गेउर नदी में डूबने से युवक की मौत — जशपुर कलेक्टर ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता राशि की मंजूरी दी

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम दनगरी निवासी स्व. मनोज का गेउर नदी के पानी में नहाने के दौरान डूबने से 18 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता लारि नागेश हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

वनांचल से विकास की डगर तक — कलेक्टर रोहित व्यास ने लकराघरा में 4 किमी सड़क निर्माण की दी मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम

कलेक्टर ने दूरस्थ वनांचल गांव लकराघरा का किया निरीक्षण जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को फरसाबहार विकास खंड के दूरस्थ अंचल बोखी ग्राम पंचायत के लकराघरा ग्राम के वन भूमि के कच्चे सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामवासियों की मांग पर 4 किलोमीटर लकराघरा गांव में वन विभाग के अधिकारियों को डब्लू बी एम सड़क बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शीघ्र राशि स्वीकृति करवाने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि सड़क की स्वीकृति के साथ जहां आवश्यकता है पूल पुलिया निर्माण कार्य का प्रस्ताव भेजने…

Read More

मतदाता सूची का डिजिटल सत्यापन शुरू — जशपुर कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक में बताया SIR प्रक्रिया का पूरा रोडमैप

जशपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम शुरू, 07 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन राजनीतिक दलों के साथ बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने एसआईआर से जुड़ी प्रक्रियाओं और तैयारियों के संबंध दी जानकारी जशपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। एसआईआर हेतु जारी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में छत्तीसगढ़ भी शामिल है। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित ने बुधवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक…

Read More

जनभागीदारी से बदलेगा हनुमान टेकरी मंदिर का स्वरूप — कलेक्टर रोहित व्यास ने निरीक्षण कर पार्क सौंदर्यकरण, चबूतरा निर्माण और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

मंदिर की नियमित साफ सफाई पार्क में बच्चों के लिए खेल सामग्री और मंदिर की सीढ़ी में डोम शेठ लगाने निर्देश कुनकुरी नगर के नागरिकों ने मंदिर के सौन्दर्य करण के लिए अपने सुझाव भी दिए जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कुनकुरी विकास खंड के हनुमान टेकरी मंदिर का निरीक्षण किया और सुविधाओं, समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने मंदिर के अंदर बने पार्क के सौन्दर्य करण करने के निर्देश दिए हैं। पार्क की साफ सफाई, पेड़ पौधे लगाने और बच्चों के खेलने के लिए खेल सामग्री…

Read More

प्राकृतिक आपदा में जनहानि पर बड़ी राहत! जशपुर प्रशासन ने मृतक अर्पण मिंज के परिजनों को दी 4 लाख की सहायता राशि

जशपुर :  कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम गुल्लू निवासी स्व. अर्पण मिंज का पानी में डूबने से 10 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता श्रीमती राजमनी मिंज हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश — धरती आबा योजनांतर्गत हर जनपद में विकसित होंगे पांच मॉडल ग्राम

जशपुर, 30 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु घोषणा किये गए विकासकार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए सभी कार्यों की समय सीमा तय कर नियत समय में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। धरती आबा योजनान्तर्गत चलाये जा रहे आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत संचालित विशेष कार्यक्रम के तहत विज़न 2030 के अंतर्गत ग्राम के विकास के लिए ग्राम पंचायत स्तर…

Read More

“देरी नहीं चलेगी”—कलेक्टर रोहित व्यास का सख्त आदेश, राजस्व विभाग समीक्षा बैठक में राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निपटारा और प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश

हमर सुघ्घर ऑफिस के तहत निर्धारित मापदंड को पूरा कर सबसे ज्यादा अंक लाने वाले कार्यालय को 26 जनवरी को किया जाएगा सम्मानित जशपुर, 16 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करें। बैठक में आधार एवं मोबाइल नम्बर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित नामांतरण, फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्ती एवं व्यपर्वतन जैसे मामलों…

Read More

जशपुर में प्रशासनिक सक्रियता तेज: कलेक्टर रोहित व्यास ने समीक्षा बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, मोर गाँव-मोर पानी महाअभियान और पीएम जनमन योजना की प्रगति की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को चेताया—“गुणवत्ता और पारदर्शिता से हो काम”

मोर गाँव मोर पानी महाअभियान को प्रभावी तरीके से लागू करने दिए निर्देश विकासकार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने को कहा जशपुर, 16 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जनपद पंचायत और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और समाज कल्याण के आधिकारियों की बैठक लेकर उनके कार्यक्षेत्र में संचालित विकासकार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी विकासकार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार भी मौजूद…

Read More

जशपुर में कलेक्टर की सख्त कार्रवाई: स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्था उजागर, आठ डॉक्टरों को नोटिस, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी और भी कड़ी कार्यवाही

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने स्वास्थ्य केंद्रों का लगातार किया जा रहा है निरीक्षण जशपुर, 01 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ और जनोन्मुखी बनाने हेतु व्यापक अभियान के अंतर्गत लगातार स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और अव्यवस्था पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व विभाग के अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी एस जात्रा द्वारा रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसरई,…

Read More

“देरी बर्दाश्त नहीं” — जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास का अल्टीमेटम, योजनाओं में पारदर्शिता और तेज़ सेवा पर जोर

शासकीय योजनाओं में पारदर्शिता बरतते हुए हितग्राहियों को इसका लाभ निर्धारित समय-सीमा में करें प्रदान : कलेक्टर रोहित व्यास कलेक्टर ने वन,उद्योग,खनन, कौशल विकास विभाग, लाईवलीहुड कॉलेज, जिला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 11 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट समाकक्ष में वन विभाग, उद्योग विभाग, श्रम विभाग, खनन विभाग, कौशल विकास, लाईवलीहुड कॉलेज जिला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति और बैंक के अधिकारियों की बैठक लेकर उनके विभागों द्वारा संचालित विकासमूलक योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। इसके साथ ही कलेक्टर ने…

Read More