचायत में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने जयस्तंभ चौक पर माल्यार्पण कर आज़ादी के अमर बलिदानियों को नमन किया। इस अवसर पर नगरवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत की आज़ादी के इतिहास, विकास यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर प्रेरक विचार रखे। गुलामी से विकास की ओर – भारत की प्रगति पर गर्व अध्यक्ष विनयशील ने अपने उद्बोधन में कहा— “जब भारत अंग्रेज़ों की 200 वर्षों की गुलामी…

Read More

दुर्घटना अपडेट : बेटी को लेने जा रहे श्रवण राम की कुनकुरी-लवाकेरा राजमार्ग पर बाइक दुर्घटना में मौत, आईसीयू में चली जिंदगी की आखिरी जंग

कुनकुरी, 10 अगस्त 2025 : कुनकुरी-लवाकेरा राजमार्ग पर नगर सीमा के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। हादसा रविवार, 9 अगस्त 2025 को शाम लगभग 6 बजे हुआ, जब नगर में विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सड़कों पर भारी भीड़ थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रवण राम निवासी बेहराटोली, कुनकुरी — जो मूल रूप से ग्राम ढोंगाआम्बा का रहने वाला था — अपनी बिना नंबर की मोटरसाइकिल से…

Read More

खेत में महिला से दरिंदगी : कुनकुरी कोर्ट ने बलात्कारी को सुनाई 10 साल की कठोर कैद और जुर्माना

पीड़िता की बहादुरी और पुलिस की तत्परता से 16 महीने में मिला न्याय कुनकुरी, 9 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के कुनकुरी में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, जो महिला सुरक्षा और न्याय की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। अदालत ने 24 वर्षीय युवक अभय मनीष तिर्की को बलात्कार के गंभीर अपराध में 10 साल के कठोर कारावास और ₹1,000 के जुर्माने की सज़ा सुनाई है। यह फैसला न केवल पीड़िता को न्याय दिलाता है,…

Read More

कुनकुरी में स्कूलों के पास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 6 दुकानों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई

स्कूल के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू सिगरेट गुडाख बीड़ी बेचना प्रतिबंधित जशपुर 3 जून 2025/ कुनकुरी एसडीएम नन्द जी पांडे और एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी के निर्देशन में कुनकुरी विकास खंड में तहसीलदार कुनकुरी प्रमोद पटेल, थाना प्रभारी राकेश यादव की टीम ने स्कूल के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू,गुड़ाखू, सिगरेट बेच रहे दुकानों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। जिसमें 6 दुकान शामिल हैं। उनको समझाइए दिया गया की स्कूल के 100 मी दायरे में किसी प्रकार के तंबाकू सिगरेट गुड़ाखू का विक्रय करना…

Read More

कुनकुरी में दिनदहाड़े हुई चोरी: व्यापारी के मकान-सह दुकान से लाखों के सोना-चांदी के जेवरात और नगद रकम पार, पुलिस जांच में जुटी

कुनकुरी, 31 मई 2025: दिनदहाड़े कुनकुरी के साप्ताहिक बाजार रोड पर चोरी की बड़ी वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय कपड़ा व्यापारी शिवरतन महेश्वरी के मकान-सह दुकान में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। लाखों रुपए के सोना-चांदी के आभूषण और नगद रकम पार कर दी गई। चोरी की यह घटना दोपहर लगभग 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब पूरा परिवार मयाली नेचर कैम्प घूमने गया था। घटना का पूरा ब्यौरा:शिवरतन महेश्वरी की दुकान के…

Read More

“कुनकुरी में भ्रष्टाचार का विस्फोट!”- नपं अध्यक्ष विनयशील की प्रेस वार्ता में CMO पर गंभीर आरोप — डेम सफाई, टेंडर और निर्माण में करोड़ों के घोटाले का खुलासा…देखें प्रेस वार्ता का पूरा विडिओ…!

कुनकुरी (जशपुर) 13 मई 2025 | सागर जोशी- संपादक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी से भ्रष्टाचार की एक बड़ी गूंज उठी है। एक ओर प्रदेश सरकार “भ्रष्टाचार मुक्त शासन” का दम भर रही है, तो दूसरी ओर उसी सरकार के नगरीय निकाय में करोड़ों की धांधली के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। कुनकुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष विनयशील ने प्रेस के समक्ष मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) प्रवीण उपाध्याय पर बेजोड़ भ्रष्टाचार, फर्जी टेंडर, अवैध भुगतान और शासकीय राशि की बंदरबांट के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। इस…

Read More

नपं अध्यक्ष विनयशील ने कुनकुरी में श्रम को दिया सम्मान, बोरे बासी भोज के साथ मनाया श्रमिक दिवस

कुनकुरी, 01 मई 2025 : विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कुनकुरी में श्रम की गरिमा और स्वच्छता कर्मियों के योगदान को ससम्मान स्वीकार करते हुए एक अनूठा आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने नगर के स्वच्छता दीदी और सफाईकर्मी भाइयों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया और उनके साथ बैठकर बोरे बासी तिहार मनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष विनयशील ने बताया कि छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा श्रमिकों के सम्मान में वर्ष 2019 से बोरे बासी तिहार की परंपरा शुरू की गई थी। इस…

Read More

ब्रेकिंग : आज कुनकुरी में देश एवं सेना विरोधी पोस्ट के विरुद्ध फूटेगा आक्रोश — बीजेपी करेगी पूर्व विधायक यू.डी. मिंज के पुतले का दहन और एफआईआर दर्ज करने की मांग

कुनकुरी, 28 अप्रैल 2025: देशभक्ति के जज़्बे से भरे कुनकुरी वासी आज एक ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन के गवाह बनेंगे। भारतीय जनता पार्टी मंडल कुनकुरी के नेतृत्व में आज शाम 5 बजे थाना कुनकुरी में पूर्व विधायक यू.डी. मिंज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, और बस स्टैंड कुनकुरी में उनके पुतले का दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यू.डी. मिंज पर आरोप है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के संभावित युद्ध को लेकर भारत की हार की कामना कर राष्ट्र का घोर अपमान किया है। इस बयान से आहत…

Read More

कुनकुरी में यातायात व्यवस्था सुधारने व्यापारी-प्रशासन की हुई बैठक, पार्किंग से लेकर सड़कों तक बनी नई गाइडलाइन

सार्वजनिक पार्किंग व अनुशासनात्मक व्यवस्था पर बनी सहमति, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई कुनकुरी, 19 अप्रैल 2025 : नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नंदजी पाण्डे की अध्यक्षता में नगर के प्रमुख व्यापारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद पंचायत सभागार में आयोजित की गई। बैठक में व्यापारी संघ के अध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल, सचिव मनीष हेडा, सदस्य अमित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विष्णु सोनी, अंशुल रारा सहित दर्जनों व्यापारी शामिल हुए। प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव,…

Read More