नव वर्ष के शुभारंभ पर कुनकुरी नगर में रामनाम संकीर्तन व भजन के साथ निकली प्रभात फेरी, भारत माता के जय घोष के साथ दी गई शुभकामनाएं

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी हिन्दु नव वर्ष शुभारंभ के अवसर पर सनातन धर्म समिति के नेतृत्व एवं रामनवमी पूजन समिति, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की कुनकुरी शाखा एवं अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के संयुक्त सहयोग से कुनकुरी नगर में प्रातः 6 बजे शिव मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी निकाली गई। शिव मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर से भजन कीर्तन एवं नव वर्ष की मंगलकामना तथा भारत माता के जय घोष के साथ प्रारंभ हुई, प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्ग, जय स्तम्भ चौक, तपकरा रोड, बस स्टैण्ड,…

Read More

ग्राम लोधमा में संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह को आयोजन शनिवार से

2 अप्रैल को कलश यात्रा का होगा नगर भ्रमण, 8 अप्रैल तक चलेगा धार्मिक आयोजन कथा समापन के उपरांत पूर्णाहूति के साथ भण्डारा होगा आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम लोधमा के श्रीराम मंदिर के प्रांगण में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2022 तक किया जा रहा है। इस वर्ष नवरात्र पर्व के अवसर पर आयोजित हो रहे इस धार्मिक आयोजन के प्रति भक्तजनों में अपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह…

Read More

कलेक्टर एवं एसपी ने दीपू बगीचा का किया निरीक्षण, 2 अप्रैल को होने वाले सरहुल सरना पूजा महोत्सव के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने विगत दिवस 30 मार्च को दीपू बगीचा का निरीक्षण किया और आगामी 02 अप्रैल को होने वाले सरहुल सरना पूजा महोत्सव के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर एसडीओपी श्री राजेन्द्र परिहार एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने सरहुल सरना पूजा महोत्सव षांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने…

Read More

सोगड़ा आश्रम चक्षु अभियान का तीसरा चरण सम्पन्न : निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बाबा भगवान राम ट्रस्ट , ब्रम्हनिष्ठालय सोगड़ा के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव राम जी द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के वृद्ध , असहाय जनो महिलाओं के सेवार्थ प्रारंभ किए गए निःशुल्क चक्षु अभियान का तीसरा चरण कल 27 मार्च 2022 रविवार को विकासखण्ड मनोरा के हरापाठ ग्राम में सम्पन्न किया गया । शिविर का प्रारंभ प्रातः 10:30 बजे पूज्यपाद द्वारा अघोरेश्वर भगवान राम जी के चित्र पर पूजन आरती , दीप प्रज्वलित कर एवं नारियल बलि कर किया गया । तत्पश्चात् स्थानीय मरीजों का नेत्र परीक्षण कर…

Read More

श्री राम वनगमन – पथ काव्य यात्रा का कुनकुरी नगर आगमन पर हुआ स्वागत, की गई भगवान राम की आरती

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी श्री राम वनगमन – पथ काव्य यात्रा का निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत कुनकुरी नगर आगमन रविवार के अपरान्ह लगभग 4 बजे हुआ। नगर आगमन पर यात्रा का जय स्तम्भ चौक पर गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया तथा भगवान श्री राम की आरती की गई। इस अवसर पर यात्रा के प्रभारी सत्यनारायण मौर्य द्वारा यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया। देश की सबसे बड़ी साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम के द्वारा प्रभु श्री राम के…

Read More

श्री राम वन गमन पथ काव्य यात्रा का कुनकुरी पहूंचने पर जय स्तम्भ चौक में होगा भव्य स्वागत, नगरवासी एवं सामाजिक संगठन करेंगें स्वागत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी देश की सबसे बड़ी साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम के द्वारा प्रभु श्री राम के लिए श्री राम काव्य यात्रा श्रीलंका से लेकर के पावन अवध धाम तक की जा रही है। प्रभु श्री राम जी जिस मार्ग से श्रीलंका पहुंचे थे, उसी मार्ग से प्रमुख स्थानों पर कवि सम्मेलन की योजना पर  यात्रा आरंभ हो चुकी है। इस यात्रा का 27 मार्च रविवार को लगभग 3 बजे कुनकुरी पहूंचने पर जय स्तम्भ चौक में नगरवासियों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत हेतु तैयारी की जा…

Read More

रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना : ग्राम पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक किया जा रहा आयोजन, छत्तीसगढ़ की राम-रामायणी परंपरा को आगे बढ़ाने मानस मंडली प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लगातार प्रयास शिवरीनारायण में राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता 08 से 10 अप्रैल तक प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडलियों को मिलेगी 5 लाख रूपए, 3 लाख रूपए और 2 लाख रूपए की पुरस्कार राशि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास प्रारंभ  किए गए हैं। हमारी संस्कृति के हरेली, तीजा, पोरा त्यौहारों…

Read More

तीन सालों में लोगों के जीवन में आया बड़ा बदलाव, आजीविका के खुले नये द्वार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

जनता को राहत पहुंचाने और विकास में भागीदार बनाने के हरसंभव उपाय विधानसभा में मुख्यमंत्री के विभागों से संबंधित व्यय के लिए 12681 करोड़ 75 लाख 82 हजार रूपए की अनुदान मांगें पारित लगातार बढ़ रहा खनिज राजस्व इस वर्ष लगभग 11 हजार 900 करोड़ रुपए खनिज राजस्व प्राप्त होने का अनुमान लोकसेवा केन्द्रों से इस वर्ष 25 लाख 21 हजार से अधिक नागरिकों को मिला विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ हाफ बिजली बिल योजना: 40.74 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 2200 करोड़ रुपए की राहत बिजली पर किसानों को…

Read More

सांस्कृतिक धरोहर की जानकारी मोबाईल में की जाएगी अपलोडए मेरा गांव मेरा धरोहर का किया जाएगा सर्वे कार्य

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत सरकार कला एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से मेरा गांव मेरा धरोहर का सर्वे कराया जाना है इसके लिए विगत दिवस कलेक्टोरेट मंत्रणा सभाकक्ष में बीएलई लोगों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया कि मेरा गांव मेरा धरोहर सर्वे के तहत् गांव के सांस्कृतिक धरोहर की सूचना को मोबाईल में अपलोड किया जाएगा। जिससे लोगों अपने गांव की माटी धरोहर से जुड़ सकेगें। इसके लिए भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय और सीएससी ई-गर्वेनेस के मध्यम से अनुबंध किया…

Read More

महाशिवरात्री पर कुनकुरी नगर में निकली भगवान शिव की बारात, हजारो नगरवासी बने बाराती….देखे वीडियो….

संध्याकालीन भण्डारे में श्रद्धालु ग्रहण करेंगें प्रसाद सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी सनातन धर्म समिति कुनकुरी के तत्वावधान में महाशिवरात्री पर्व के अवसर पर आयोजित भगवान शिव की बारात का शुभारंभ शिव मंदिर परिसर कुनकुरी से हुआ। जिसने नगर भ्रमण के अन्तर्गत थाना परिसर के गौरीशंकर मंदिर होते हुए नगर के प्रमुख मार्गो पर भ्रमण किया। पुनः मंदिर परिसर पहूंचकर बारात का नगर भ्रमण सम्पन्न हुआ। शिव बारात के नगर भ्रमण के उपरांत विशाल भण्डारा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्रद्धालु भक्तगण प्रसाद ग्रहण करेंगें। रात्री में भजन…

Read More