मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आगामी 1 नवम्बर को आयोजित होने वाले नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में आमंत्रित करते हुए औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़_विधानसभा
विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आकाशवाणी पर साझा किए छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 वर्षों के अनुभव
छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती अवसर पर डॉ. रमन सिंह की विशेष भेंटवार्ता, 12 सितंबर को आकाशवाणी रायपुर पर होगा प्रसारण रायपुर, 8 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की एक विशेष भेंटवार्ता का रिकॉर्डिंग सत्र आज आकाशवाणी केंद्र, रायपुर में संपन्न हुआ। इस भेंटवार्ता में डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा की 25 वर्ष की गौरवमयी यात्रा, लोकतांत्रिक मूल्यों की सुदृढ़ता तथा विधानसभा की कार्यप्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा…
Read Moreनवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में स्थापित होगी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 25 फीट से ऊंची भव्य प्रतिमा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की कार्यवाही की अनुशंसा
रायपुर, 29 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवा रायपुर स्थित नवनिर्मित विधानसभा भवन परिसर में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 25 फीट से ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की अनुशंसा की है। डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री से लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी करने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ने अपने गठन के 25…
Read Moreराजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर लोकहित और लोक कल्याण को दें प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका
राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में उत्कृष्टता अलंकरण समारोह संपन्न उत्कृष्ट विधायक के रूप में श्रीमती भावना बोहरा और श्री लखेश्वर बघेल सम्मानित उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए डॉ. राकेश कुमार पाण्डेय, श्री योगेश मिश्रा और श्री विश्वप्रकाश पुरेना पुरस्कृत रायपुर. 16 जुलाई 2025. राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित “उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा में ‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’: राज्यपाल रमेन डेका देंगे विशिष्ट पुरस्कार
रायपुर, 15 जुलाई 2025/ विधानसभा में 16 जुलाई को शाम 6 बजे ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री रमेन डेका ‘‘उत्कृष्ट विधायक’’, ‘‘उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार’’ एवं ‘‘उत्कृष्ट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर’’ अलंकरण प्रदान करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास मंहत और संसदीय कार्यमंत्री श्री केदार कश्यप समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह के पश्चात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
Read Moreअलर्ट मोड पर जशपुर प्रशासन! विधानसभा सत्र के चलते अधिकारियों के अवकाश रद्द, नोडल टीम सक्रिय
विधानसभा सत्र 14 जुलाई से प्रारंभ- विधानसभा से संबंधित प्राप्त पत्रों पर त्वारित कार्यवाही करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जशपुर, 07 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ विधान सभा की षष्ठम् विधानसभा सत्र 14 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो रहा है। जिसमें विधान सभा प्रश्नों तथा ध्यानाकर्षण सूचनाओं का जवाब समय पर शासन को भेजा जाना होता है तथा कई बार विधान सभा प्रश्नों से सम्बधित जानकारी लेकर मंत्रालय, रायपुर जाना होता है। इस हेतु कलेक्टर रोहित व्यास ने आदेश दिनांक से विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों…
Read Moreछत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा नया विधानसभा भवन : सितम्बर 2025 तक निर्माण हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की उच्च स्तरीय समीक्षा
51 एकड़ क्षेत्र में बन रहा है भव्य और आधुनिक सुविधाओं से युक्त विधानसभा परिसर रायपुर 13 मई 2025/ नवा रायपुर के सेक्टर-19 में 51 एकड़ भूमि पर छत्तीसगढ़ की नवीन विधानसभा का निर्माण तीव्र गति से जारी है। अब तक 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में निर्माण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और इसे सितम्बर 2025 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा का ऐतिहासिक रजत जयंती समारोह: राष्ट्रपति मुर्मु ने दिया समरसता का संदेश, मुख्यमंत्री साय ने लोकतांत्रिक उपलब्धियों पर डाला प्रकाश, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह बोले – सदन बना अनुशासन का प्रतीक
लोकतांत्रिक परंपराओं की मिसाल है छत्तीसगढ़ विधानसभा : मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ विधानसभा ने संसदीय परंपराओं में रचा अनुशासन और आदर्श का इतिहास : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर 24 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रदेशवासियों की ओर से भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि जब छत्तीसगढ़ विधानसभा अपने गौरवशाली 25 वर्षों का उत्सव मना रही है, तब देश की प्रथम नागरिक हमारे बीच…
Read Moreराष्ट्रपति मुर्मु का छत्तीसगढ़ विधान सभा में आह्वान: नारी सशक्तीकरण और समरसता से बनेगा श्रेष्ठ छत्तीसगढ़
‘मनखे-मनखे एक समान’ के सिद्धांत से बनेगा समरस छत्तीसगढ़ – राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु लोकतांत्रिक परंपराओं में छत्तीसगढ़ विधानसभा एक आदर्श उदाहरण – राज्यपाल श्री रमेन डेका रायपुर, 24 मार्च 2025/ भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ विधान सभा के रजत जयंती समारोह में भाग लेते हुए प्रदेशवासियों को 25 वर्षों की लोकतांत्रिक यात्रा की बधाई दी और विधान सभा की उत्कृष्ट संसदीय परंपराओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के असाधारण मार्गदर्शन…
Read Moreराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में किया कदम्ब का पौधरोपण
रायपुर, 24 मार्च, 2025/छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित थे।
Read More