रायपुर, 20 अप्रैल 2025/ नए दौर की भागदौड़ में पीछे छूटते भारतीयता के संस्कारों के दौर में समाज को सकारात्मक दिशा देना अत्यंत आवश्यक है। आज विदेशी हमारी संस्कृति से प्रभावित हो रहे हैं। प्रयागराज महाकुंभ में बड़ी संख्या में पश्चिमी देशों के लोग श्रद्धा से गंगा स्नान करने पहुँचे। दूसरी ओर, हम दिखावे और आडंबर के चलते अपनी महान संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं और पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे हैं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति में शिक्षा…
Read MoreTag: #IndianCulture
बस्तर पण्डुम: बस्तर के लोकगीत, राम की कथा और संस्कृति, बस्तर अब संस्कृति के रास्ते चलेगा विकास की ओर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
दंतेवाड़ा में गूंजेगा बस्तर के राम – डॉ. कुमार विश्वास सुनाएंगे ‘बस्तर के राम’ की अनुपम कथा बस्तर पंडुम 2025 के उद्घाटन दिवस में होगा कार्यक्रम:उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे शामिल रायपुर 31 मार्च 2025/ बस्तर क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं के उत्सव ‘बस्तर पंडुम’ में डॉ. कुमार विश्वास द्वारा “बस्तर के राम” कथा वाचन किया जाएगा। आगामी 3 अप्रैल को होने वाला यह आयोजन, बस्तर क्षेत्र में शांति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए सोपान तय करेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने “बस्तर पंडुम 2025” को बस्तर की आत्मा…
Read Moreछत्तीसगढ़ में आस्था को मिला नया संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का किया शुभारंभ
बुज़ुर्गों की आंखों में वर्षों से पल रही तीर्थ यात्रा की अभिलाषा हुई पूरी: पहली विशेष ट्रेन से 780 श्रद्धालु तिरुपति, मदुरै, रामेश्वरम रवाना विधवा और परित्यकता महिलाओं को भी अब मिल सकेगा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ रायपुर, 27 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से पहली विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन को तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहली तीर्थ यात्रा ट्रेन में रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों के 780 श्रद्धालु बुजुर्ग सम्मिलित हुए, जिनके लिए यह यात्रा…
Read More22 मार्च को ‘बिहार दिवस’ के अवसर पर भाजपा का “एक भारत, श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम”, सभी राज्यों में सभी राज्यों के स्थापना दिवस मनाने की योजना, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया – छत्तीसगढ़ के पाँच से छह जिलों में यह कार्यक्रम होगा,22 को भिलाई में सुबह 11 बजे और रायपुर में शाम 5 बजे कार्यक्रम होंगे
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में शिरकत करेंगे कार्यक्रमों में स्थानीय और प्रवासी बिहारी समाज के सफल व्यक्तियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सहभोज होगा, सहभोज में स्थानीय और बिहारी व्यंजन रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 मार्च को पूरे देश में ‘बिहार दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के विचार के अनुरूप “स्नेह मिलन कार्यक्रम” आयोजित करने जा रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने यह जानकारी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा की सौजन्य भेंट – आध्यात्मिक संवाद और सामाजिक कल्याण पर चर्चा!
रायपुर, 19 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया। प्रेरक कथाओं और भक्ति प्रवचनों के लिए विख्यात देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और जनकल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके विचार…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुनकुरी में सामूहिक विवाह समारोह: 353 बेटियों के विवाह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने साक्षी, दिया मंगल आशीर्वाद, कहा – हमारी संस्कृति में पौराणिक युग से लेकर हमेशा से महिलाओं का रहा है सर्वोच्च सम्मान
जशपुर, 08 मार्च 2025/ जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के सलियाटोली स्थित मिनी स्टेडियम में शनिवार को स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान की स्तुति कर वैदिक रीति रिवाज से विवाह मंडप की अर्चना कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने जोड़े को उपहार देते हुए आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने सभी जोड़ों के पास जाकर उनपर पुष्प वर्षा कर अपना आशीष दिया। ‘घर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनूठी पहल: छत्तीसगढ़ पैवेलियन बना प्रयागराज महाकुंभ 2025 का आकर्षण केंद्र!
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल: छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी मुख्यमंत्री श्री साय के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक मनोज कुमार सिंह, सहायक संचालक ( महाकुम्भ से लौटकर) रायपुर, 27 फरवरी 2025/ “आप सभी को एक बात कहना चाहूंगा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 का आयोजन हो रहा है। मैं चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु वहां जाएं। आप को वहां जाकर रूकने और खाने की चिंता नहीं करनी है।…
Read Moreराजिम कुंभ कल्प की ख्याति विदेशों तक! विदेशी पर्यटकों ने कहा – भारत की आध्यात्मिक शक्ति का अद्भुत संगम
विश्व में फैल रही है राजिम कुंभ कल्प की ख्याति : विदेशी पर्यटकों ने कहा – “इट्स वंडरफुल!” रायपुर, 27 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित राजिम कुंभ कल्प अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध होता जा रहा है। इस वर्ष आयोजित राजिम कुंभ कल्प में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी, जिसमें देशभर के तीर्थयात्रियों के साथ विदेशी पर्यटकों ने भी हिस्सा लिया। नीदरलैंड से पहली बार आए सिनिस ने कहा, “यहाँ की संस्कृति और लोगों की आत्मीयता ने मुझे गहराई से प्रभावित किया है। यह एक अद्भुत अनुभव…
Read Moreमहाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहना करोड़ों सनातनियों का अपमान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 20 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों का घोर अपमान करार देते हुए कहा कि ममता बनर्जी की मति भ्रष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि! जब व्यक्ति के पतन का समय आता है, तो उसकी बुद्धि भ्रमित हो जाती है। ममता बनर्जी का यह बयान इसी मानसिक पतन का परिचायक है। महाकुंभ करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था…
Read Moreस्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने किया नमन
स्वामी रामकृष्ण परमहंस की शिक्षाएं समाज के लिए अनमोल धरोहर – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 17 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की 18 फरवरी को जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के दैदीप्यमान प्रकाश स्तंभ थे। उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से भक्ति, प्रेम, त्याग और मानवता के उच्च आदर्शों को चरितार्थ किया। वे मानते थे कि सभी धर्मों का सार प्रेम, न्याय और…
Read More