उत्तरप्रदेश में छतीसगढ़ के सीएम किसानों का जीवन बदल देने की ढींगे हॉक रहे है और छतीसगढ़ में किसान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है : भाजपा

किसानों के प्रदर्शन से छतीसगढ़ सरकार के दावों की पोल खुली : श्याम बिहारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा है कि अखिल भारतीय किसान संघ का आंदोलन प्रदेश सरकार के किसान विरोधी का प्रमाण है। किसानों के नाम पर सियासी नौटंकियाँ कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर किसानों को प्रताड़ित कर रही है। श्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान संघ की मांगों को पूरा करने की दिशा में तत्काल क़ारग़र पहल करे…

Read More

केंद्र पर चिट्ठी का जवाब न देने वाले भूपेश खुद कांग्रेस के मुख्यमंत्री की चिट्ठी का जवाब नही दे रहे है कांग्रेस इसकी टोपी उसके सर के अलावा कोई काम नही करती : भाजपा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि बात-बात पर केंद्र सरकार को चिठ्ठियाँ लिखकर अपने निकम्मेपन पर पर्दा डालने और केंद्र पर उन चिट्ठियों का ज़वाब नहीं देने की तोहमत लगाने के शर्मनाक उपक्रम करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर अपनी सफाई प्रदेश को देनी चाहिए। श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल अपने तथाकथित छत्तीसगढ़ मॉडल से मोदी मॉडल को फेल करने के हसीन मुग़ालते में जीने और अपने मुँह मियाँ मिठ्ठू…

Read More

भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सीएम बघेल पर साधा निशाना, यूपी में कांग्रेस के 15 सीटों के अंदर सिमटने पर दी कुर्सी छोड़ने की चुनौती

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि  मीडिया के सहारे अपना चेहरा चमकाने का प्रयास कर रहे हैं सीएम बघेल। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम चुनाव की हार याद दिलाते हुए चुनौती दी हैं कहा कि मीडिया में ढींगे हांकने से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 15 सीट पार नहीं कर पायेगी यदि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में साहस हैं तो यदि उत्तर प्रदेश में यदि कांग्रेस 15 सीटों के अंदर सिमटती हैं तो क्या छत्तीसगढ़…

Read More

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न, किसानों की समस्या सहानुभूतिपूर्वक सुनकर उनका निराकरण करें – कलेक्टर राजनांदगांव

सभी नगरीय निकाय एवं जनपदों में प्राथमिकता के आधार पर अलाव जलाने के निर्देश दिए फसल परिवर्तन के लिए किसानों को करें जागरूक, धान उपार्जन केन्द्र से लगातार किया जा रहा धान का उठाव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने शीत लहर को देखते हुए सभी नगरीय निकाय एवं जनपदों में प्राथमिकता के आधार पर अलाव जलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को ठंड के मौसम में दिक्कत नहीं होना चाहिए। चिटफंड कंपनी यालस्को एवं अनमोल इंडिया की संपत्ति की पहचान की गई है। इसे…

Read More

एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल (आईपीएस) ने सड़क निर्माण कार्य का किया आकश्मिक निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, आज दिनांक 21.12.2021 को पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल, आईपीएस ने थाना कुरूषनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम हातलानार, जिवलापदर और झारावाही में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि यह सड़क जिला मुख्यालय नारायणपुर से कुरूषनार होते हुए आकाबेड़ा तक बन रही है जो अबुझमाड़ का क्षेत्र है। श्री जायसवाल ने अपने विजिट के दौरान सड़क निर्माण कार्य की बारीकियों के साथ निरीक्षण किया गया, इस दौरान उन्होनें सड़क निर्माण में लगे फर्म को निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण का कार्य यथाशीघ्र पूरा…

Read More

अतिरिक्त सचिव अमित अग्रवाल ने रामकृष्ण मिशन आश्रम का किया अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, अतिरिक्त सचिव, भारत सरकार वित्तीय सेवा विभाग, केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी अमित अग्रवाल ने आज अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रामकृष्ण मिशन आश्रम में संचालित विवेकानंद विद्यापीठ, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, आईटीआई सहित अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। श्री अग्रवाल ने रामकृष्ण मिशन आश्रम में पढ़ने वाले बच्चों से बातचीत की। उन्होंने आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज ने जिले में रामकृष्ण मिशन के तहत् संचालित आश्रमों की संख्या, आश्रमों में पढ़ने…

Read More

अतिरिक्त सचिव, भारत सरकार अमित अग्रवाल ने केन्द्रीय योजनाओ एवं नीति आयोग के संबंध में जिला अधिकारियों की ली बैठक, जिले के विकास हेतु नीति आयोग के लक्ष्य अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से करें काम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर. अतिरिक्त सचिव, भारत सरकार वित्तीय सेवा विभाग, केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी श्री अमित अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में केन्द्रीय योजनाआंे एवं नीति आयोग के संबंध में जिला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव श्री अग्रवाल ने कहा कि नीति आयोग के लक्ष्यों को पूरा करने हेतु योजना बनाकर क्रमबद्ध तरीके से काम करें ताकि जिले का विकास तेजी से हो सके। उन्होंने नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटर में जिले की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। श्री अग्रवाल ने जिन इंडिकेटर…

Read More

जशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न, सभी बैंकर्स को ऋण जमा अनुपात 60 प्रतिशत् से अधिक लाने के दिए निर्देश

शासकीय ऋण योजनाओं के अन्तर्गत अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत एवं वितरित करने कहा सभी बैंकर्स को सक्रिय होकर कार्य करने एवं अपने सेवाओं में बढ़ोत्तरी करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में विगत दिवस को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी बैंकर्स की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी बैंकर्स को सक्रिय होकर कार्य करने एवं अपने सेवाओं में बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए। जिससे अधिक से अधिक लोगों को बैंक के द्वारा लाभांवित किया जा सके। इस…

Read More

जशपुर जनसंपर्क विभाग कांसाबेल विकास खण्ड के बाजार क्षेत्र में फोटो प्रदर्शनी लगाकर दे रहा विभागीय योजनाओं की जानकारी

ग्रामीणजनों ने कहा कि उन्हें प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के संबंध में मिल रही है उपयोगी जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा कांसाबेल विकासखंड के बाजारडांड में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। फोटो प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, महिला उत्थान के लिए संचालित योजनाऐं, लघु वनोपज की खरीदी से लाभ, तेन्दूपत्ता संग्रहण, पेयजल आपूर्ति, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी,  धन्वंतरी योजना , गोधन न्याय योजनांतर्गत गोबर खरीदी, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना,…

Read More

लोगों को ठंड से राहत देने जशपुर जिला प्रशासन कर रहा चौक चौराहो पर अलाव की व्यवस्था

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में शीत लहर की स्थिति को देखते हुए लोगों को शीत लहर और ठंड से राहत दिलाने जिले के विभिन्न चौक चौराहों में नगरपालिका एवं जिले के सभी नगरीय निकायों  में अलाव की व्यवस्था की गई है। बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी सार्वजनिक स्थनों पर लकड़ी की व्यवस्था कर लोगों को ठंड में राहत पहुंचाया जा रहा है।

Read More