स्वास्थ्य विभाग द्वारा देश में तथा सीमावर्ती राज्यों में ओमीक्रॉन के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए प्रतियोगिता स्थगित करने का दिया गया परामर्श प्रतियोगिता में अधिकांश टीमों ने शामिल होने के लिए असहमति जताई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कोविड-19 संक्रमण के नये वेरियेंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रसार के दृष्टिगत 27 दिसम्बर 2021 से 6 जनवरी 2022 तक आयोजित होने वाली 79वीं महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता जनसुरक्षा के लिए स्थगित कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देश में तथा सीमावर्ती राज्यों में ओमीक्रॉन के बढ़ते…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को दोबारा लिखा पत्र
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख एल. मंडाविया को आज दोबारा पत्र लिखा है। उन्होंने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए भी श्री मंडाविया से आग्रह किया है। श्री सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को विगत 23 नवम्बर को लिखे पत्र को संदर्भित करते हुए अनुरोध किया है कि वर्तमान में कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन की उपस्थिति के बाद बूस्टर डोज एवं 18 वर्ष से…
Read Moreउत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल दरभा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल दरभा में स्वस्थ्य विभाग के द्वारा आज स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों के द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार भी किया गया। इस शिविर में चिकित्सकों के द्वारा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी अनेक महत्वपूर्णं जानकारियां भी दी गई। इसके अन्तर्गत विद्यार्थियों को साफ-सफाई की नियमित आदत डालने तथा नियमित रूप से व्यायाम एवं शारीरिक कार्य करने के अलवा दूव्र्यसनों का सदैव परित्याग करने की समझाईश दी गई। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डाॅ. चन्द्रभान…
Read Moreसरकार के खिलाफ नाराजगी इतनी की धरना स्थल फुल हो चुका हैं क्या यही हैं कांग्रेस का छत्तीसगढ़ मॉडल – संजय श्रीवास्तव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने राजधानी रायपुर में धरना स्थल पर सरकार से नाराज वर्गों के लिए स्थान कम पड़ने को सीएम भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ मॉडल बताया हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ को गढ़ने का इतना अच्छा मॉडल प्रस्तुत कर रही हैं कि छत्तीसगढ़ का प्रत्येक वर्ग सरकार से नाराज हैं और धरने पर बैठा हैं सड़क पर आंदोलन कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अद्भुत विकास के मॉडल जिसने प्रत्येक वर्ग को प्रताड़ित किया…
Read Moreजशपुर जिले के आईटीआई कुनकुरी में मेहमान प्रवक्ता के लिए आवेदन आमंत्रित, इच्छुक आवेदक 31 दिसम्बर तक कर सकेंगे आवेदन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुनकुरी में जशपुर जिले के विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण सत्र 2021-22 के लिए व्यवसाय विषयों के प्रशिक्षण पूर्ण कराए जाने के लिए स्वीकृत रिक्त पदों के हेतु मेहमान प्रवक्ता के लिए 31 दिसम्बर 2021 तक शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुनकुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों अपना आवेदन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुनकुरी में स्वंय उपस्थित अथवा डाक , स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में अधिक…
Read Moreजशपुर जिले में हुआ नेशनल लोक अदालत का आयोजन, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ दवाई का भी किया गया वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित जिन्दल ने बताया कि आज सम्पूर्ण देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ जशपुर जिले में बाहय न्यायालय सहित न्यायालयो में कुल 10 खण्डपीठ का गठन कर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें सम्पूर्ण जिले में प्री. लिटिगेशन के 1905 तथा नियमित 282 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गये थे। जिनमें से प्री. लिटिगेशन के 87 तथा नियमित प्रकरण 437 की संख्या में निराकृत किए गये थे। परिवार…
Read Moreजशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में प्रभावित 5 परिजन हेतु 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 5 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के अन्तर्गत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राषि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से बगीचा तहसील के ग्राम कुटमा निवासी श्रीमती फुलेष्वरी की मृत्यु 8 मार्च 2021 को हो जाने पर मृतिका के पति मीना राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम मयुरनाचा बगमड़ा निवासी मनधरी बाई…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश
पंचायतों से बकाया राशि की वसूली करने के भी दिये निर्देश, प्रत्येक सप्ताह पटवारियों की बैठक लेकर प्रगति की जानकारी ले भू-अर्जन के प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश, राजस्व अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने की सख्त हिदायत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर भू-अर्जन के प्रकरण, डायवर्सन, सीमांकन, बटांकन, नामांतरण, पंचायत सेे बकाया राशि की वसूली सहित राजस्व के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को 01 माह के अंदर…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर विकास कार्यो की ली जानकारी, दूरस्थ अंचल के अंतिम व्यक्ति तक छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को पहुंचाना प्राथमिकता की श्रेणी में – कलेक्टर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों के साथ जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं, किसानों को शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक लाभांवित करने के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि दूरस्थ अंचल के अंतिम व्यक्ति तक छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को पहुंचाना प्राथमिकता की श्रेणी में हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा करके विकास कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा किसानों को उपलब्ध…
Read Moreजशपुर जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से दो जुड़वा बच्चे हुए सुपोषित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृह भेंट कर बच्चों की माता को पौष्टिक आहार खाने की दी गई सलाह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के अन्तर्गत हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। बगीचा विकासखण्ड के सेक्टर पण्डापाठ परियोजना सन्ना के अंागनबाड़ी केन्द्र तुर्राडीपा कोविड-19 के प्रोटोकॉल नियमों का पालन करते हुए गर्भवती श्रीमति ललिता यादव को मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से लाभांवित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति सुशीला यादव के द्वारा गृहभेंट के माध्यम से पौष्टिक आहार, महतारी जतन योजना के अन्तर्गत सुखा राशन, हरी साग भाजी, रेडी टू ईट फूड गर्भवती श्रीमति ललिता यादव को दिया गया साथ ही पोषण संबंधित जानकारी…
Read More