मुख्यमंत्री शामिल हुए राजापुर में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में, राजापुर को उप तहसील का दर्जा

राजापुर में खुलेगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मांड नदी पर हर्रापार में बनेगा पुल, हर घर नल जल योजना की होगी शुरूआत, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास समनिया से सिकनिया तथा कदनई से समनिया-मैनपाट तक सड़क निर्माण और मैनपाट में होगा स्टेडियम का निर्माण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजापुर में कटहल, पीपल और काजू पेड़ो की छाव में साल और पलाश के पत्तों से बने पंडाल में आमजनों से रूबरू हुए। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें गौ माता…

Read More

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की दी बधाई : निःस्वार्थ सेवा के लिए नर्स बहनों को किया सलाम

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर समर्पण और सेवाभाव की प्रतिमूर्ति सभी नर्सों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि स्वास्थ्य सेवा में नर्सों का हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रहा है। चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। हमारी नर्स बहनें भी देवी स्वरूप होती है, जो निःस्वार्थ भाव से मानवता की सच्ची सेवा कर दूसरो के जीवन को खुशियों से भर देती हैं। श्री बघेल ने कोरोना संकट काल में नर्स…

Read More

संसदीय सचिव एवं जशपुर कलेक्टर की उपस्थिति में दुलदुला के बिपतपुर में जन चौपाल का हुआ आयोजन, ग्रामीणों से चर्चा कर जानी उनकी समस्या, त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने के लिए किया प्रोत्साहित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विधायक कुनकुरी यू.डी. मिंज एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज दुलदुला जनपद के ग्राम बिपतपुर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं कलेक्टर श्री अग्रवाल द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि छत्त्तीसगढ़ सरकार और जिला प्रशासन सदैव आप सभी की सहायता के लिए प्रयासरत है। इस…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने दुलदुला के विभिन्न शासकीय संस्थानों का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज विकासखंड दुलदुला के  करडेगा पंचायत में छात्रावास, पंचायत भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, राशन दुकान, गोठान सहित अन्य शासकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेते हुए संचालन के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने करडेगा पंचायत में प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, पंचायत भवन का अवलोकन करते हुए सभी संस्थानो की साफ सफाई, रंग रोगन आवश्यक स्थानों का मरमम्त कराने के लिए कहा।साथ ही संस्थाओं के संचालन के लिए…

Read More

जशपुर कलेक्टर की उपस्थिति में दुलदुला के सिमड़ा में जन चौपाल का हुआ आयोजन, योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाएं-कलेक्टर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज दुलदुला जनपद के सिमड़ा में जन चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अग्रवाल द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा निरंतर आमजनों  की समस्याओं को दूर करने एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाएं संचालित की जा रही है। जिससे हर वर्ग का व्यक्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी…

Read More

सियान जतन योजना के अन्तर्गत जशपुर जिले में प्रत्येक गुरूवार को विशेष ओपीडी का किया जाएगा संचालन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि आयुष विंग जशपुर के द्वारा 12 मई 2022 से सियान जतन क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। जिले में संचालित समस्त आयुर्वेद औषधालय, होम्योपैधी, औषधालय, आयुषविंग जिला चिकित्सायल, आयुष पॉलीक्लीनिक, स्पेशिलाईज्ड थेरेपी सेंटर, स्पेशिलिटी क्लीनिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में माह के प्रत्येक गुरूवार को वृद्ध जनों हेतु विशेष ओपीडी का संचालन किया जाएगा। उन्होंने आम जनों से  आग्रह किया है वे इसका लाभ उठाये। 

Read More

पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जशपुर जिले में पंजीकृत समस्त किसानों का ई-केवाईसी 31 मई तक पूर्ण कराने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर उप संचालक कृषि ने सभी वरिष्ठ कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पंजीकृत समस्त पात्र किसानों को योजना का लाभ देने के हेतु विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत केवाईसी  31 मई 2022 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करे।  साथ ही योजनांतर्गत जिले के केवाईसी के उपरांत प्रगति प्रतिवेदन कार्यालय उप संचालक कृषि को प्रतिदिन 4 बजे तक उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए है। 

Read More

खदान में विधिवत् रायल्टी जमा कर रेत की हो रही आपूर्ति – सहायक खनिज अधिकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सहायक खनिज अधिकारी ने बताया कि तहसील कुनकुरी के सीमावर्ती क्षेत्र तहसील कांसाबेल में ग्राम टांगरगांव मैनी नदी खसरा नंबर 628 रकबा 5.000 हेक्टेयर क्षेत्र पर रेत खदान हैप्पी अग्रवाल पिता सुनील कुमार अग्रवाल निवासी अम्बिकापुर रोड पत्थलगांव एवं सीमावर्ती क्षेत्र तहसील दुलदुला में श्री नदी खसरा नम्बर 900 रकबा 2100 हेक्टेयर क्षेत्र पर रेत खदान अमित अग्रवाल पिता संपत लाल अग्रवाल निवासी बसना जिला महासमुन्द  के नाम से स्वीकृत है। उक्त खदान में विधिवत् रायल्टी जमा कर रेत की आपूर्ति की जाती है। उन्होंने बताया…

Read More

ईब नदी में बने नहर के पानी से किसान नितिन कुमार दोहरी फसल का ले रहे लाभ, स्थानीय हॉट-बाजारों में सब्जी का विक्रय कर अच्छी आमदनी भी कमा रहे

कृषक अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन यापन कर कर रहें हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल के किसान जल संसाधन विभाग जशपुर की ईब व्यपवर्तन योजना का लाभ उठा कर अच्छी खेती कर रहें हैं। कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम हस्तिनापुर नावाटोली के किसान श्री नितिन कुमार ने ईब नदी नहर के पानी का उपयोग करके अपने खेतों में खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया की नहर से सिंचाई के लिए आसानी से पानी मिल जाता है। साल में दो फसल बरसात और गर्मी दोनों…

Read More

इलेक्ट्रोनिक सिलाई मशीन में कार्य करने हेतु प्रशिक्षण डेमो क्लासेस 16 मई से जशपुर में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सिलाई कार्य हेतु इच्छुक महिलाओं, युवतियों के लिए इलेक्ट्रोनिक सिलाई मशीन में कार्य करने हेतु प्रशिक्षण डेमो क्लासेस 16 मई 2022 से अविनाश इन्टरप्राइसेस प्राइवेट लिमिटेड, लक्ष्मी नगर, एन.इ.एस. कालेज  एच.पी. पेट्रोल पम्प  के पास में आयोजित किया जा रहा है। डेमो क्लास मूलतः सिलाई कार्य में इच्छुक बेरोजगार पढ़ाई छोड़ चुके महिलाओं एवं युवतियों के लिए है। सम्पूर्ण डेमो क्लास निशुल्क होगा। इस हेतु आवेदन कर्ता कि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास होगी एवं आयु 18 वर्ष या…

Read More