मुर्गी फार्म के शेड में लगे पंखों की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर.

आरोपी से 07 नग सिलिंग फैन जप्त. थाना धरमजयगढ़ में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 163/2024 धारा 457, 380 आईपीसी के अंतर्गत अपराध पँजीबद्ध कर प्रारंभ की गई थी विवेचना. समदर्शी न्यूज़. रायगढ़, 22 जुलाई 2024 | धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम बरतापाली के मुर्गी फार्म शेड में ग्राम पंचायत  द्वारा लगाये पंखे और हैलोजन लाईट की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से चोरी के 07 नग सिलिंग फैन की जप्ती की गई है। पुलिस ने आरोपी को नकबजनी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा…

Read More

डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में डायल 112 के कर्मचारियों को किया सम्मानित, प्रदान किया गया नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र.

पीड़ित महिला के परिजनों द्वारा भी डायल 112 टीम का आभार व्यक्त करते हुए दिया गया था धन्यवाद. समदर्शी न्यूज़. रायपुर, 22 जुलाई 2024 | पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 22 जुलाई 2024 को डायल 112 के कर्मचारियों जिला रायगढ़ के राइनो-1 आरक्षक विपिन किशोर खलखो और चालक छोटू दास को किया गया सम्मानित। ज़िला रायगढ़ थाना कापू क्षेत्रांतर्गत ग्राम पारेमेर घुटरूपारा में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी, जिसकी सूचना पर ईआरव्ही कापू रायनो-1 को मौके पर तत्काल रवाना किया…

Read More

CRIME NEWS : जूटमिल पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर : आरोपियों के कब्जे से पौने दो लाख रुपए के 13 नग चोरी के मोबाइल बरामद….गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर.

दोनों आरोपी भीड़-भाड़ में चुराया करते थे, लोगों की मोबाइल, चोरी का मोबाइल बेचने ग्राहक तलाश के दौरान पुलिस ने दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में एक जूटमिल क्षेत्र का निगरानी बदमाश. समदर्शी न्यूज़. 22 जुलाई, 2024 । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा थाना क्षेत्र के निगरानी, गुंडा बदमाशों एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों पर सतत निगाह रखकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जूटमिल पुलिस को दो…

Read More

किराना दुकान में गांजा बेचने की सूचना पर पुलिस ने की कार्यवाही : आधा किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 21 जुलाई 2024 । दिनांक 20/07/2024 के शाम थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को मुखबीर से ग्राम बिजना का जाहीर खान अपने किराना दुकान में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने की सूचना मिली । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाने से सहायक उप निरीक्षक नरसिंग यादव के हमराह स्टाफ कार्यवाही के लिए रवाना किया गया । पुलिस टीम तत्काल ग्राम बिजना जाकर  संदेही के दुकान पर रेड किया गया । जहां मौजूद मिले जाहीर खान को गांजा रेड की जानकारी देकर विधिवत…

Read More

पेंट-पुट्टी का काम करने आये युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा भगा ले गया तमिलनाडू…. पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल…..

गुम बालिका और आरोपी युवक को तमिलनाडू के त्रिपुर से वापस लायी कोतरारोड़ पुलिस…. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 20 जुलाई 2024 । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी  श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर कोतरारोड़ पुलिस ने थानाक्षेत्र से लापता हुई बालिका को तमिलनाडू के त्रिपुर जिले से खोजबिन कर बालिका को भगा ले जाने वाले आरोपित युवक के साथ वापस रायगढ़ लाया गया है। थाना कोतरारोड़ में 04 मई 2024 को बालिका के पिता द्वारा बलिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया जिसमें…

Read More

जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने की भाई की हत्या, साक्ष्य छिपाने ट्रेक्टर में शव ले जाकर माण्ड नदी में फेंके….पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त डंडा, मोटरसाइकिल और ट्रेक्टर की जप्ती….

