समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत जिले की सबसे हॉट सीट कुनकुरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय ने मतगणना के 20 वें राउण्ड में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी यू डी मिंज से 25 हजार 7 सौ 87 मतों से बढ़त बनाकर इस सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित कर दी है। प्रारंभिक चरण से ही मतगणना में परिणाम का रूझान भाजपा के पक्ष में दिखने लगा था। मतगणना में प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ भाजपा प्रत्याशी को मिलने वाली बढ़त निरंतर बढ़ती रही और अंततः…
Read MoreTag: कुनकुरी विधानसभा
बहन तू घबराना नहीं….तेरे पिछे खड़ा है यह भाई ……विष्णुदेव ने मंजू को दिया वचन…..कहा – डर और बहन के बीच खड़ा मिलेगा यह भाई……पढ़ें चुनाव में सक्रिय सहयोग करने वाली बहन और उसके संघर्ष पर विशेष ख़बर……
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी शुक्रवार को कुनकुरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय के निवास पर विधानसभा चुनाव को लेकर एक समीक्षा बैठक के साथ दिपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। बैठक सह मिलन समरोह में विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहूंचे थे। इस अवसर पर ग्राम जोकारी की भाजपा कार्यकर्ता मंजू भगत भी पहूंची थी। कार्यक्रम में पहूंची मंजू भगत ने विष्णुदेव साय को राखी बांधी और आशिर्वाद लिया। विष्णुदेव साय ने भी राखी के बदले रक्षा का वचन देते हुए अपनी इस बहन को…
Read Moreजशपुर जिले में मतदान का अनोखा प्रकरण : मामा ने भांजी के विधानसभा क्षेत्र में तो भांजी ने मामा के विधानसभा क्षेत्र में किया अपने मताधिकार का प्रयोग……पढ़े दिलचस्प चुनावी ख़बर…..
विधानसभा चुनाव में कुनकुरी एवं पत्थलगांव के भाजपा प्रत्याशियों ने एक दुसरे की विधानसभा में स्थित अपने गृह ग्राम में किया अपने मतदाधिकार का प्रयोग मतदाताओं से अपने मतदाधिकार के प्रयोग से लोकतंत्र के पर्व में सहभागी होने किया आव्हान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: आज सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण में मतदान से जुड़ा एक रोचक प्रसंग सामने आया है। जशपुर जिले की कुनकुरी एवं पत्थलगांव विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय एवं सांसद श्रीमती गोमती साय ने एक दुसरे की विधानसभा में जाकर अपना मतदान…
Read Moreकुनकुरी भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला कुनकुरी थाने में दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में सियासी पारा तेज होने के बाद आज भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय के नाम पर एफआईआर किया गया है. इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज के खिलाफ भी एफआईआर हुआ है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिटर्निंग ऑफिसर की रिपोर्ट पर भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय व अन्य लोगों के द्वारा विधि विरुद्ध ढंग से थाने के सामने इकट्ठा होकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया. इस पर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188…
Read Moreकुनकुरी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज पर महिला ने लगाया समर्थकों के साथ घर में घुसकर दुर्व्यवहार का आरोप, कार्यवाही की मांग को लेकर बीजेपी ने किया कुनकुरी पुलिस थाने के गेट पर धरना प्रदर्शन ……भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय भी रहे उपस्थित….देखें वीडियो……
एक दिन के अंदर कार्यवाही के आश्वासन पर ज्ञापन देने के बाद धरना किया गया स्थगित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: विधानसभा चुनाव 2023 के अन्तर्गत कुनकुरी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी वर्तमान विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज द्वारा अपने गृह ग्राम में एक आदिवासी महिला के साथ किये गये तथाकथित दुर्व्यवहार के संबंध में वायरल हुआ वीडियो प्रकरण तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर भाजपा ने वर्तमान विधायक कांग्रेस प्रत्यशी के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय, विजय आदित्य सिंह जूदेव,…
Read Moreविष्णुदेव साय ने पेश किया विकाश का अपना ट्रैक रिकार्ड, कुनकुरी चुनाव कार्यालय में किया विकाश का सफरनामा का विमोचन……कहा एक भी वादा पूरा नहीं करने वाले लोग विकास के नाम पर फैला रहे झूठ, देखें विकाश गाथा की पूरी सूची…….
