जगदलपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में बस्तर ओलम्पिक 2025 के शुभंकर से हाथ मिलाकर बधाई दी और बस्तर ओलम्पिक के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वय श्री विजय शर्मा एवं श्री अरुण साव, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कारपोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी सहित अन्य जनप्रतिनिधी और कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज…
Read MoreTag: #मुख्यमंत्री_विष्णुदेव_साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली प्रेस वार्ता : कहा- आज का दिन ऐतिहासिक 210 माओवादी कैडर समाज की मुख्यधारा में हुए शामिल, यह सब छत्तीसगढ़ की बेहतर पुनर्वास नीति का सकारात्मक परिणाम
जगदलपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए इस दिन को बस्तर समेत छत्तीसगढ़ और पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण बताया । श्री साय ने कहा कि रास्ता भटककर समाज से अलग हो चुके लोग आज गांधी जी के अहिंसा के विचार और सरकार के पुनर्वास नीति पर विश्वास कर मुख्यधारा में लौटे हैं। अपने समाज में लौटे हैं। उन सभी को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री साय ने कहा कि बड़ा दुःख होता है कि नक्सलवाद के कारण मरने वाले…
Read Moreबस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक दिन, बंदूक छोड़ संविधान अपनाने वालों का स्वागत —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में 210 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जो युवा कभी माओवाद के झूठे विचारधारा के जाल में फंसे थे, उन्होंने आज संविधान, लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए ऐतिहासिक है। जिन युवाओं ने वर्षों तक अंधेरी राहों पर भटककर हिंसा का…
Read Moreविशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बन रहे अत्याधुनिक स्टेडियम और खेल अकादमियां, निखरेंगी खेल प्रतिभाएं, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
जशपुर : जशपुर जिला खेल प्रतिभाओं की भूमि के रूप में शुरूआत से ही जाना जाता रहा है। यहां के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल के दम पर न केवल प्रदेश, बल्कि देश और विदेशों में भी जशपुर का नाम गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जशपुर की लोकसंस्कृति और यहां के खेलप्रेम से भलीभांति परिचित हैं। उनके नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में खेल अधोसंरचना के विकास के तहत…
Read More‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’: दण्डकारण्य के 210 माओवादी कैडर लौटे समाज की मुख्यधारा में
रायपुर : राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति और शांति, संवाद एवं विकास पर केंद्रित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप बस्तर संभाग में आज नक्सल विरोधी मुहिम को ऐतिहासिक सफलता मिली है। ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ कार्यक्रम के अंतर्गत दण्डकारण्य क्षेत्र के 210 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। यह आत्मसमर्पण विश्वास, सुरक्षा और विकास की दिशा में बस्तर की नई सुबह का संकेत है। लंबे समय से नक्सली गतिविधियों से प्रभावित अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर क्षेत्र में…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा: जगदलपुर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
जगदलपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बस्तर प्रवास पर शुक्रवार को मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा और अरुण साव भी पहुंचे। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Read Moreबिहार में एनडीए के पक्ष में उत्साहजनक माहौल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नामांकन सभाओं में जताया समर्थन, पीएम मोदी के विकास विजन पर मतदान की अपील, कांग्रेस पर कसा निशाना
मुख्यमंत्री श्री साय बिहार प्रवास के दौरान नामांकन समारोह एवं आमसभा में हुए शामिल भाजपा की सरकार जहां भी होती है, वहां सिर्फ विकास होता है : मुख्यमंत्री बिहार में कांग्रेस कहीं रेस में भी नहीं है : साय रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिहार प्रवास के दौरान एनडीए के पक्ष में नामांकन समारोह एवं आमसभा में शामिल हुए। श्री साय कैबिनेट मंत्री और बांकीपुर से एनडीए प्रत्याशी श्री नितिन नवीन के नामांकन में उपस्थित रहे। नामांकन से पूर्व उन्होंने श्री नितिन नवीन के पिताजी स्वर्गीय श्री…
Read Moreडेढ़ माह तक झूमेगा छत्तीसगढ़! करमा महोत्सव में दिखेगी जनजातीय संस्कृति की अनोखी छटा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु विशेष रूप से हैं प्रयासरत जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं से परिपूर्ण राज्य है। यहां की आदिवासी संस्कृति, लोक नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक पर्व न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में पूरे राज्य में भव्य करमा महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। करीब डेढ़ माह तक चलने वाला…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष पर चर्चा
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को…
Read MoreINS इंद्रावती और INS महानदी? छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पर नौसेना के नए पोतों के नामकरण की संभावना : छत्तीसगढ़ में रक्षा क्षेत्र में निवेश और सेना भर्ती रैलियों की तैयारी, मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से की अहम चर्चा
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की। बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार, रक्षा क्षेत्र के विकास, पूरे प्रदेश में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन एवं नौसैनिक पोतों के नामकरण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने…
Read More