जशपुर, 16 मार्च 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जशपुर आगडीह हवाई पट्टी में किया गया आत्मीय स्वागत इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत श्रीमती गोमती साय जिला पंचायत के अध्यक्ष सालिक साय डीडीसी श्रीमती शान्ति भगत, सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास,एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
जशपुर में ऐतिहासिक दिन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे विमान प्रशिक्षण, शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत ! जानिए उनका पूरा कार्यक्रम !
जशपुर, 15 मार्च 2025 | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को अपने महत्वपूर्ण जशपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे जिले के कई प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह दौरा युवाओं, अधिवक्ताओं, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और प्रतिभाशाली छात्रों के लिए बेहद खास होने वाला है। एनसीसी फ्लाइंग कैडेट प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे बगिया हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से आगडीह एयरस्ट्रिप के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:30 बजे वे जशपुर की ऐतिहासिक आगडीह हवाई पट्टी पर उतरेंगे, जहां वे एनसीसी के फ्लाइंग कैडेट्स के विमान उड़ाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम…
Read Moreधर्म आधारित आरक्षण पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रहार: कर्नाटक सरकार के फैसले को बताया असंवैधानिक
कर्नाटक में शासकीय ठेकों में धर्म आधारित आरक्षण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई कड़ी आपत्ति रायपुर 15 मार्च 2025/ कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय ठेकों में धर्म के आधार पर आरक्षण देने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे भारतीय संविधान की मूल भावना के विरुद्ध और तुष्टीकरण की पराकाष्ठा करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में आती है, संविधान की मूल आत्मा का गला घोंटने का प्रयास करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस…
Read Moreसंवेदना-2 : शहीदों की शहादत को सलाम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया रक्तदान अभियान का पोस्टर लॉन्च, 2400 ब्लड डोनेशन कैंप होंगे आयोजित !
23 मार्च को छत्तीसगढ़ सहित देश भर में 2400 ब्लड डोनेशन कैंप का किया जाएगा आयोजन. रायपुर. 15 मार्च 2025 : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 94वें शहादत दिवस पर नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (NIFAA) द्वारा आयोजित 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान जागरूकता अभियान “संवेदना-2” के पोस्टर का विमोचन किया। 21 से 23 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के तहत 23 मार्च को छत्तीसगढ़ सहित देश भर में 2400 ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली
सरल, सहज और आत्मीय मुख्यमंत्री से मिलने उमड़ा जनसैलाब जशपुर-रायपुर, 15 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने होली के रंगों में सराबोर अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से होली का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और आपसी मेलजोल…
Read Moreहोली पर बिलासपुर पुलिस का कड़ा पहरा : पुलिस अधीक्षक ने खुद संभाली कमान, जवानों का बढ़ाया मनोबल.
पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) स्वयं निकले जवानों का हौसला बढ़ाने. बिलासपुर. 14 मार्च 2025 : रंगों के त्योहार होली पर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) स्वयं सड़कों पर उतरकर सुरक्षा का जायजा लेते नजर आए। जवानों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्होंने आम जनता से सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की। 24 घंटे अलर्ट मोड पर रही पुलिस बिलासपुर पुलिस बीते 24 घंटे से सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटी…
Read Moreचिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में आयोजित हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, इनडोर एवं आउटडोर खेलों में चिकित्सा छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
रायपुर, 13 मार्च 2025/ पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन के अध्यक्ष डॉ. विवेक पात्रे, डॉ. प्रदीप चंद्राकर एवं डॉ. प्रवीण कुर्रे थे। वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ डॉ. अरविंद नेरल, डॉ. जीवन पटेल एवं डॉ. विक्रम राठौर की उपस्थिति में मैराथन प्रतियोगिता के साथ किया गया। एनुअल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर मार्च पास्ट के साथ मशाल रैली निकाली गई जिसमें डॉ. कृष्णकांत साहू एवं खेलकूद सचिव अनीस राठौर ने भाग लिया। उसके पश्चात विभिन्न एथलेटिक इवेंट्स का आयोजन हुआ।…
Read Moreहोली पर पुलिस का हाई अलर्ट : 500 से अधिक जवान तैनात, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी, हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्यवाही.
डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने होलिका दहन स्थलों का पहले से निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने दिए निर्देश. डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिलेवासियों को दी होली पर्व की शुभकामनाएं. सूरजपुर. 13 मार्च 2025 : होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने, होलिका दहन के स्थलों का पहले से निरीक्षण, पुलिस फोर्स की तैनाती, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी व त्यौहारों पर प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग कराने को लेकर मंगलवार, 11 मार्च 2025 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक…
Read Moreसीएम के दौरे से पहले जशपुर प्रशासन मुस्तैद! कलेक्टर ने आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, आयोजकों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी
जशपुर, 13 मार्च 2025/ जशपुर जिला मुख्यालय में 16 मार्च को होने वाले आगामी प्रवास को लेकर तैयारियां तीव्र कर दी गयी हैं। जिसमें आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने हेतु कलेक्टर रोहित व्यास ने कार्यक्रम स्थलों का मुआयना किया। जिसमें उन्होंने शासकीय स्वामी आत्मानन्द बालक उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित होने वाले नगर पालिका के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया। जहां उन्होंने बच्चों की परीक्षाओं के कारण कक्षों को प्रभावित ना करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर पालिका के अधिकारियों से सुरक्षा…
Read Moreप्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं
रायपुर, 13 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं। मुख्यमंत्री…
Read More