सी.पी.आर. जागरूकता कार्यक्रम : जब हर पुलिसकर्मी बना ‘लाइफसेवर’ — जशपुर पुलिस ने सी.पी.आर. की ट्रेनिंग लेकर सीखा जीवन बचाने का विज्ञान, अचानक हृदयगति रुक जाने की आपात स्थिति में अब जशपुर पुलिस भी दे सकेगी नया जीवन.

जशपुर पुलिस ने सीखा सी.पी.आर. (Cardio Pulmonary Resuscitation) देकर जीवन बचाने का हुनर. जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत चौथे दिवस में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में वृहद कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को जागरूक किया गया. मास्टर ट्रेनर श्री रूपेश कुमार पाणीग्राही एवं सहायक ट्रेनर द्वारा आपात स्थिति में सी.पी.आर. देने की विधियों से अवगत कराया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण सत्र में प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभ्यास कर सी.पी.आर. तकनीक को आत्मसात किया. जशपुर : जशपुर पुलिस अब सिर्फ कानून व्यवस्था संभालने में…

Read More

गजरथ यात्रा से जशपुर के 90 स्कूलों के 9800 छात्रों में फैली वन्यजीव जागरूकता, हाथियों के व्यवहार की मिली गहन जानकारी

जशपुर : गजरथ यात्रा द्वारा निरंतर स्कूलों में जाकर हाथी के व्यवहार एवं गतिविधि की जानकारी दी जा रही है। जशपुर वनमण्डलाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गजरथ यात्रा के माध्यम से अब तक जिले के 90 स्कूलों में 9800 छात्र-छात्राओं को हाथी के व्यवहार एवं गतिविधि की जानकारी दी जा चुकी है। इनमें फरसाबहार, कुनकुरी एवं बगीचा विकासखण्ड अन्तर्गत आने वाले 75 स्कूलों के लगभग 8205 छात्र-छात्राएं एवं पत्थलगांव विकासखण्ड अंतर्गत 15 स्कूलों के 1595 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। वर्तमान में पत्थलगाव विकासखंड में निरंतर गजरथ यात्रा अपना कार्य कर…

Read More

बिर्रा गांव की साधारण महिला रश्मि ने कमाई 20 हजार मासिक, प्रधानमंत्री आवास योजना में सेंटरिंग प्लेट बनी सफलता की कुंजी

birra-village-rashmi-kahra-20k-monthly-entrepreneur

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित अन्य निर्माण कार्यों में सेंटरिंग प्लेट लगाकर रश्मि के हौसले बुलंद रायपुर : जांजगीर चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह के बिर्रा गांव की महिला श्रीमती रश्मि कहरा ने यह साबित कर दिखाया है कि अगर हौसला बुलंद हो और अवसर मिले, तो गांव की मिट्टी से भी सफलता की कहानी लिखी जा सकती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित गांव के अन्य निर्माण कार्यों में सेंटरिंग प्लेट की आपूर्ति कर आज वह हर महीने 20 हजार रुपये की आमदनी अर्जित कर रही हैं। यह…

Read More

शीघ्रलेखन और टाइपिंग परीक्षा का मौका! 30 अक्टूबर तक आवेदन करें और अपनी कम्प्यूटर कौशल परीक्षा सुनिश्चित करें

10वीं पास और 16 वर्ष की उम्र के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन रायपुर : छत्तीसगढ़ में शीघ्रलेखन (स्टेनोग्राफर) एवं मुद्रलेखन (टाईपिंग) कम्प्यूटर कौशल परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाईन आवेदन किए जा सकते हैं। हिन्दी एवं अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में 100 शब्द प्रति मिनट की गति एवं हिन्दी तथा अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन में 5 हजार, 8 हजार, 10 हजार की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति के लिए यह परीक्षाएँ आयोजित की जा रही हैं। इस संबंध में जरूरी जानकारी और आवेदन शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा परिषद् की वेबसाईट https://ctsp.cg.nic.in…

Read More

खतरनाक बाइक स्टंट : सरकंडा में सड़क पर खतरे की घंटी ! बाइक स्टंट करते चार युवक पुलिस के शिकंजे में, स्टंट बाइक राइडिंग करने वाले चार युवकों के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने दर्ज किया मामला, बढ़ाई सुरक्षा.

