Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध थाना सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही : आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.

    क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध थाना सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही : आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.

    समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 7 सितंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06 सितंबर 2024 को प्रार्थी अरमान खान पिता इसराईल खान उम्र 23 वर्ष निवासी मुरूमखदान अशोक नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 06 सितंबर 2024 के शाम करीब 04:00 बजे छोटू खान, आरिफ खान, जीलानी खान महामाया आईटीआई के पास बुलाने पर वहां गया था। जहां पहुंचते ही सभी अचानक अश्लील गाली-गलौच करने लगे, जिन्हें मना करने पर हाथ, खुखरी आदि से मारपीट करने लगे। छुड़ाने का प्रयास करते हुये चिल्लाने पर आवाज सुनकर मेरे परिजन एवं अन्य लोग आये तो सभी लोग छोड़कर भाग गये हैं। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक – 1013/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को दिया गया, जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, सी.एस.पी. सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपीगण छोटूखान उर्फ मुस्तकीम खान, आरिफ खान एवं जीलानी खान को अशोक नगर मुरूम खदान में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त खुखरी आरोपी आरिफ खान से जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

  • थाना सारागांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही : नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    थाना सारागांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही : नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चांपा, 7 सितंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 06 सितंबर 2024 को नाबालिग बालिका को आरोपी पुरूषोत्तम सूर्यवंशी के द्वारा बेईज्जती करने की नीयत से छेड़छाड़ किया गया, जिसे पीडिता के पिता द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर डंडा एवं हाथ मुक्का से मारपीट किया है। जिसकी रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 180/24 धारा 74, 296,115(2), 351(3) बीएनएस,10 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

    नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशन में तत्काल आरोपी को पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07 सितंबर 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी सारागा, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, आरक्षक मोनू थापा, आरक्षक चंदशेखर कंवर का सराहनीय योगदान रहा है

  • थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वाले सात आरोपियों को पकड़ने में थाना नवागढ़ पुलिस को मिली सफलता : जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय में किया गया पेश.

    थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वाले सात आरोपियों को पकड़ने में थाना नवागढ़ पुलिस को मिली सफलता : जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय में किया गया पेश.

    समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चांपा, 7 सितंबर / पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ शराब पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर घर के अंदर रुपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलने वालों के विरूद्ध रेड कार्यवाही की गई।

    जिसमें आरोपी (01) रामसिंह पिता संत राम साहू उम्र 49 साल, (02) रामसरकार पिता गुडालू उम्र 40 साल, (03) जनीराम साहू पिता खोलबहरा उम्र 32 साल, (04) जय कुमार साहू पिता खिखराम साहू उम्र 38 साल, (05) हेमंत साहू पिता सहदेव साहू उम्र 22 साल, (06) रामधन दिवाकर पिता सालिक राम दिवाकर उम्र 35 साल, (07) धरमराज साहू पिता पतिराम साहू उम्र 32 साल सभी निवासी कटौद थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से जुमला नगदी रकम 14,000/- रुपए, 06 नग मोबाइल, 04 नग मोटर सायकल जुमला कीमत लगभग 02 लाख रूपये को बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमाक 335/24 धारा 4,5  छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।

  • थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार : आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.

    थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार : आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.

    समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 7 सितंबर / पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा जिले में हो रही चोरियों एवं लूटपाट पर अंकूश लगाने हेतु क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण किया जा रहा है। दिनांक 07 सितंबर 2024 को टाउन भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना मिली थी कि चांटीडीह गुप्ताबाड़ा के पास एक व्यक्ति धारदार फरसा रखा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है।

    इस सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया गया। जिसके उपरांत उनके मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी बल्लू उर्फ बबलू मानिकपुरी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से धारदार फरसा जप्त कर अपराध क्रमांक – 1017/2024 धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

  • नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म : वीडियो बनाने वाले सहित दो आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में.

    नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म : वीडियो बनाने वाले सहित दो आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में.

    समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चांपा, 7 सितंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20 मार्च 2024 को रात्रि में पीड़िता अपने घर पर अकेली थी तभी आरोपी सत्यम खरे व उसके दोस्त निखिल कुमार कोसले द्वारा पीड़िता के घर जाकर उसको नशीली पदार्थ पिलाकर आरोपी सत्यम खरे द्वारा दैहिक शोषण किया और घटना के समय उसका साथी निखिल कुमार कोसले द्वारा घटना का विडियो फोटो बनाया जा रहा था। जिसकी लिखित रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 415/2024 धारा 376,328,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

    प्रकरण के आरोपीगण घटना घटित कर अपने सकुनत से फरार थे, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिन्हें मुखबीर की सूचना के आधार पर ग्राम पीपरसत्ती से आरोपियों सत्यम खरे व निखिल कुमार कोसले साकिनान पीपरसत्ती थाना अकलतरा को पकड़ा गया। जिनको हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 05 सितंबर 2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

  • कुनकुरी की शिक्षिका सरिता नायक को राज्यपाल पुरस्कार :  सीएम क्षेत्र एवं नगर का बढ़ा गौरव, मिल रही बधाई !

