रोजेदारों के इफ्तार के लिए ढ़ेर सारी खाने-पीने की सामग्री लेकर मस्जिद में पहुंचे ईसाई समाज के पुरोहित और समाज का प्रतिनिधि मंडल

जशपुर के जामा मस्जिद में पहुंचा ईसाई समाज का प्रतिनिधि मंडल, एक दूसरे को दी पवित्र त्योहार की बधाई और शुभकामनाएं क्षेत्र सहित  देश प्रदेश की खुशहाली के लिए हुई प्रार्थना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुरनगर इस्लाम धर्म के मानने वालों का पिछले एक महिने से रमजान का पवित्र महिना चल रहा था, जिसमें मुस्लिम धर्मावलंबी महिने के तीस दिन के रोजे रखते हैं और उपवास के दौरान दुआ प्रार्थना में खुदा को याद कर अपना अधिकांश समय इबादत में गुजारने की कोशिश करते हैं। सोमवार को लोगों ने रमजान के…

Read More

समाज सेवा : सुकून फाउंडेशन ने रमजान पर बांटे राशन औऱ कपड़े, एक परिवार को उपलब्ध कराया स्वयं का रोजगार भी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर समाज सेवा के क्षेत्र में विगत पांच वर्षों से सक्रिय सुकून फाउंडेशन ने रमजान के अवसर पर ग़रीबो को खुशियों वाली टोकरी औऱ कपड़े वितरित किए। टोकरी में काजू , किसमिस, बादाम, चीनी, दूध, खोवा और सेवाई शामिल थी। संस्था ने इस अवसर पर एक परिवार के लिए स्वयं का रोज़गार भी खुलवाया। संस्था ने महिलाओं के लिए एक अलग समूह बनाया है जो महिलाओं की सेवा में सक्रिय है। इसे गर्ल्स पॉवर के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम में मार्गदर्शन देने वाले अरुणिमा मिश्रा,…

Read More

केवल पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाना राज्य के कर्मचारियों के साथ अन्याय : भाजपा

राज्य की कांग्रेस सरकार ने पांच लाख परिवारों से किया छल – विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राज्य कर्मचारियों का पांच फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच लाख परिवार के 25 लाख लोगों के भरोसे को तोड़ा है। उनके साथ छल किया है। महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत की जगह पांच फीसदी बढ़ाना राज्य कर्मचारियों के साथ अन्याय है। राज्य सरकार को केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता देने की मांग करते हुए…

Read More

जिले के महिला स्व सहायता समूह को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ, जशपुर ब्रांड के नाम को सार्थक करने में महिला समूहों का योगदान अधिक हो, यही हमारा प्रयास है- यू. डी. मिंज

संसदीय सचिव ने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए दो दिवसीय खाद्य एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारम्भ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी के मार्गदर्शन में माध्यम इम्पवारमेन्ट ऑफ ट्राइबल एन्ड रूरल ऑर्गनाइजेशन और जनपद पंचायत कुनकुरी के संयुक्त तत्वाधान में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक उत्थान एवं उनको वैल्यू एडीसन से जोड़ने के लिए दो दिवसीय खाद्य एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर एसडीएम रवि राही,…

Read More

ब्रेकिंग : जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने किया पदभार ग्रहण

जवानों के द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक को दी गई सलामी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के द्वारा आज दिनांक 2 मई 2022 के पूर्वान्ह में पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर (छ.ग.) का पदभार ग्रहण किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल पूर्व पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के स्थान पर जशपुर जिले में स्थानांतरित हो कर आये हैं. जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में जवानों के द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई, सलामी पश्चात् पुलिस अधीक्षक के द्वारा कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगवाई कोविड-19 टीकाकरण की प्रिकॉशन डोज

कोविड-19 गाइडलाईन का पालन करने की अपील की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में कोविड-19 से बचाव के लिए  प्रिकॉशन डोज का टीका लगवाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि टीकाकरण कोविड-19 से बचाव का  सुरक्षा कवच है।  सभी लोग निर्धारित मापदंड और गाइड लाईन के अनुसार कोविड-19 से बचाव के लिए टीका अवश्य लगवाएं। जिन लोगों को प्रिकॉशन डोज लगवानी है, वे डोज अवश्य लगवाएं। श्री बघेल ने कहा है कि कोविड-19 का खतरा अभी टला…

Read More

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का श्रम दिवस पर शासकीय कर्मचारियों को तोहफा : 5 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा, एक मई से ही लागू होगी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज श्रम दिवस के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता का तोहफा दिया है। उन्होंने कर्मचारियों के हित में लिए गए इस फैसले की जानकारी ट्विीट कर दी है। शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की यह दर एक मई से ही लागू होगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है, जो अब बढ़कर 22 प्रतिशत हो जाएगा।

Read More

मुख्यमंत्री ने किया ‘बड़ सुग्घर बोरे-बासी’ किताब का विमोचन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में डॉ. सुधीर शर्मा की किताब ‘बड़ सुग्घर बोरे-बासी’ का विमोचन किया। डॉ. शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि उन्होंने इस किताब में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान बोरे-बासी पर डॉ खूबचन्द बघेल, श्री कोदुराम दलित सहित अन्य लेखकों के लेख व कविताओं तथा लोकजीवन में प्रचलित बोरे-बासी से जुड़ी कहावतों और मुहावरों का संकलन किया है। उन्होंने कहा कि श्रमवीरों के सम्मान में आज श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल के आह्वान पर पूरे…

Read More

बृजमोहन झूठ बोल रहे 15 साल तक भाजपा सरकार इन्ही नियमो पर धरना प्रदर्शन की अनुमति देती थी जो वर्तमान में पालन करने कहा गया है – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने धरना, प्रदर्शन, आंदोलन, सार्वजनिक आयोजन के संबंध में जो निर्देश जारी किये है वह नये नहीं है इस प्रदेश में पहले से लागू है। पिछले कुछ दशकों से लागू है। पूर्ववर्ती रमन सरकार के समय से लागू है। आयोजनों के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिये पूर्ववत बने नियमों के पालन की ही बात है इस निर्देश में है। जो नियम भारतीय…

Read More

“हैं तैयार हम” प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की त्रिस्तरीय बैठक संपन्न, कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने फूंका चुनावी बिगुल

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मिशन 2023 को ध्यान में रखते हुए रायपुर के ट्राइटन होटल में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल एवं सोशल मीडिया द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों, लोकसभा पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों एवं विधानसभा पदाधिकारियों की सिलसिलेवार बैठक रखी। श्रमिक दिवस के दिन रखी गई इस बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बासी, प्याज, दही और अचार के नाश्ते के साथ हुई। बैठक में पदाधिकारियों को और अधिक आक्रामकता एवं सक्रियता बरतने को कहा गया साथ ही उनका रिपोर्ट कार्ड भी उनके सामने रखा गया। हर पदाधिकारी से…

Read More