पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शहर की यातयात व्यवस्था को सुगम बनाने लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही : सरगुजा पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही में दुकान के बाहर समान रखने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों सहित अवैध पार्किंग पर की गई चालानी कार्यवाही.

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर कर जनसुविधा अनुरूप करने दिए गए हैं दिशा निर्देश सुगम यातायात अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही के अगले क्रम में सरगुजा पुलिस द्वारा देवीगंज रोड एवं सदर रोड, थाना चौक रोड की व्यवस्था का आँकलन कर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर कर जनसुविधा अनुरूप करने, मुख्य…

Read More

जिले में अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही, जप्त कच्ची महुआ शराब जुमला 280 लीटर कीमत 52,000/- रुपया, तीन आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

जिले में विशेष अभियान के अंतर्गत की गई कार्यवाही में कुल तीन प्रकरण में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. आरोपी :- (01) श्याम लाल पिता परमानंद गोंड उम्र 44 साल निवासी कमरीद थाना पामगढ़ के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब, (02) सीताराम धनुवार पिता स्वर्गीय तिजराम उम्र 28 साल निवासी खरमोरा थाना बलौदा के कब्जे से 120 लीटर कच्ची महुआ शराब, (03) बड़े बाबू पिता अंजोर सिंह उम्र निवासी रहोद थाना शिवरीनारायण के कब्जे से 110 लीटर…

Read More

विश्व योग दिवस आयोजन का शुभारंभ : आज नौवें विश्व योग दिवस का 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल संग सृजन संस्था द्वारा अस्सी घाट पर किया गया शुभारंभ !

मुख्य अतिथि के द्वारा प्राणायाम व्यायाम के फायदे ऑफिसर व जवानों को बताया गया समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विश्व योग दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद साल 2015 से इस दिन को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 21 जून विश्व योग दिवस के उपलक्ष में आज अस्सी घाट पर 95 बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष की अध्यक्षता में एवं अनिल…

Read More

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में सीमावर्ती आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना राज्यों के साथ अन्तर्राज्जीय समन्वय बैठक हुई सम्पन्न.

बेहत्तर अन्तर्राज्जीय समन्वय के साथ समन्वित कार्य योजना के संबंध में की गई चर्चा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आज सीमावर्ती आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना राज्यों के साथ अन्तर्राज्जीय समन्वय बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस गृह मंत्रालय भारत सरकार (सीएपीएफ) तथा आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुए। इस बैठक में बेहत्तर अन्तर्राज्जीय समन्वय, आम सूचनाओं के आदान-प्रदान, फोकस एरिया में संयुक्त अभियानों हेतु रणनीति, सुरक्षा विहीन क्षेत्रों में रणनीति बढ़त, माओवादियों के सप्लाई नेटवर्क पर कार्यवाही एवं अन्य विषयों पर…

Read More

भाजपा आयोजित कर रही आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा : यात्रा चार अलग-अलग स्थानों से एक साथ हुई है प्रारंभ !

जशपुर जिले में बगीचा ब्लाक के संत गहिरा गुरु की कर्मस्थली कैलाश गुफा से घोरडेगा, पकरीटोला, सन्ना, केसरा से जशपुर, पत्थलगाँव, लैलूंगा होते हुए कोरबा पहुंच कर यह यात्रा सम्पन्न होगी. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं रामपुर विधायक ननकी राम कंवर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा जशपुर जिले के बगीचा ब्लाक के संत गहिरा गुरु की कर्मस्थली कैलाश गुफा से संत गहिरा गुरु के पुत्र गेंद बिहारी…

Read More

पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा वेबीनार के माध्यम से छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के यातायात प्रभारियों एवं पर्यवेक्षक अधिकारियों की वर्चुअल ली गई समीक्षा बैठक.

जशपुर जिले से यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन बैठक में रहे शामिल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : सुगम यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा हेतु दिनांक 09 जून 2023 को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) श्री अंकित  गर्ग की अध्यक्षता में वर्चुअल समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। वर्चुअल बैठक में दुर्घटनाओं से बचाव हेतु ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर उसमें सुधार हेतु किये गए प्रयास, सड़क सुरक्षा हेतु किये जा रहे उपायों, आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम, नवाचार,…

Read More

वरिष्ठ पत्रकार सतीश साहू सहित प्रेस क्लब पदाधिकारी महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट : छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ ने घटना की निंदा कर की अपराधी के तत्काल गिरफ्तारी की मांग !

नया बस स्टैण्ड अभिलाषा परिसर में नशेड़ियों का कब्जा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : अभिलाषा परिसर में बना शापिंग काम्प्लेक्स इन दिनों शहर और स्थानीय नशेड़ियों के लिए सुरक्षित अड्डा बन गया है। जहां एमडीएम, चरस, गांजा, कोकीन जैसे नशे का सेवन खुलेआम किया जा रहा है और माहौल खराब किया जा रहा है। जिससे कालोनी के निवासी परेशान है और प्रतिदिन दुर्व्यवहार और छेड़खानी के शिकार हो रहे है। ऐसी ही एक घटना 7 जून बुधवार को प्रेस क्लब पदाधिकारी ऋतु साहू और छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के…

Read More

नियमितीकरण सहित 5 सूत्रीय मांग के लिए अनियमित कर्मचारियों का प्रदर्शन 11 जून को राजधानी रायपुर में – प्रांतीय संयोजक गोपाल प्रसाद साहू

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा नियमित भर्ती पर रोक लगाने सहित अपनी 5 सूत्रीय मांग यथा नियमितीकरण, पृथक कर्मचारियों की बहाली, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने, आउट सोर्सिंग/ठेका बंद करने एवं दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने को लेकर 11 जून को तुता नवा रायपुर में धरना-प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव करेगा। उल्लेखनीय है कांग्रेस ने सरकार बनने पर 10 दिवस में प्राथमिकता से अनियमित कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का वादा किया था। इसी प्रकार कांग्रेस के जन-घोषणा (वचन) पत्र “दूर…

Read More

नाबालिग लड़की को दस घंटे के भीतर दस्तयाब करने में मिली दर्री पुलिस को सफलता, किया गया परिजनों के सुपुर्द

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : प्रार्थिया दर्री निवासी दिनांक 06 जून 23 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी नाबालिग लड़की दिनांक 05 जून 2023 को सुबह 09:30 बजे मोबाईल से बातचीत करने से मना करने एवं डाटने पर घर से बिना बताये कहीं चली गई है। इस संबंध में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 151 / 23 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय यू उदय किरण भापुसे. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय…

Read More

सरगुजा पुलिस को हत्या के मामले में मिली सफलता : मृतक की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने वाला आरोपी 48 घंटे के भीतर हुआ गिरफ्तार, आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा, टांगिया एवं घटना के दौरान पहना हुआ पैंट किया गया बरामद.

उधार में दिए हुए 5000/- रुपये माँगने की वजह से डंडा एवं टांगिया से मारकर की गई थी हत्या पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में गंभीर अपराधों में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही. सम्पूर्ण अपराध निराकरण में नगर पुलिस अधीक्षक एवं उनकी टीम की रही विशेष भूमिका. हत्या पश्चात मृतक के शव को कुएं के पास रखा पत्थर एवं घर की रस्सी से बांधकर कुएं में फेंकना किया गया स्वीकार. आरोपी शातिर किस्म का व्यक्ति हैं, पूर्व में भी थाना गांधीनगर के चोरी के प्रकरण में हो चुका हैं चालान.…

Read More