    कुनकुरी की शिक्षिका सरिता नायक को राज्यपाल पुरस्कार :  सीएम क्षेत्र एवं नगर का बढ़ा गौरव, मिल रही बधाई !

    समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 7 सितंबर / राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका जी मुख्यतिथि एंव मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सम्मान 2024-25 हेतु 64 शिक्षकों के नाम की घोषणा की गई उसमें जशपुर जिले से दो शिक्षकों श्रीमती सरिता नायक प्रधान पाठक एवं प्रवीण कुमार पाठक प्रधान पाठक के नाम की घोषणा की गयी। उसमे जशपुर लिखा होने के कारण बहुत लोग समझ नहीं पाये किन्तु जैसे ही सभी को पता चला की श्रीमती सरिता नायक सीएम नगरी से है तो सीएम नगरी में का खुशी का वातावरण बन गया। श्रीमती सरिता नायक शिक्षा साहित्य एवं सामाजिक तीनों ही क्षेत्रों में हमेशा उत्कृष्ट कार्य करती रहती हैं।

    ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व वर्ष 2023 में भी  इनका राज्यपाल पुरस्कार हेतु जिला से इनका चयन हुआ था, किन्तु अपरिहार्य कारणों से सही समय फाईल रायपुर आँफिस नहीं पहुंच पाया और इनके नाम की घोषणा नहीं हो पाई, किन्तु कहते हैं न जो योग्य होता है उनकी पहचान सभी जगह होती है। उसी वर्ष उन्हें जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान एंव राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतिभा सम्मान तथा छत्तीसगढ़ का पहरेदार न्यूज चैनल एवं समाचार-पत्र द्वारा सर्वोच्च सम्मान छत्तीसगढ़-रत्न पुरस्कार से शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।

    पूर्व में इनके द्वारा शिक्षा में नवाचार के लिए पूर्व मंत्री, पुर्व विधायकों, अनुविभागीय अधिकारी,  नगर पंचायत अध्यक्ष एवं  नवाचारी शिक्षक तथा जिला क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण ज्ञानदीप जैसे पुरूस्कार से सम्मानित किया गया एवं कोरोनाकाल में शिक्षा क्षेत्र में किए गये कार्य हेतु इन्हें cg school. in  में इन्हें आनलाइन क्लास एवं मोहल्ला क्लास लेने हेतु शिक्षा सचिव द्वारा अलग-अलग प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। केबल पर भी इन्होंने सभी बच्चों को कोरोना काल में शिक्षा प्रदान की, जिससे बच्चों को घर पहुंच पढ़ाई की सुविधा प्राप्त हुई। उन्होंने कोरोनाकाल में कोरोना से जागरूक करने हेतु एक कविता भी लिखी थी, जिससे बच्चे बहुत सुन्दर तरीके से प्रस्तुत करते  थे। उनके इस कार्य को देखते हुए उन्हें उस समय ch school. in  में हमारे नायक जैसे सम्मान से भी नवाजा गया था। जो उस वेवसाईट का सर्वोच्च सम्मान-पत्र है।

    वे एक अच्छी लेखिका एवं कवियित्री‌ भी है, उनकी कई पुस्तकें छप चुकी हैं, साहित्य क्षेत्र में कार्य करने हेतु उन्हें अनेकों सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हैं, जिनमें कुछ प्रमुख निम्न हैं कलमवीर, साहित्य-रत्न, स्वर्णिम साहित्य-रत्न, साहित्य श्रेष्ठ अन्वेषणी सम्मान, काव्य प्रवाह सम्मान, भारत माता सम्मान वनमाली संस्थान से प्रशस्ति-पत्र प्राप्त है। उनकी कुछ प्रमुख रचनाएं एवं पुस्तक जैसे काव्य सागर जशवाटिका, मॉ मान-बेटी सम्मान, दीपोत्सव एवं सपनों की धरा आदि है। उनकी रचनाओं एवं कविता को डीडी भारती एवं संस्कार न्यूज चैनल एवं समाचार-पत्रों पर प्रकाशित होती रहती हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने हेतु उन्हें समाज के प्रदेशाध्यक्ष से प्रशस्ति-पत्र एवं सखी साहित्य समाज से आयुष गौरव सम्मान व अनेक सामाजिक संस्थाओं से भी सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त  है। उनके इन सभी कार्यों को देखकर पद्म श्री से सम्मानित झारखंड के सम्मानीय श्री मुकुन्द नायक जी एवं अन्य पद्म रत्न से सम्मानित गणमान्य ने इन्हें झारखंड में बुलाकर इनका सम्मान किया था। कुनकुरी विधानसभा से राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने वाली ये पहली महिला शिक्षिका है और अभी उनके द्वारा सभी क्षेत्रों में सराहनीय कार्य लगातार किया जा रहा है। जिसके कारण सभी शिक्षिका एवं महिलाएं एवं शिक्षक तथा गणमान्य नागरिक एवं सामान्य जन ने उन्हें सीएम नगरी का मान बढ़ाने हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भेजी है।

  • आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए भयादोहन कर, लाखों रुपए की वसूली करने वाले प्रकरण में पत्रकार आशीष शुक्ला को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार !

    आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए भयादोहन कर, लाखों रुपए की वसूली करने वाले प्रकरण में पत्रकार आशीष शुक्ला को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार !

    समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 7 सितंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार शहर एवं आसपास के विभिन्न लोगों को अपने झांसे में लेकर उन्हें महिला संबंधी अपराध में फंसाने एवं लोक-लाज का भय दिखाकर लाखों रुपए की मोटी रकम वसूली करने संबंधी मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 384, 389, 34 भादवि में कुल 04 अपराध दर्ज किए गये हैं। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में मोंटी उर्फ प्रत्युष मरैया, महान मिश्रा, रवीना टंडन, दुर्गा टंडन, पुष्पमाला फेकर, शिरीष पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी सहित 07 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

    प्रकरण में पूर्व में पकडे गए आरोपियों से पूछताछ पर प्रकरण में संलिप्तता तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 06 सितंबर 2024 को पत्रकार आशीष शुक्ला उम्र 40 साल निवासी गांधी चौक बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में अब तक कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

  • यातायात पुलिस की कार्यवाही : शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3 चालकों पर न्यायालय द्वारा 30 हजार का जुर्माना.

    यातायात पुलिस की कार्यवाही : शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3 चालकों पर न्यायालय द्वारा 30 हजार का जुर्माना.

    समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 7 सितंबर / जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोक-थाम एवं शराबी वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चालन करने में स्वयं एवं मार्ग में चलने वाले अन्य वाहन, राहगीरों के साथ सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों को सबक मिल सके। इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों की चेकिंग कर उनके वाहन विधिवत जप्त करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी लगातार की जा रही है।

    चेकिंग अभियान के इसी क्रम में कसडोल में ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग कर 03 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस द्वारा पहले प्रकरण में चालक के विरुद्ध धारा 185 MV Act के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए, इनके वाहन विधिवत जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें आज दिनांक 05 सितंबर 2024 को माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीनों प्रकरण में वाहन चालकों को पृथक-पृथक ₹10,000-10,000 का अर्थदंड का आदेश दिया गया है। इस प्रकार जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की संपूर्ण कार्यवाही में माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालकों को कुल ₹30,000 का अर्थदण्ड से दंडित किया गया है।

  • उदयपुर में घर में घुसकर दुष्कर्म : आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

    उदयपुर में घर में घुसकर दुष्कर्म : आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

    समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 7 सितंबर / सरगुजा पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों में शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 05 सितंबर 2024 को थाना उदयपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घटना दिनांक 02 सितंबर 2024 को पीड़िता अपने घर में अकेली थी, इसी दौरान मिनेश कंवर द्वारा पीड़िता को अकेला देखकर घर में घुसकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं, मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना उदयपुर में अपराध क्रमांक 196/24 धारा 64 बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम मिनेश उम्र 30 वर्ष साकिन जिवलिया खासपारा चौकी केदमा थाना उदयपुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

  • सरगुजा : किराये के मकान से चोरी, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, नकदी और सामान बरामद, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    सरगुजा : किराये के मकान से चोरी, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, नकदी और सामान बरामद, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 7 सितंबर / सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी मनुशरण साकिन लब्जी नवापारा थाना मणीपुर हाल मुकाम सुभाषनगर थाना गांधीनगर द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि प्रार्थी सुभाषनगर में किराये के मकान के निवास करता हैं, दिनांक 02 सितंबर 2024 को प्रार्थी अपने रूम में ताला लगाकर काम से बाहर चला गया था, बाद में वापस आकर देखा तो रूम का ताला टुटा हुआ था और घर में रखा 30,000/- रुपये नगद एवं 01 नग लैपटॉप, चार्जर, नेकबेंड, 01 नग मोबाइल, राइडिंग गलब्स एवं 01 नग बैग किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया हैं। आस पास पूछताछ करने पर जानकारी मिला कि पास का ही आनंद नाम के युवक को दीवाल से बाहर आते देखा गया हैं। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 317/24 धारा 331(3), 305 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के संदेही युवक का पता तलाश किया जा रहा था। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के संदेही को पकड़कर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा अपना नाम आनंद कुमार पन्ना उम्र 19 वर्ष साकिन सुभाषनगर थाना गांधीनगर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया एवं चोरी किया गया 01 नग लैपटॉप, चार्जर, नेकबेंड, 01 नग मोबाइल, राइडिंग गलब्स एवं 01 नग बैग एवं बैग में रखा 5000/- नगद चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद किया गया हैं एवं आरोपी द्वारा नगद चोरी किये गए रकम को खाने पीने में खर्च होना बताया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।