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपने चुनाव कार्यालय कुनकुरी में एक पत्रिका/संक्षेपिका का विमोचन किया। इसमें उन आरोपों के तगड़े जवाब हैं, जिसमें कहा जाता है कि विष्णुदेव साय ने विकास के लिए कोई काम नहीं किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव भरत साय एवं पूर्व विधायक रोहित साय सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर हमला किया। मीडिया को संबोधित करते…
Read Moreभाजपा प्रत्याशी घोषणा के बाद कुनकुरी पहूंचे विष्णुदेव साय, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत : बस स्टैण्ड हनुमान मंदिर में माथा टेका, किया जनसम्पर्क……
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी विधानसभा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रथम बार कुनकुरी आये विष्णुदेव साय का भाजपा, भाजयूमो एवं अन्य सभी मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्याकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुष्पहार से उनका स्वागत करते हुए फटाके फोड़कर उनके समर्थन में नारे लगाये गये। इसी दौरान उन्होने बस स्टैण्ड क्षेत्र में जनसम्पर्क भी किया और लोगो से जीत के लिये आशीर्वाद मांगा। सर्व प्रथम उन्होने बस स्टैण्ड के हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन कर आशिर्वाद लिया। इस अवसर पर पत्रकारों से…
Read Moreकुनकुरी विधानसभा विकास की डगर पर, क्षेत्र के हर गाँव को मिल रही विकास कार्यों की सौगात : संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा गाँव का चंहुमुखी विकास सरकार का प्राथमिकता
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी विधानसभा के दुलदुला एवं कुनकुरी ब्लॉक में कुनकुरी विधायक और संसदीय सचिव यू.डी. मिंज का सघन दौरा के साथ कई विकास के कार्य जारी हैं ! जहाँ उन्होंने विकास कार्यों भूमिपूजन और लोकार्पण किया। संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। गांव-गांव में लोकार्पण और भूमिपूजन के साथ छोटे-बड़े कार्यों के माध्यम से आमनागरिकों को सुविधाएं पहुंचाने का काम किया जा रहा है। हमारी सरकार ने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लिया…
Read Moreअभी अभी आये थे पार्टी में, अति उत्साह में लताड़े गये पार्टी में, अनुशासन के चाबुक ने उतारा उम्मीदवारी का नशा, रातों रात फ्लैक्सी में चिपकी पार्टी की टैग लाईन “अब नहीं सहेंगें, बदल कर रहेंगें”
प्रदेश मे सत्ता परिवर्तन के लिये निकली भाजपा की परिवर्तन यात्रा –2 ने अपनी ही पार्टी के नेताजी के राजनैतिक भविष्य में पलक झपकते कर दिया परिवर्तन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी परिवर्तन यात्रा में गिरी बिजली ने भाजपा के संभावित प्रत्याशी का आशियाना ही उजाड़ दिया। नये नये भाजपा में आये नेताजी सह अधिकारी महोदय शायद भाजपा की संस्कृति से प्रवेश से पहले परिचित नही थे, इसलिये भाजपा के अनुशासन का चाबुक बहुत जल्दी उन पर पड़ गया। परिवर्तन यात्रा का सबसे बड़ा तात्कालिक असर नेताजी की फ्लैक्सी पर पड़ा।…
Read Moreभाजपा के चुनाव घोषणा पत्र के लिये सुझाव आमंत्रित करने प्रदेश संयोजक विजय बघेल पहूंचे कुनकुरी, सरकार बनाने के लिये मांगा समर्थन
विभिन्न कर्मचारी, सामाजिक, व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल ने अपनी मांगों एवं सुझावों से कराया अवगत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में जनता के सुझाव सम्मिलित करने के लिये प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर जनता के सुझाव एकत्रित किये जा रहे है। इसी संदर्भ में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक दुर्ग सांसद विजय बघेल का कुनकुरी विधानसभा मुख्यालय में आगमन हुआ। स्थानीय विश्राम गृह पहूंचने पर श्री बघेल का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों…
Read More