समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता रमेश वर्ल्यानी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री वर्ल्यानी आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उनसे हमेशा आर्थिक मामलों और योजनाओं को तैयार करने में सलाह मशविरा होता था। श्री बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
खाद्य मंत्री श्री भगत ने राजनांदगांव और दुर्ग ज़िले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, धान खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी
मंत्री ने किसानों से की चर्चा: किसानों ने खरीदी व्यवस्था को बताया संतोषप्रद किसानों से अच्छे व्यवहार करने एवं आवश्यक मदद करने अधिकारियो को दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने आज अपने प्रभार जिले राजनांदगांव प्रवास के दौरान धान उपार्जन केंद्र बरहापुर, दुर्ग जिले के धमधा सहित अन्य धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। श्री भगत ने उपार्जन केंद्रों में अधिकारी, कर्मचारी से चर्चा कर धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। …
Read Moreनगरीय निकाय चुनाव 2021 में भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासन भंग करने के आरोप में बागी प्रत्याशियों व नामांकन वापस लेने वाले अधिकृत प्रत्याशी को 6 वर्षो के लिये पार्टी से किया निष्कासित….देखे पूरी सूची
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. नगरीय निकाय चुनाव 2021 के दौरान भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने वाले बागी उम्मीदवारों को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षो के लिये निष्कासित करने के आदेश जारी किये गये है। इससे पूर्व भी प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय द्वारा प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर नगर पालिका निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 19 के अधिकृत प्रत्याशी अजीतेश सिंह को चुनाव से अपना नामांकन वापस ले लेने के कारण…
Read Moreस्व.हरिहर वैष्णव को बस्तर साहित्य सम्मान से किया गया विभूषित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय में आयोजित तीन दिवसीय बस्तर साहित्य महोत्सव में क्षेत्र के मूर्धन्य साहित्यकार स्व श्री हरिहर वैष्णव को बस्तर साहित्य सम्मान 2021 से विभूषित किया गया। स्व० वैष्णव के लिए उनके भाई श्री खेम वैष्णव ने यह सम्मान प्राप्त किया। सम्मान स्वरूप उन्हें शाल, श्रीफल एवं ग्यारह हजार रुपये तथा सम्मान पत्र दिया गया। इस अवसर पर श्री विक्रम सोनी का काव्य संग्रह प्रतीक्षा तथा लोक नाट्य पर आधारित पुस्तक ना ना ना ना नारे ना ना ना ना नारे का विमोचन किया…
Read Moreबकावंड विकासखण्ड में 674 बोरी अवैध धन जब्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, बकावंड तहसील क्षेत्र में तीन स्थानों में की गई कार्रवाई में 674 बोरी अवैध धान जब्त की गई है। इनमें उलनार निवासी रघुनाथ सेठिया के यहां से 325 बोरी, करीतगांव निवासी अर्जुन पांडे के यहां 289 बोरी और धनसरा-मोखागांव जंगल में ट्रैक्टर में परिवहन किये जा रहे 60 बोरी धान जब्त किया गया है। प्रभारी तहसीलदार टिकेंद्र नुरेटी ने बात कि कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध धान की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है तथा सीमावर्ती…
Read Moreलाला जगदलपुरी ग्रंथालय बदल रही बस्तर की तसवीर : आईजी श्री सुन्दरराज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, लाला जगदलपुरी के जन्म समारोह के अवसर पर आयोजिततीन दिवसीय साहित्य महोत्सव के तीसरे दिन आयोजित कवि सम्मेलन के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी ने कहा कि 24 घंटे पढ़ाई की सुविधा प्रदान करने वाला यह संस्थान बस्तर की तसवीर बदल रहा है। श्री सुन्दरराज ने कहा कि बस्तर को आमतौर पर नक्सली हिंसाओं के लिए ही जाना जाता रहा है, मगर यहां के युवा प्रशासनिक सेवाओं के माध्यम से बस्तर की सेवा करने के लिए दिन-रात परिश्रम कर रहे हैं। इस…
Read Moreछायाचित्र प्रदर्शनी में दिख रही प्रदेश में तीन वर्षों में हुई विकास की झलक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, प्रदेश सरकार के तीन साल पूर्ण होने के अवसर पर उपलब्धियों व योजनाओं के क्रियान्वयन पर आधारित तीन दिवसीय संभागस्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जनसम्पर्क विभाग द्वारा शुक्रवार 17 दिसम्बर से किया गया। शहीद पार्क के निकट स्थित तरणताल के समक्ष आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे लोगों को जनसम्पर्क विभाग की ओर से निःशुल्क पुस्तिका एवं ब्रोशर वितरित किए गए। धरमपुरा के जयंत ने कहा कि यहां यहां प्रदर्शित किए गए छायाचित्रों से सरकार के तीन साल के काम-काज की जानकारी मिल रही है,…
Read Moreलाला जगदलपुरी जी के 101वीं जयंती के अवसर पर बादल में सात दिवसीय हल्बी भाषा प्रशिक्षण का शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, बस्तर अकादमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (badal)आसना में लाला जगदलपुरी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर सात दिवसीय हल्बी भाषा प्रशिक्षण के पहले बैच का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि आकाशवाणी जगदलपुर के केंद्र निदेशक बलबीर सिंह कच्छ और अध्यक्ष वरिष्ठ लोक साहित्यकार नरेन्द्र पाढ़ी रहे।माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व अतिथियों के स्वागत के पश्चात प्रशिक्षुओं का परिचय प्राप्त किया गया। बस्तर के मूर्धन्य साहित्यकार लाला जगदलपुरी जिन्होंने हल्बी भाषा पर विभिन्न साहित्य सृजन किए हैं ऐसे महापुरुष की जयंती…
Read Moreकृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र नारायणपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित एड्स जागरूकता पखवाड़ा का हुआ समापन
पूरे पखवाड़े में स्लोगन, रंगोली, पोस्टर, व्याख्यान के माध्यम से एड्स के प्रति किया गया जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र की राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा एड्स पकवाड़ा मनाया गया। जिसका उद्देश्य एड्स के प्रति जागरूक किया जाना था। इसी तारतम्य में ग्राम कोहोकामेटा , बिजली,केरलापाल, पालकी,नारायणपुर,कुंदला के ग्रामीणों को राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के द्वारा पूरे पखवाड़े में स्लोगन, रंगोली, पोस्टर, व्याख्यान के माध्यम से एड्स के प्रति जागरूक किया गया। एड्स पखवाड़े का समापन कार्यक्रम कृषि महाविद्यालय के प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम…
Read Moreकेविके में मशरूम उत्पादन पर 6 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, भारत सरकार के ग्रामीण युवाओं हेतु स्किल ट्रेनिंग (STRY) योजनान्तर्गत 6 दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबधंन संस्थान (मैनेज) हैदराबाद द्वारा प्रायोजित की गई थी। प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में मैनेज हैदराबाद के प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. शैलेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर डॉ. रत्ना नसीने, विशिष्ट अतिथि के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम जुड़े रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रशिक्षुओं से अतिथियों द्वारा फीडबैक लिया गया, सामान्य मूल्यांकन पश्चात उन्हें…
Read More