थाना सरकंडा में आरोपियों के विरुद्ध धारा 281, बीएनएस 189, 184  एमवी एक्ट के अंतर्गत मामला किया गया पंजीबद्ध. बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के थाना सरकंडा क्षेत्र में खतरनाक बाइक राइडिंग कर स्टंट प्रदर्शन करने वाले चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपी आर्यन सिंह ठाकुर, तन्मय सिंह ठाकुर, मिहिर दुबे और दिपांशु श्रीवास के खिलाफ धारा 281, बीएनएस 189, 184 एमवी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। छत्तीसगढ़ के थाना सरकंडा क्षेत्र में खतरनाक बाइक…

Read More

नक्सल से आज़ादी की ओर कदम : अबूझमाड़ के ‘सेफ जोन’ में पुलिस का दमदार प्रवेश – नक्सलियों की टूटी कमर ! कुड़मेल में खुला नया पुलिस कैम्प, ग्रामीणों में दिखा उत्साह, क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का होगा तेजी से विस्तार.

एक साल के भीतर नारायणपुर के अबूझमाड़ में खुला 12वां ‘‘सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प”. नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी के 44वीं वाहिनी ने खोला कुड़मेल सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प. स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने में मिलेगी मदद. अबूझमाड़ क्षेत्र में हो रहे तेजी से विकास कार्यों से प्रभावित होकर वर्ष 2024-25 में नक्सल विचारधारा को त्याग कर 208 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण. भारी बारिश और बाढ़ जैसे मानसूनी चुनौतियों के बावजूद नारायणपुर पुलिस ने खोला थाना ओरछा के आगे चौथा अंदरूनी कैम्प “कुड़मेल.” अबूझमाड़ के भीतर…

Read More

जशपुर : मधुमक्खी के हमले में मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता — परिजन को मिला 4 लाख का मुआवज़ा

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम बटईकेला निवासी स्व. गजाधर राम पाल का मधुमक्खी के काटने से 08 फरवरी 20255 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनकी पत्नी राधा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

निर्दयता की हद पार! गुस्से में बांस से वार कर ली महिला की जान, कुनकुरी अदालत ने सुनाया उम्रकैद का कड़ा फैसला

कुनकुरी महिला हत्या मामला - बैशाखु नायक को उम्रकैद

मामूली बिजली विवाद में हुई राधा बाई की हत्या, कुनकुरी अदालत ने कहा — “यह अपराध समाज के लिए चुनौती” 52 वर्षीय आरोपी बैशाखु नायक को आजीवन सश्रम कारावास | हत्या और साधारण उपहति दोनों आरोपों में दोषसिद्ध | मृतका के बेटे को मिलेगा क्षतिपूर्ति कुनकुरी, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) |  विशेष रिपोर्ट : सागर जोशी छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद ने एक भयावह रूप ले लिया। कोनपारा गांव में हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। 52 वर्षीय बैशाखु नायक ने पड़ोसी महिला…

Read More

डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ, कहा — सादगी, मितभाषिता और जनसेवा डॉ. रमन सिंह के स्वभाव की पहचान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव के स्टेट स्कूल ग्राउंड में युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जी जन-जन के नेता हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को नई दिशा दी। प्रभु से मेरी यही प्रार्थना है कि वे दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और अपना मार्गदर्शन इसी तरह देते रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज हम एक ऐसे व्यक्तित्व का जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने पंद्रह…

Read More

कुनकुरी के बरांगजोर में घोष के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पद संचलन सम्पन्न — शताब्दी वर्ष में देशभक्ति और संगठन के संकल्प की गूंज

विजयादशमी उत्सव पर संघ के शताब्दी वर्ष 1925–2025 के उपलक्ष्य में भव्य पद संचलन, शस्त्र पूजा, घोष वंदन और पंच परिवर्तन पर विमर्श कुनकुरी (जशपुर): विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (1925–2025) के अंतर्गत बरांगजोर मंडल, कुनकुरी में घोष के साथ भव्य पद संचलन एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में स्वयंसेवकों ने अनुशासन, देशप्रेम और सेवा भाव का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में ध्वज फहराया गया, प्रार्थना हुई और इसके बाद स्वयंसेवकों ने घोष वादन के…

Read More