6 करोड़ 19 लाख से होगा आठ स्कूलों भवनों का निर्माण दो साल में विकास की नई उंचाई छू रहा है जिला जशपुर, 6 अक्टूबर 2025 / लगभग दो साल पहले जब जशपुर के बगिया के विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार सम्हाला था तो जिलेवासियों को पिछड़ेपन से मुक्ति की नई उम्मीद जागी थी। मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले जिला प्रवास के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को वायदा भी किया था कि जिले के विकास की ऐतेहासिक रोडमैप तैयार की जाएगी। अपने इस वायदे…
Read MoreTag: #मुख्यमंत्री_विष्णुदेव_साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा में श्री राम कथा महोत्सव में हुए शामिल : जगद्गुरू श्री रामभद्राचार्य के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
भवानी मंदिर स्थल का नामकरण ‘कौशल्या धाम’ करने की घोषणा रायपुर 30 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित भवानी मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने परिसर में राम कथा वाचन हेतु पधारे श्री श्री 1008 जगद्गुरू श्री रामभद्राचार्य के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने महोत्सव में आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सभी को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दीं।…
Read Moreछत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री हुई “स्मार्ट”, नवा रायपुर में देश का पहला अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय शुरू : नवा रायपुर के अटल नगर में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन
छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया अध्याय: नवा रायपुर में देश का पहला स्मार्ट पंजीयन कार्यालय आज से शुरू मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर छत्तीसगढ़ बना नेशनल रोल मॉडल 15 से 20 मिनट में पूरी होगी पंजीकरण प्रक्रिया, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से नागरिकों को मिलेगा आरामदायक अनुभव “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” मंत्र से साकार हुआ स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का सपना 117 पंजीयन कार्यालयों को स्मार्ट बनाने का लक्ष्य मुफ्त वाई-फाई, डिजिटल डिस्प्ले, हेल्पडेस्क और कैशलेस भुगतान जैसी बड़ी क्रांतियों से बदलेगा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन, सम्मानित होंगे समाज के प्रेरक वरिष्ठ नागरिक
रायपुर 30 सितम्बर 2025/ सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 1 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे राजधानी रायपुर के जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर के कृषि मंडपम में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री केदार कश्यप, श्री टंकराम वर्मा, श्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प – 2028-29 तक पूरा छत्तीसगढ़ होगा बाल विवाह मुक्त
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास बालोद जिला बना देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला, सूरजपुर की 75 पंचायतें भी हुईं शामिल रायपुर, 30 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 27 अगस्त 2024 को शुरू किए गए “बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। राज्य का बालोद जिला पूरे देश का पहला जिला बन गया है, जिसे आधिकारिक रूप से बाल विवाह मुक्त घोषित किया जा सकता है। बालोद जिले की सभी 436 ग्राम पंचायतों…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय : दिव्यांगजनों का ₹24.50 करोड़ ऋण माफ, स्पेशल एजुकेटर भर्ती नियमों में छूट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी ऋण सुविधा
रायपुर, 30 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक राज्य के विकास और जनहित के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रही। बैठक में दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देते हुए ₹24.50 करोड़ के बकाया ऋण की एकमुश्त वापसी का निर्णय लिया गया। साथ ही, राज्य के सरकारी कर्मचारियों को वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैंकों से प्रस्ताव आमंत्रित करने की मंजूरी दी गई। शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में भी सरकार ने…
Read Moreउत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर शहर के विभिन्न गरबा महोत्सव में हुए शामिल, मातारानी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद
रायपुर, 30 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत रात्रि राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था। मुख्यमंत्री श्री साय भानपुरी स्थित श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में श्री गुजराती लोहाणा महाजन समाज द्वारा आयोजित “झणकारो 2025”, इनडोर स्टेडियम में “रंगीलो रास 2025” तथा ओमाया…
Read Moreजशपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति : 13 करोड़ 63 लाख की लागत से आधा दर्जन सड़कों का होगा निर्माण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
जशपुर, 30 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार जिले के विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उन्होंने एक और बड़ी सौगात दी है।जिले में आधा दर्जन से अधिक सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए कुल 13 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन की सुविधा सुगम होगी। स्वीकृत सड़क फरसाटोली से करवाजोर मार्ग 4 किलोमीटर लंबाई की इस…
Read Moreआदिवासी शिक्षा में नई क्रांति : सीएम विष्णुदेव साय की पहल से फरसाबहार में शिक्षा का नया आयाम, बच्चों को मिलेगी हर सुविधा ! फरसाबहार में 37.80 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक एकलव्य विद्यालय.
मुख्यमंत्री के निर्देश पर फरसाबहार में 37.80 करोड़ की लागत से बन रहा है सर्वसुविधायुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का नवीन भवन. जशपुर. 28 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर फरसाबहार में 37.80 करोड़ रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है। यह विद्यालय आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, जीवन कौशल विकास और कैरियर मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा। भवन में आधुनिक लैब, पुस्तकालय, खेल मैदान, छात्रावास, ई-लर्निंग और दिव्यांग छात्रों के लिए सुलभ ढांचा जैसी सुविधाएं…
Read Moreसीएम कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम शब्दमुंडा में लौटी रोशनी, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार
जशपुर, 25 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया, अपनी त्वरित कार्यवाही और संवेदनशीलता के वजह से लोगों के विश्वास और उम्मीदों का केंद्र बन चुका है। विकासखंड कांसाबेल के ग्राम शब्दमुंडा के प्रधानटोली सहित अन्य पारा मोहल्ला के ग्रामीणों ने बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या सीएम कैंप कार्यालय बगिया के समक्ष रखी। कैंप कार्यालय ने तत्काल विद्युत बहाल करने के लिए विभाग को निर्देशित किया। विभाग के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ग्राम में ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली…
Read More