समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राज्य सरकार की पहल से 3 मई 2022 अक्षय तृतीया अक्ति के दिन माटी पूजन दिवस मनाया जाएगा। माटी पूजन दिवस का उद्देश्य मिट्टी की उर्वरा शक्ति के पुनर्जीवन हेतु रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग के साथ गौ-मूत्र एवं अन्य जैविक पदार्थों के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना है। 3 मई 2022 को सभी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर परम्परागत रूप से माटी पूजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
समाज सेवा : सुकून फाउंडेशन ने रमजान पर बांटे राशन औऱ कपड़े, एक परिवार को उपलब्ध कराया स्वयं का रोजगार भी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर समाज सेवा के क्षेत्र में विगत पांच वर्षों से सक्रिय सुकून फाउंडेशन ने रमजान के अवसर पर ग़रीबो को खुशियों वाली टोकरी औऱ कपड़े वितरित किए। टोकरी में काजू , किसमिस, बादाम, चीनी, दूध, खोवा और सेवाई शामिल थी। संस्था ने इस अवसर पर एक परिवार के लिए स्वयं का रोज़गार भी खुलवाया। संस्था ने महिलाओं के लिए एक अलग समूह बनाया है जो महिलाओं की सेवा में सक्रिय है। इसे गर्ल्स पॉवर के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम में मार्गदर्शन देने वाले अरुणिमा मिश्रा,…
Read Moreकेवल पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाना राज्य के कर्मचारियों के साथ अन्याय : भाजपा
राज्य की कांग्रेस सरकार ने पांच लाख परिवारों से किया छल – विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राज्य कर्मचारियों का पांच फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच लाख परिवार के 25 लाख लोगों के भरोसे को तोड़ा है। उनके साथ छल किया है। महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत की जगह पांच फीसदी बढ़ाना राज्य कर्मचारियों के साथ अन्याय है। राज्य सरकार को केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता देने की मांग करते हुए…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगवाई कोविड-19 टीकाकरण की प्रिकॉशन डोज
कोविड-19 गाइडलाईन का पालन करने की अपील की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में कोविड-19 से बचाव के लिए प्रिकॉशन डोज का टीका लगवाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि टीकाकरण कोविड-19 से बचाव का सुरक्षा कवच है। सभी लोग निर्धारित मापदंड और गाइड लाईन के अनुसार कोविड-19 से बचाव के लिए टीका अवश्य लगवाएं। जिन लोगों को प्रिकॉशन डोज लगवानी है, वे डोज अवश्य लगवाएं। श्री बघेल ने कहा है कि कोविड-19 का खतरा अभी टला…
Read Moreब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का श्रम दिवस पर शासकीय कर्मचारियों को तोहफा : 5 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा, एक मई से ही लागू होगी
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज श्रम दिवस के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता का तोहफा दिया है। उन्होंने कर्मचारियों के हित में लिए गए इस फैसले की जानकारी ट्विीट कर दी है। शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की यह दर एक मई से ही लागू होगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है, जो अब बढ़कर 22 प्रतिशत हो जाएगा।
Read Moreमुख्यमंत्री ने किया ‘बड़ सुग्घर बोरे-बासी’ किताब का विमोचन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में डॉ. सुधीर शर्मा की किताब ‘बड़ सुग्घर बोरे-बासी’ का विमोचन किया। डॉ. शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि उन्होंने इस किताब में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान बोरे-बासी पर डॉ खूबचन्द बघेल, श्री कोदुराम दलित सहित अन्य लेखकों के लेख व कविताओं तथा लोकजीवन में प्रचलित बोरे-बासी से जुड़ी कहावतों और मुहावरों का संकलन किया है। उन्होंने कहा कि श्रमवीरों के सम्मान में आज श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल के आह्वान पर पूरे…
Read Moreबृजमोहन झूठ बोल रहे 15 साल तक भाजपा सरकार इन्ही नियमो पर धरना प्रदर्शन की अनुमति देती थी जो वर्तमान में पालन करने कहा गया है – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने धरना, प्रदर्शन, आंदोलन, सार्वजनिक आयोजन के संबंध में जो निर्देश जारी किये है वह नये नहीं है इस प्रदेश में पहले से लागू है। पिछले कुछ दशकों से लागू है। पूर्ववर्ती रमन सरकार के समय से लागू है। आयोजनों के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिये पूर्ववत बने नियमों के पालन की ही बात है इस निर्देश में है। जो नियम भारतीय…
Read More“हैं तैयार हम” प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की त्रिस्तरीय बैठक संपन्न, कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने फूंका चुनावी बिगुल
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मिशन 2023 को ध्यान में रखते हुए रायपुर के ट्राइटन होटल में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल एवं सोशल मीडिया द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों, लोकसभा पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों एवं विधानसभा पदाधिकारियों की सिलसिलेवार बैठक रखी। श्रमिक दिवस के दिन रखी गई इस बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बासी, प्याज, दही और अचार के नाश्ते के साथ हुई। बैठक में पदाधिकारियों को और अधिक आक्रामकता एवं सक्रियता बरतने को कहा गया साथ ही उनका रिपोर्ट कार्ड भी उनके सामने रखा गया। हर पदाधिकारी से…
Read Moreछत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ मुंगेली की आवश्यक बैठक हुई संपन्न
संघ के प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, मुंगेली छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ मुंगेली जिला इकाई की आवश्यक बैठक 1 म़ई 2022 मुंगेली लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाऊस में संपन्न हुई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ की कार्यप्रणाली मे सुधार, संघ के विस्तार एवं आगामी कार्ययोजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही मुंगेली जिला इकाई की कार्यकारिणी में आंशिक फेरबदल कर मजबूत इकाई बनाये जाने की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष संदीप सिंह…
Read Moreनारायणपुर जिले में मुख्यमंत्री के आव्हान पर आज बोरे बासी खाया गर्भवती महिलाओं ने
प्रसव पूर्व गर्भवती संदर्भ सेवा केंद्र ओरछा में हुआ प्रबंध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर आज पूरे छत्तीसगढ़ में श्रमिक दिवस का उत्सव बोरे बासी खाकर मनाया जा रहा है. छत्तीसगढ़ी संस्कृति व खानपान की वैभवशाली परम्पराओं में बोरे बासी का बहुत महत्व है। नारायणपुर जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर ओरछा विकासखण्ड के प्रसव पूर्व गर्भवती संदर्भ सेवा केंद्र ओरछा में गर्भवती महिलाओं ने आज बोरे बासी खाया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को उनके रुचि के अनुसार बोरे बासी के साथ विशेष…
Read More