मुख्यमंत्री श्री साय शिविर में आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल कार्ड, टी.बी. मरीजों को फुड बॉस्केट एवं निक्षय मित्रों को प्रमाण-पत्र करेगें वितरण शिविर में एम्स रायपुर के जनरल मेडीसीन विभाग सहित विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का किया जाएगा उपचार जशपुर, 05 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार उनके विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी मंे 08 मार्च को जिला प्रशासन जशपुर द्वारा स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन एम्स रायपुर के सहयोग से बालासाहेब देशपाण्डे महाविद्यालय मैदान सलियाटोली कुनकुरी में किया जा रहा है। उक्त शिविर…
Read MoreTag: #जशपुर_समाचार
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 : जशपुर जिले में 3 मछुआ एवं 6 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का हुआ पंजीयन
नवीन पंजीकृत सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण-पत्र का किया गया वितरण जशपुर, 05 मार्च 2025/ अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के लिए जारी कैलेंडर अनुसार सहकारिता विभाग जशपुर द्वारा पंजीकृत 3 नवीन मछुआ सहकारी समितियों एवं 6 नवीन दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। यह प्रमाण-पत्र कार्यक्रम संबंधित समितियों के ग्राम पंचायत मुख्यालयों में किया गया। इस दौरान सहकारिता विभाग, अपेक्स बैंक, मत्स्य पालन विभाग एवं पशु पालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read Moreजशपुर : शहर का सौंदर्य बढ़ाने की कवायद! कलेक्टर ने जयस्तंभ चौक और अटल परिसर निर्माण की प्रगति पर जताई सख्ती
जशपुर, 05 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास जिले के लगातार दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति का जाएजा ले रहे हैं। साथ ही अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें गुणवतापूर्ण और समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कलेक्टर ने जशपुर नगरपालिका क्षेत्र में जयस्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण कार्य और जिला संग्रहालय परिसर में बन रहे अटल परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास आज सुबह जिला चिकित्सालय के समीप जयस्तंभ चौक में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का…
Read Moreजशपुर: जिला परिवहन अधिकारी का आदेश: बसों को केवल निर्धारित स्थल पर ही पार्क करें, नहीं तो लगेगा जुर्माना
जशपुर, 04 मार्च 2025/ जिला परिवहन अधिकारी जशपुर द्वारा समस्त बस संचालकों को अपने बसों को निर्धारित स्थल पर ही खड़ी करने हेतु अपने अधिनस्थ स्टाफ को हिदायत देने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि निर्धारित स्थान को छोड़कर कहीं भी बस को खड़ी करने की स्थिति में केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की धार 179(1) के तहत जुर्माना वसूली किया जाएगा। विभाग द्वारा बताया गया है कि प्रायः अधिकांश बस मालिकों के बस चालक द्वारा निर्धारित बस स्टैण्ड या निर्धारित स्थान को छोड़कर…
Read Moreब्रेकिंग : पत्नी की हत्या करने वाला बिमल भगत दोषी करार, कुनकुरी न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा! जानें कैसे सामने आया सनसनीखेज सच..!
कुनकुरी, 4 मार्च 2025 // द्वितीय अपर सत्र न्यायालय, कुनकुरी ने पत्नी की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी बिमल भगत को आजीवन कारावास की कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन की अदालत ने धारा 302 भारतीय दंड संहिता के तहत आरोपी को दोषी ठहराते हुए 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त 2 महीने का सश्रम कारावास भुगतना होगा। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्रीमती श्यामा महानंद ने की क्या था पूरा मामला? मामला ग्राम बनगांव,…
Read Moreजशपुर: राज्य शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने 01 से 07 मार्च तक कोल्हेनझरिया कलस्टर में सुशासन शिविरों का आयोजन! 07 मार्च को विशेष दिव्यांग शिविर
जशपुर, 28 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के विकासखंड फरसाबहार में कोल्हेनझरिया कलस्टर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों में विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्यवन एवं विभागों की संतृप्तिकरण हेतु सुशासन शिविर का आयोजन 1 मार्च से 07 मार्च तक किया जा रहा है। जिसके तहत 01 मार्च को ग्राम पंचायत गंझियाडीह के बाजारडाड़ के समीप, 02 मार्च…
Read Moreजशपुर: कांसाबेल में प्रधान पाठक बालानंद साय पैंकरा को विदाई सम्मान, पेंशन आदेश के साथ दी गई दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएँ
जशपुर, 28 फरवरी 2025/ कांसाबेल के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को अपने लंबे सेवा काल के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर शासकीय माध्यमिक शाला खारपानी, कांसाबेल के प्रधान पाठक बालानंद साय पैंकरा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांसाबेल के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल राम के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया। उन्होंने प्रधान पाठक के द्वारा उनके सेवा काल में विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना भी की। इसके साथ ही उन्होंने बालानंद साय पैंकरा को पेंशन अदायगी आदेश भी…
Read Moreजिला प्रशासन जशपुर और यूनिसेफ की अभिनव पहल: ‘रूप नहीं, गुण को देखो’ अभियान के साथ ‘पढ़ाई का कोना’ और ‘आज क्या सीखा’ कार्यक्रम का शुभारंभ
जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ द्वारा बच्चों के लिए 200 ग्रामों में अभियान का किया जाएगा संचालन जशपुर, 31 जनवरी 2025/ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के मंत्रणा सभाकक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास, छत्तीसगढ़ यूनिसेफ एसबीसी स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह के द्वारा जिले में जिला प्रशासन, समग्र शिक्षा, यूनिसेफ एवं अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज के द्वारा संचालित ‘रूप नहीं गुण को देखो‘, ‘पढ़ाई का कोना‘ और ‘आज क्या सीखा‘ अभियानों का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम जशपुर जिले की अभिनव पहल है, जिसके माध्यम से अभिभावकों में शिक्षा के प्रति व्यवहार की समझ बढ़ाने…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की पहल से सरकारी सेवकों को सेवानिवृत्ति तिथि पर ही पेंशन अदायगी, पशुधन विभाग के अधिकारी को विदाई के साथ मिला उपादान आदेश
जशपुर 31 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के सार्थक पहल से जिले के शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्त तिथि को ही पेंशन अदायगी एवं उपादान आदेश प्रदाय किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने पशुधन विकास विभाग जशपुर सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मुख्य ग्राम इकाई बगुडेगा रंजीत चन्द्र मित्रा को पेंशन अदायगी एवं उपादान आदेश प्रदाय किया गया। इस दौरान उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें जशपुर डॉ. अवधेश कुमार मरकाम के द्वारा शॉल एवं श्रीफल देकर विदाई दी और उनके उज्जवल…
Read Moreजशपुर: गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर, अपर कलेक्टर ने रणजीता स्टेडियम में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
जशपुर 23 जनवरी 2025/ जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए तैयारी जोरो से की जा रही है। जशपुर जिले में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम आयोजित होने वाले मुख्य समारोह का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम ओंकार यादव, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य विभाग…
Read More