किसान सम्मान निधि की 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खाते में सीधे जमा की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़ के तत्वावधान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की केन्द्र में सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गरीब कल्याण सम्मेलन हिमाचल का सीधा प्रसारण किया गया। रायगढ़ में आयोजित प्रसारण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय गरीब कल्याण योजना रायगढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं किसानों के साथ…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
थॉमस कप विजेता भारतीय टीम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए भेजा हस्ताक्षर किया हुआ बैडमिंटन किट, थॉमस कप जीतकर भारतीय टीम ने रचा इतिहास
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई और शुभकामनाएं भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव ने मुख्यमंत्री को सौंपा उपहार अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन संघ द्वारा इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज स्पर्धा छत्तीसगढ़ में आयोजित करने का फैसला आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने दी सहमति समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर थॉमस कप विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने उपहार स्वरूप छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के लिए अपने हस्ताक्षर किया हुआ बैडमिंटन किट भेजा है। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के हस्ताक्षरयुक्त बैग और बैडमिंटन रैकेट शामिल है। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव श्री संजय मिश्रा ने आज…
Read Moreकिसानों का आधार कार्ड प्राप्त कर फर्जी तरीके से एटीएम जारी कर किसान सम्मान निधि का रकम निकालने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
थाना सक्ती पुलिस की कार्यवाही में आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा मे एटीएम कार्ड एवं नकदी रकम हुई जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि रात्रि लगभग 02:30 बजे के आसपास बाराद्वार रोड स्थित एसबीआई एटीएम में 04 युवक पैसा निकाल रहे थे, जिसे काफी देर तक एटीएम में खड़े देख कर गार्ड सालिक राम गोंड को संदेह होने पर सक्ती पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल सक्ती पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर युवकों को…
Read Moreसूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल
आरोपी के विरूद्ध थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 81/22 धारा 454, 380 भादवि पंजीबद्ध थाना सारागांव की त्वरित कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31 मई 22 को प्रार्थी जयगोपाल केवट उम्र 47 वर्ष निवासी अफरीद द्वारा थाना सारागांव में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि अपने पत्नि के साथ 07 माह पूर्व काम करने कुधरी गया था एवं उसका पुत्र ग्राम अफरीद में ही रहता है। दिनांक 28 मई 22 को उसका पुत्र राजकुमार…
Read Moreमहिला आरक्षक आत्म-हत्या प्रकरण : आरोपी आरक्षक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
आरोपी आरक्षक दुष्यंत पांडेय के विरूद्ध अपराध क्रमांक 362/22 धारा 306 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि महिला आरक्षक ने दिनांक 08 मार्च 22 को अपने शासकीय आवास निलयम कालोनी में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। परिजनों की सूचना पर थाना जांजगीर में मर्ग क्रमांक 21/22 दिनांक 08 मार्च 22 को कायम किया गया था। प्रारंभिक विवेचना के दौरान थाना जांजगीर द्वारा आरोपी आरक्षक दुष्यंत पांडेय के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 362/22…
Read Moreअसली सोना के नाम पर नकली सोना देकर ठगी करने वाले एवं रेल यात्रियों के बैग से चोरी करने वाले गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी भेजे गए जेल
थाना अकलतरा की पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से लगभग 7 लाख 50 हजार के कीमती जेवर, नगदी रकम 49 हजार रूपये व चोरी की मोटर सायकिल बरामद करने के साथ किया गया गिरफ्तार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31 मई 2022 को प्रार्थी संतोष भारद्वाज निवासी अमरताल ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24 मई 2022 को मोटर सायकिल क्रमांक सी.जी 06 जी.एच. 5325 मे सवार होकर दो अज्ञात व्यक्ति पिकप वाहन बेचने के लिए मेरे पास आये…
Read Moreनायब तहसीलदार के आवेदन पर पटवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा नायब तहसीलदार पामगढ़ के लिखित आवेदन पर हल्का पटवारी नंबर 23 पटवारी देवेन्द्र कुमार साहू के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 244/22 धारा 384 भादवि का अपराध दर्ज किया गया है। प्रारंभिक विवेचना के उपरांत पामगढ़ पुलिस के द्वारा आरोपी देवेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर दिनांक 01 जून 22 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Read Moreपुलिस चौकी कोरबा अंतर्गत लगाया गया चलित थाना, ग्रामीणों को दी गई कानून के सम्बंध में जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा 1 जून 2022 बुधवार को पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के निर्देशन में संगवारी पुलिस चलित थाना ग्राम पंचायत कुल्हारिया के आश्रित ग्राम बगबुड़ी के बीहड़ जंगल मे बसे 5 घर के आदिवासी समाज के बीच आम पेड़ के नीचे लगाया गया। जिसमें उपस्थित लोगों को किसी प्रकार की समस्या हो तो अवगत कराने के लिए कहने पर ग्रमीणों के द्वारा बताया गया कि मोहल्ले के हीरासिंह और अमरसिंह के मध्य भोजन खाने की बात…
Read Moreग्रामीण एकजुट हों नहीं कटने देंगे एक भी वृक्ष, गांव वालों के हर निर्णय के साथ खड़ी है कांग्रेस
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ग्राम-सभा के फर्जी प्रस्ताव के सहारे हमारी जमीनें लूट कर अदानी को चाहता है देना पादप बोर्ड अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अगर गांव वाले एक राय होकर खदान का विरोध करते हैं तो पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अंबिकापुर हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला खदान के लिए वनों की कटाई के विरोध में आंदोलनरत ग्रामीणों को सरगुजा कांग्रेस ने समर्थन दिया है। औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में जिला कांग्रेस…
Read Moreवनांचल विकास खण्ड नगरी में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न
तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम चरण में विभिन्न प्रकार की जानकारी दे कर किया गया जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, धमतरी/नगरी वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी अंतर्गत संचालित प्राथमिक विद्यालय व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों का मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा व व्यक्तिगत सुरक्षा पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम चरण का 1 जून 2022 को एसडीओपी मयंक रणसिंह एवं बीईओ सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक रणसिंह ने शाला सुरक्षा…
Read More