धरमजयगढ़ के ग्राम पुलाईआंट सिसरिंगा की घटना….. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 20 जुलाई 2024 । कल दिनांक 19/07/2024 को ग्राम पुलाईआंट सिसरिंगा में रहने वाले वेदराम राठिया (उम्र 45 वर्ष) द्वारा थाना धरमजयगढ़ में उसके बड़े भाई बलराम राठिया (उम्र 50 वर्ष) को जमीन विवाद में उसके चचेरे भाई कार्तिक राम राठिया और दशरथ राठिया द्वारा 18 जुलाई की रात डंडे से मारपीट कर हत्या कर दिए जाने की सूचना दिया । सूचना पर मर्ग कमांक 69/2024 धारा 194 BNSS आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 193/2024 धारा 103, 238, 3(5) भारतीय…

Read More

लूटपाट में शामिल अपचारी बालक को खरसिया पुलिस ने पकड़ा, आरोपित से लूट के दो मोबाइल हुए जप्त.

आरोपित को किशोर न्यायालय रायगढ़ में पेश कर भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह. समदर्शी न्यूज़. रायगढ़, 17 जुलाई 2024 | कल दिनांक 16 जुलाई 2024 को खरसिया पुलिस द्वारा 15 जुलाई को नवरंगपुर चौक के पास दो युवकों से मोबाइल और रूपयों की लूटपाट करने वाले 03 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनका एक साथी फरार था। जिसे आज खरसिया पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिया गया, जिनसे लूट की 02 मोबाइल बरामद की गई हैं। आरोपित को खरसिया पुलिस द्वारा किशोर न्यायालय रायगढ़ पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।…

Read More

रोड किनारे खड़ी हाइवा से बैटरी चुराने वाले आरोपी को खरसिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल.

आरोपी से चोरी की बैटरी बरामद. आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 435/2024 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़. रायगढ़, 17 जुलाई 2024 | कल दिनांक 16 जुलाई 2024 को रानी सागर खरसिया में रहने वाले अमित कुमार पांडे (उम्र 26 साल) मूल निवास-चिल्हकी, औरंगाबाद (बिहार) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रानी सागर के पुराना रोड़ में अपनी हाईवा वाहन क्रमांक ओडी-09 पी 1015 को खड़ी किया था। 16 जुलाई के शाम देखा तो हाईवा की एक बैटरी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था।…

Read More

शराब परिवहन कर रहे आरोपी से 18 लीटर महुआ शराब और मोटर सायकल जप्त….मुखबिर की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने की कार्यवाही.

थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 329/2024 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़. रायगढ़, 17 जुलाई 2024 | कल दिनांक 16 जुलाई 2024 के शाम थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक युवक मोटर सायकल एचएफ डिलक्स में ग्राम तरकेला की ओर से धनागर अवैध शराब बिक्री के लिए लेकर आ रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी को हमराह स्टॉफ के साथ कार्यवाही के लिए धनागर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा तरकेला रोड में धनागर – बनसिया…

Read More

CRIME NEWS : रथ मेला में खुड़खुड़िया पट्टी पर जुआ खेलाने वाले चार व्यक्तियों को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से ₹1560 एवं दो मोबाइल जप्त, जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की हुई कार्यवाही.

पूंजीपथरा पुलिस ने स्टाइगर गोटी पर जुआ खेलाने वाले दो व्यक्तियों पर की जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़. रायगढ़, 17 जुलाई 2024 | कल दिनांक 16 जुलाई 2024 को थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेंगारी में रथ मेला का आयोजन किया गया था। शांति व्यवस्था के लिये थाना घरघोड़ा की पेट्रोलिंग भ्रमण पर थी। इसी दरम्यान पुलिस पेट्रोलिंग को मुखबीर से रथ मेले में कुछ व्यक्तियों द्वारा खुड़खुड़िया पट्टी पर जुआ खेलाने की सूचना दी गई । तत्काल घरघोड़ा पुलिस की टीम द्वारा मेले में जुआ खेलाने वालों…

Read More