आरोपी भुनेश खुंटे निवासी मड़वा थाना गिधौरी जिला बलौदा-बाजार को दिनांक 05 मई 23 को किया गया गिरफ्तार आरोपी भुनेश खुंटे एवं अन्य एक आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 420, 511, 465, 467, 468, 471,34 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा अकलतरा : प्रकरण के संबंध में पुलिससे प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदक सूरज प्रताप मंडलोई निवासी कोटमीसोनार दिनांक 05 मई 2023 को थाना अकलतरा में लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका दोस्त कुछ दिन पूर्व उसे…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
छ.ग. करणी सेना द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर संपन्न हुई खारुन गंगा महाआरती : भक्तों द्वारा दीप-दान कर खारुन गंगा मैया की अर्चना की गई.
भजन सम्राट लल्लू महाराज के सुमधुर भजनों ने हज़ारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : दिनांक 5 मई 2023 को करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में आयोजित खारुन गंगा महाआरती एवं हटकेश्वर महादेव पूजन कार्यक्रम संध्या 5:00 बजे से आरंभ होकर सायं 8:00 बजे तक चला। रायपुर के भजन सम्राट लल्लू महाराज के सुमधुर भजनों ने हज़ारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य यजमान के रूप में आइएनएच न्यूज़…
Read Moreबेमौसम बरसात में फसल बर्बाद, संवेदनहीनता दिखा रही बेरहम सरकार : किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए नारायण चंदेल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दीगर राज्य में 50-50 लाख का मुआवजा देने खड़े रहते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रति उनकी संवेदना नहीं जागती – नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बेमौसम बरसात में छत्तीसगढ़ के किसानों की फसल बर्बाद होने के बावजूद उन्हें कोई सहायता न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए किसानों के हुए नुकसान की तुरंत सर्वे कराकर उचित व पर्याप्त मुआवजा देने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। उन्होंने कहा है कि असमय आंधी और…
Read Moreअवैध शराब बिक्री करने वालो पर की जा रही लगातार प्रभावी कार्यवाही : छः लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.
आरोपी किशन सहगल के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत थाना नवागढ पुलिस ने की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा नवागढ : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05 मई 22 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरभाठा निवासी किशन अपने घर के पास आंगन में अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। नवागढ पुलिस द्वारा मुखबीर के द्वारा बताये स्थान…
Read Moreअवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से छः लीटर कच्ची महुआ शराब की गई बरामद, आरोपी को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.
आरोपी हरिहर कामले के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 192/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा शिवरीनारायण : दिनांक 04 मई 23 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम खरौद नेताजी चौक के पास एक व्यक्ति अपने कब्जे में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है, जिस पर शिवरीनारायण पुलिस द्वारा दबिश दिया गया। जहाँ आरोपी हरिहर कामले शराब बेचते हुये मिला। जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपी के विरूद्ध…
Read Moreअपनी ही मां की धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या करने वाले पुत्र के विरुद्ध पुलिस की त्वरित कार्यवाही, हत्या के चंद घंटे में ही आरोपी पुत्र को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार !
मां के चरित्र पर संदेह बना हत्या का कारण नाम आरोपी मनोज उरांव उर्फ पिंटू उरांव पिता स्वर्गीय हरिहर उरांव, उम्र 19 वर्ष, निवासी राताखार गौरा चौक कोरबा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.) में अपराध क्रमांक- 290 / 2023 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 04 मई 2023 को कोतवाली पुलिस टाउन पेट्रोलिंग पर निकली थी, पेट्रोलिंग पार्टी रात्रि करीबन 9:00 बजे राताखार गौरा चौक तरफ पहुंची थी कि एक घर के सामने मोहल्ले के…
Read Moreक्रिकेट में ग्रामीण बालिकाएं दिखा रही है दम, जशपुर में क्रिकेट प्रेमी दम्पति करा रहे हैं, ‘महारानी बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता’ का आयोजन.
जशपुर के रणजीता स्टेडियम में 5 मई से 12 मई तक किया जा रहा है क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन केजीवीपी क्रिकेट क्लब लैलूंगा की टीम ने जशपुर को दूसरे ओवर में ही 9 विकेट से हराया, लैलूंगा की मधु ने 9 बाल में 34 रन बनाकर सभी को चौंकाया. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : ग्रामीण क्रिकेट की छुपी हुई खेल प्रतिभा को निखारने और उत्साहवर्धन के लिए जशपुर के रणजीता स्टेडियम में महारानी बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 5 मई से 12 मई तक किया जा रहा है. महारानी…
Read Moreथाना विश्रामपुर पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा : दो आरोपी गिरफ्तार, प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद में वारदात को दिया गया था अंजाम.
अपराध क्रमांक 81/23 धारा 302, 201, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 02 मई 23 को थाना विश्रामपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कमलापुर खदान पोखरी के पानी में लक्ष्मणपुर निवासी सुन्दर साय का शव मिला है। इस सूचना पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची, जहां एक बोरी में शव पड़ा मिला। सूचक सुमरत राजवाड़े की मौखिक सूचना पर शून्य में मर्ग कायमी कर शव पंचनामा किया गया। सूचक ने बताया कि इसका भाई…
Read Moreसफलता की कहानी : बिहान योजना से समूह की दीदियां हो रही आर्थिक रुप से सशक्त, क्षेत्र की महिलाओं के लिए बन गई हैं प्रेरणास्त्रोत.
स्वयं का रोजगार स्थापित कर आर्थिक सशक्तीकरण का प्रस्तुत किया उदाहरण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : स्व सहायता समूह की दीदियां अब केवल घर तक ही सीमित नहीं है। घर की चार दीवारियों से निकलकर घर-परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में अपनी पूरी भागीदारी भी निभा रही है। उद्यमिता के क्षेत्र में कदम रख अपनी जैसी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गई है। इन दीदीयों ने स्वयं का रोजगार स्थापित कर आर्थिक सशक्तीकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह सफलता की कहानी है तखतपुर विकासखण्ड…
Read Moreअवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर की जा रही निरंतर कार्यवाही : अवैध शराब बिक्री करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब की गई बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में.
आरोपी संजय जाटवर निवासी कोटाडबरी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत चांपा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनांक 04 मई 23 को थाना चांपा को सूचना प्राप्त हुई कि चरण नगर कोटाडबरी चांपा निवासी संजय जाटवर अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है। जिस पर चांपा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक…
Read More