पंजीयन सहायता हेतु शिविर एनईएस पीजी कालेज में 11 व 12 मार्च को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन 12 मार्च तक जशपुर, 10 मार्च 2025/ केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना प्रारंभ करने का उद्देश्य युवाओं में कौशल का विकास करने के साथ ही रोजगार के अवसर प्रदान करना है। योजना का लाभ लेने के लिए 12 मार्च 2025 तक प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल www.pminternship.mca.gov.in पर निःशुल्क ऑनलाईन पंजीकरण किया जा सकता है। शासकीय पॉलिटेक्निक जशपुर के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना अंतर्गत 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमाधारक…
Read MoreTag: #जशपुर_समाचार
होली पर नहीं बिकेगी शराब! जशपुर में 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
जशपुर, 10 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 14 मार्च 2025 को ‘होली’ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। होली के दिन जिले की सम्पूर्ण देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों सहित संलग्न अहातों को 13 मार्च 2025 की रात्रि 10:00 बजे से 15 मार्च 2025 की प्रातः 10:00 बजे तक पूर्णतः बन्द रखने हेतु आदेश दिए गए हैं। उन्होंने शासन के उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं।
Read Moreजशपुर में सांप के काटने से गई जान, प्रशासन ने 4 लाख की सहायता राशि की मंजूरी दी!
जशपुर, 10 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम बहोरा निवासी शीतल राम का जहरीला सांप के कोटने से 19 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी सरस्वती बाई तथा मृतक की पुत्री करिश्मा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुनकुरी में सामूहिक विवाह समारोह: 353 बेटियों के विवाह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने साक्षी, दिया मंगल आशीर्वाद, कहा – हमारी संस्कृति में पौराणिक युग से लेकर हमेशा से महिलाओं का रहा है सर्वोच्च सम्मान
जशपुर, 08 मार्च 2025/ जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के सलियाटोली स्थित मिनी स्टेडियम में शनिवार को स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान की स्तुति कर वैदिक रीति रिवाज से विवाह मंडप की अर्चना कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने जोड़े को उपहार देते हुए आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने सभी जोड़ों के पास जाकर उनपर पुष्प वर्षा कर अपना आशीष दिया। ‘घर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी में किया स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण, फोटो प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन
जशपुर, 8 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी के बाजारडाँड में स्थापित स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की सात फीट ऊंची प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्व. जूदेव के जीवन और योगदान पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान विधायक पत्थलगांव, विधायक जशपुर, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव , आयुक्त सरगुजा संभाग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह जनप्रतिनिधि, नगरवासी उपस्थित थे।
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह की तैयारी शुरू, 17 परियोजनाओं में मंगल ध्वनि के साथ वर वधु का हल्दी, मेहंदी और संगीत का किया जा रहा कार्यक्रम
जशपुर 6 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 8 मार्च को कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली मिनी स्टेडियम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लगभग 365 हिन्दू जोड़ों के वर वधू को अपना आशीर्वाद देंगें जशपुर में विवाह की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। आज जिला प्रशासन और महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले के 17 परियोजनाओं में विवाह के पूर्व कन्याओं का हल्दी, मेहंदी, संगीत का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह के लिए…
Read Moreमुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर बिजली संकट का समाधान: ट्रांसफार्मर बदला, अब गांव में मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति!
ग्राम पंचायत हेटघींचा के मुड़ीझरिया में बदला गया ट्रांसफार्मर, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर, 06 मार्च 2025/ लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्राम पंचायत हेटघींचा के मुड़ीझरिया के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर बड़ी राहत मिली है। ट्रांसफार्मर के बदले जाने से इस समस्या का सामाधान हो गया है। जिससे प्रसन्न ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पंचायत हेटघींचा के मुड़ीझरिया के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन देकर…
Read More“काम नहीं तो पद भी नहीं!” जशपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति पर दो आवास मित्रों की नियुक्ति रद्द, प्रशासन का सख्त संदेश
जशपुर 5 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने विगत दिवस प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा किए थे। उसमें कार्य में रूचि नहीं लेने वाले आवास मित्रों पर कारवाई करने के निर्देश दिए थे।जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने आवास निर्माण में प्रगति न होने के कारण मनोरा विकास खंड के क्लस्टर आस्ता आवास आवास मित्र कुमारी दीपमाला तिर्की और सोनक्यारी कलस्टर की आवास मित्र कुमारी हेमावती बाई का चयन निरस्त किया गया है। शासन की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने के कारण आवास…
Read Moreग्राम पंचायतों में विकास कार्य अधर में! जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को दी अंतिम चेतावनी, 30 मार्च तक हर हाल में पूरा करें काम
जशपुर 5 मार्च 2025/ शासन के निर्देशानुसार, जिला कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत पत्थलगांव एवं कांसाबेल में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने योजनांतर्गत कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें मुख्यरूप से शासन की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कार्यों में प्रगति हेतु सर्वाधिक लंबित आवास वाले ग्राम पंचायत के तकनीकी सहायक, सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र को प्रगति नहीं होने के कारण कड़ी नाराजगी जाहिर की एवं सप्ताह भर में कार्य में प्रगति लाए जाने हेतु निर्देश जारी किया गया। साथ ही समस्त…
Read Moreकुनकुरी में भव्य सामूहिक विवाह समारोह! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वर-वधुओं को आशीर्वाद, 50 हजार तक की सरकारी सहायता
जशपुर 5 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 8 मार्च को कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली मिनी स्टेडियम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लगभग 365 हिन्दू जोड़ों के वर वधू को अपना आशीर्वाद देंगें। छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बेटियों का विवाह कराया जा रहा है। और माता पिता के चिन्ता की लकीरें को दूर कर रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना है,…
Read More