जशपुर में धार्मिक विवाद गहराया : जशपुर विधायक की ईसा मसीह पर टिप्पणी से मचा बवाल, पूर्व संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने जताई आपत्ति, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर विधायक पर कार्यवाही की मांग

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 11 सितंबर/ पूर्व संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने जशपुर विधायक रायमुनि भगत के ईसा मसीह के ऊपर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक विधायक होते हुए भी उन्होंने दूसरे धर्म के ईष्ट के ऊपर शर्मनाक बयान दिया है। जशपुर एक बेहद शांत जिला है जहां सभी जाति और धर्म के लोग मेल प्रेम से निवास करते हैं सभी धार्मिक उत्सव मिल जुल कर मनाते हैं। धर्मानद्धता फैलाने के लिए भाजपा विधायक ईसाई धर्म के साथ ईसा मसीह जी पर स्तर…

Read More

साय सरकार षड़यंत्रों वाली सरकार बन गयी है, मो. अकबर के खिलाफ एफआईआर भाजपा सरकार की खीझ, कानून व्यवस्था नहीं संभल रहा तो विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितंबर/ पूर्व मंत्री मो. अकबर के खिलाफ किये गये एफआईआर को कांग्रेस ने भाजपा सरकार का राजनैतिक षड़यंत्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. अकबर के खिलाफ भाजपा सरकार ने गलत और विद्वेषपूर्वक मुकदमा दर्ज कराया है। भाजपा सरकार 8 महीने में ही अलोकप्रिय हो चुकी है। सरकार से कानन व्यवस्था नहीं संभल रही है। बिगड़ते कानून व्यवस्था के कारण सरकार की बदनामी हो रही है। अतः सरकार खीझ में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ षड़यंत्रपूर्वक झूठे मुकदमे दर्ज…

Read More

भाजपा सरकार में बेटी पढ़ाओ नहीं बल्कि डराओ नीति चल रही है, बेटियां स्कूल और हॉस्टल की समस्याओं पर आवाज उठाती है तो उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जाती है- धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितंबर/ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने तहसीलदार माया अंचल के द्वारा बेटियों को जेल भेजने की धमकी देने की कड़ी निंदा की उन्होंने सरकार से कड़ी कार्यवाही की मांग की उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बेटी पढ़ाओ नहीं बल्कि बेटियों को डराओ नीति पर काम कर रही।बेटियां पढ़ना चाहती है लेकिन स्कूल में शिक्षक नहीं है हॉस्टल में सुविधा नहीं है और जब बेटियां स्कूल के लिए शिक्षक और हॉस्टल के लिए सुविधाओं की मांग करती है तब भाजपा सरकार में उन…

Read More

सीमेंट के दाम में बढ़ोतरी मुनाफाखोरी के लिये – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितंबर/ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सीमेंट की कीमत में अचानक एक चौथाई की भारी भरकम वृद्धि भाजपा सरकार के कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी का प्रमाण है। भाजपा सरकार में जनता को लूटने की खुली छूट है। “विष्णुभोग“ के लिए वसूला जा रहा है 50 रुपया प्रति बोरा सीमेंट पर अतिरिक्त दाम। अचानक 260 से बढ़ाकर 310 रूपए प्रति बोरा कर दिया गया है। सीमेंट उत्पादन के लिए तमाम कच्चा माल, लाइमस्टोन हमारा, कोयला हमारा, जमीन हमारी, बिजली हमारी और हमें…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्रकारों से चर्चा, कहा- पूर्व मंत्री मो. अकबर के खिलाफ एफआईआर सरकार का राजनैतिक षडयंत्र

समदर्शी न्यूज़ रायपुर,10 सितंबर/ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि पूर्व मंत्री मो. अकबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। यह दुर्भाग्य जनक है बिना जांच किये एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में मृतक ने थाने में जो आवेदन दिया है उसमें कहीं मो. अकबर का नाम नहीं है। पुलिस जिस सुसाईड नोट की बात कर रही है, उसमें भी मृतक के हस्ताक्षर नहीं है। बिना हैंड राईटिंग एक्सपर्ट की राय के बिना पत्र के हस्ताक्षर मिलाये कैसे एफआईआर दर्ज किया…

Read More

महिलाओं की असुरक्षा से चिंतित महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का किया घेराव

समदर्शी न्यूज़ रायपुर,10 सितंबर/ राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस ने हजारों महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। भाजपा सरकार ने बड़ी बेशर्मीपूर्वक महिलाओं पर बल प्रयोग किया। उनके साथ धक्का-मुक्की किया। महिलायें सरकार से सुरक्षा और जीवन जीने के लिये भयमुक्त वातावरण की मांग कर रही थी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि क्या प्रदेश में दो कानून चल रहा है? एक कानून जहां बिना जांच के एफआईआर…

Read More

पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय केंद्र के द्वारा धान खरीदी का दावा करने वाले भाजपाई बताएं कि अब साय सरकार कर्ज क्यों ले रही है ? – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 09 सितंबर/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय दर्जनों बार पत्रकारवार्ता लेकर केंद्र की सरकार के द्वारा प्रदेश में धान की खरीदी करने का दावा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता यह बताएं कि धान खरीदी के लिए भाजपा की साय सरकार अब कर्ज क्यों ले रही है? छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन की धान खरीदी के लिए साय सरकार के द्वारा 37000 करोड़ का कर्ज लेने का फैसला भारतीय जनता पार्टी के झूठ और भ्रम की राजनीति का…

Read More

राधिका खेरा अपने परिवार के आर्थिक हितो के लिए मिथ्या प्रलाप कर रही है – वंदना राजपूत

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 09 सितंबर 2024/ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ रोज हो रहे अपराध से जनता का ध्यान भटकाने मे लगी है। प्रदेश में 8 महीने 600 से अधिक बलात्कार की घटनायें हो गयी, महिलाओं पर 3000 से अधिक अपराध हुए भिलाई में 4 साल की बच्ची के साथ, राजधानी में गेंग रेप, जशपुर में नाबालिक से गेंग रेप हो गया। घटनायें रोज हो रही सरकार उनको रोकने के बजाय लीपापोती में लगी बेशर्मी पूर्वक दो सहकर्मी…

Read More

गृहमंत्री अपराध कम होने का दावा कर रहे हैं और विधायक पुरंदर मिश्रा पत्र लिखकर बढ़ते अपराध रोकने की मांग कर रहे – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 07 सितंबर/ उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के द्वारा अपराध रोकने के उपाय करने उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखने पर तंज करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा प्रदेश में अपराध कम होने का दावा कर रहे हैं और उनके ही विधायक पुरंदर मिश्रा राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र लिखकर अपराध नियंत्रित करने सीसीटीवी लगाने की मांग कर रहे हैं। भाजपा सरकार में राजधानी अपराधधानी बन चुका है। हत्या, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार चाकू बाजी,…

Read More

राजमिस्त्री दीपेश के हत्यारों पर कड़ी कार्यवाही की जाये, भाजपा सरकार में आदिवासी सुरक्षित नहीं, अपराधी बैखौफ हैं – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 07 सितंबर/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सीतापुर में दीपेश उर्फ संदीप की हत्या की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आदिवासी वर्ग की रक्षा नहीं कर पा रहे। भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ है। प्रदेश में आदिवासी सुरक्षित नहीं है। सरकार अपराधिक घटनाओ को रोक नहीं पा रही है। अपराध होने के बाद अपराधियो को बचाने एफआईआर दर्ज होने नहीं देती है। प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं है। अपराधी बेलगाम हो गये है। राज मिस्त्री के हत्या…

Read More