खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम का नए शिक्षण-सत्र में हुआ शुभारम्भ, सामान्य कानूनों की दी गई जानकारी

बाल सदन हायर सेकेंडरी स्कूल बालको में हुआ कार्यक्रम, जिले के सभी स्कूलों में कार्यक्रम करने की है योजना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़ने हेतु खाकी के रंग स्कूल के संग प्रोग्राम चलाया जा रहा है. विगत सत्र में इस कार्यक्रम को विभिन्न स्कूलों में किया गया था. ग्रीष्मावकाश में उक्त कार्यक्रम बंद हो गया था.  पुनः स्कूल शुरू होने पर इस कार्यक्रम को फिर से प्रारंभ किया गया है। आज दिनांक 4 जुलाई 2022 आदर्श बाल सदन हायर…

Read More

12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़-छाड़ करने वाले आरोपी नवीन एक्का को पुलिस ने तीन घंटे में किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

थाना तपकरा में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 88/2022 धारा 354, 456 भा.द.वि. 9,10 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर   मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी पिता ने दिनांक 03 जुलाई 2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 2 जुलाई 2022 की रात्रि में यह अपने पत्नी बच्चों के साथ खाना खाकर घर अंदर सो गया था. भोर में करीब 4:00 बजे प्रार्थी के घर का दरवाजा को धक्का देकर आरोपी नवीन एक्का इनके घर में घूस गया…

Read More

कांग्रेस के मवाली राज में व्यापारी व आम नागरिक दहशत में – भाजपा

प्रदेश में चौतरफा अपराधी हावी हैं और कानून का खौफ पूरी तरह से हो गया है खत्म समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश में हर रोज घटित हो रही आपराधिक घटनाओं के क्रम में राजनांदगांव में एक व्यापारी पर लूट के इरादे से प्राणघातक हमले का हवाला देते हुए कहा है कि कांग्रेस के मवाली राज में आम जनता के साथ साथ व्यापारी भारी दहशत में हैं। उन पर लूट के इरादे से लगातार जानलेवा हमले हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कहीं दिन-दहाड़े ज्वेलरी…

Read More

भाजपा का आरोप कमीशनखोरी के लिए खाद की कृत्रिम कमी बना रही है कांग्रेस सरकार

यूरिया की कमी नहीं है तो नैनो के लिए टेंडर क्यों ? संदीप शर्मा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने थोक में तरल नैनो खाद की खरीदी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अब कांग्रेस की राज्य सरकार बर्मी कम्पोस्ट घोटाला करने के साथ ही नैनो खाद घोटाला करने पर आमादा है। मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि कल ही कृषि विभाग ने बयान जारी कर बताया है कि हमे जितना यूरिया चाहिए (6.50 लाख टन) उसका 80% अर्थात 5.26…

Read More

तयशुदा हार का ठीकरा संगठन के सिर पर फोड़ने भूपेश की पटकथा तैयार – भाजपा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस की बैठक में संगठन पर व्यक्त की गई नाराजगी और इस पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की सहमति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल और पुनिया ने मिलकर अगले साल तयशुदा हार का ठीकरा संगठन के सिर पर फोड़ने की पटकथा तैयार कर ली है। फिल्मांकन तेजी से ही होगा और अगले साल के अंत में फिल्म रिलीज हो जायेगी। इस अनाम फिल्म का नाम ‘भूपेश की हार, संगठन जिम्मेदार’ रख देना…

Read More

दीपका पुलिस की बड़ी कार्यवाही : एसीबी कंपनी वर्कशाप में डकैती करने वाले सभी 08 आरोपी गिरफ़्तार, आरोपियों में विधि से संघर्षरत बालक भी सम्मिलित

एफआईआर दर्ज होने के 20 घंटे के अंदर सभी आरोपियों की हुई गिरफ्तारी आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू राड, कटर आदि की विधिवत की गई जप्ती समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा दिनांक 02 जुलाई 2022 को एसीबी कंपनी वर्कशाप कसईपाली में कार्यरत सिक्यूरिटी गार्ड अरूण कुमार केरकेट्टा निवासी सिक्यूरिटी बैरक चाकाबुडा थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा (छ०ग०) ने थाना उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया था कि दिनांक 12 जुलाई 2022 के दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे यह अपने साथी नंदकुमार के साथ वर्कशाप में डियूटी में था.…

Read More

अज्ञात आरोपियों ने दिया था चोरी की घटना को अंजाम, एक वर्ष की पता-साजी के बाद आरोपी हुए गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर …….जाने पूरा मामला !

आरोपियों से 8,950/- रुपए नगद के साथ एक मोटर सायकल भी हुई जप्त थाना उरगा में अपराध क्रमांक 553/21 धारा 457, 380  भादवि हुआ था पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा थाना उरगा के अज्ञात आरोपी के संबंध में पता साजिश निरंतर किया जा रहा था, जो मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 3 जुलाई 2022 को अज्ञात आरोपी मनीष गुप्ता, सुमित्रा जाटव, भावेश कुमार भास्कर के सकुनत पर जाकर दबिश दिया एवं घटना के संबंध में पूछताछ किया गया. जो बताया कि घटना दिनांक को मशरूका  चोरी करना बताए हैं.…

Read More

बस्तर की बेटी को मिली धमकी पर बिफरे केदार : भाजपा बोली क्या उदयपुर दोहराने की राह देख रही है सरकार

निहारिका और उनके परिवार को पूरी सुरक्षा देने की की है मांग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने उदयपुर की तर्ज पर दुर्ग जिले के कुम्हारी निवासी एक युवक को अज्ञात लोगों से जान से मारने की धमकी मिलने के साथ ही बस्तर के गीदम की बेटी निहारिका को मिल रही धमकियों पर मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि छत्तीसगढ़ के बच्चों को बचाने वे क्या कर रहे हैं ? उन्होंने पूछा है कि कहीं कांग्रेस की राजस्थान सरकार की तरह लापरवाही…

Read More

चोरी का मोबाइल बेचने ग्राहक तलाश रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल हुआ जप्त, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

घर के अंदर प्रवेश कर घर में रखा 1 नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल कीमती 20,000/- हजार रूपये एवं अन्य सामान की चोरी करने वाले आरोपी आशीष भगत को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 13/2020 धारा 457, 380 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रार्थी तरूण प्रकाश शर्मा निवासी जशपुरनगर ने दिनांक 16 जनवरी 2022 थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उक्त दिनांक के शाम लगभग 07:30 बजे से 09:00 बजे के…

Read More

मोटरसाइकिल चोरी के ढाई साल पुराने दो आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता, कब्जे से चोरी की हुई मोटर सायकल को किया गया जप्त, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गये जेल

घर के आंगन में खड़ी मोटर सायकल की मिलकर चोरी करने वाले आरोपीगण गौतम ताम्रकार एवं अमृत राम को दुलदुला पुलिस ने किया गिरफ्तार, बरामद की मोटर सायकल थाना दुलदुला में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 79/2019 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रार्थी अलेक्सियुस तिग्गा निवासी दुलदुला ने दिनांक 30 नवम्बर 2019 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दिनांक 29 नवम्बर 2019 के शाम लगभग 07:00 बजे अपनी मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 14 एम.ए. 6820 हीरो स्पलेण्डर को घर के आंगन में…

Read More