ज्वेलरी दुकान से पायल चोरी करने वाली दो महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी किये हुये एक चांदी का पायल किया गया बरामद, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !

आरोपिया संगीता लोनिया व पुनिता लोनिया दोनों निवासी ग्राम घुटकू लोनियापारा थाना कोनी जिला बिलासपुर के विरुद्ध शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 22/23 धारा 380 भादवि किया गया पंजीबद्ध आरोपी पुनिता लोनिया के विरुद्ध पूर्व में पायल चोरी करने पर थाना कोनी जिला बिलासपुर में धारा 379 भादवि के अंतर्गत है अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि शिवरीनारायण के राधेश्याम ज्वेलर्स में दिनाँक 28 दिसंबर 22 को एक महिला ज्वेलरी खरीदने आई…

Read More

मिडिल स्कूल राजापारा के बच्चों को खूब पसंद आयी “आई एम कलाम” : जशपुर ज़िला प्रशासन के किड्स थियेटर अंतर्गत दिखाई जा रही बच्चों को फ़िल्म

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और ज़िला पंचायत सीईओ जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में स्कूली बच्चों को किड्स थियेटर अंतर्गत प्रेरणादायक फ़िल्म दिखाया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को जशपुर जनपद के मिडिल स्कूल राजापारा के 45 बच्चों ने जिला पंचायत के आडोटोरियम में आई एम कलाम फ़िल्म देखा। ज़िला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर स्कूली बच्चों को प्रेरित करने के लिए फ़िल्म दिखाई जा रही है। फ़िल्म का प्रदर्शन हर बुधवार को किया जा रहा…

Read More

जशपुर जिले के सभी स्वामी आत्मानंद विद्यालय के बच्चे अब सीखेंगे कोडिंग, विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग एवं डिजिटल स्किल में किया जाएगा पारंगत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वर्तमान शिक्षण सत्र में जिले में शिक्षा को लेकर कई अभिनव प्रयास कलेक्टर डॉ रवि मित्तल द्वारा किया जा रहा है उसी कड़ी  एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जिले में संचालित 8 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग एवं कोडिंग सिखाने की योजना लागू की गई है।  इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन के लिए नव गुरुकुल के मेराकी  टीम से सहयोग लिया जा रहा है। मेराकी  एक एंड्राइड एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग…

Read More

छत्तीसगढ़ कला महोत्सव में जशपुर के दो कलाकारों ने लहराया परचम, छत्तीसगढ़ महतारी कला रत्न से हुए सम्मानित, लेखन व चित्रकला विधा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन,

जशपुर कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं कहा हर प्रतिभा का हो सम्मान, करेंगे प्रतिभाओं का सुनियोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारतीय कलाकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ पेंटर चित्रकार कल्याण संघ के द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों से कलाकारों ने भाग लिया।जशपुर जिले से लगभग 40 लोगों ने भाग लिया था। जिसमें से बगीचा के अशोक कुजूर व मुकेश प्रजापति ने प्रथम द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रौशन किया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने फरसाबहार विकास खंड के सरपंचों की बैठक लेकर अपने गांव को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए किया प्रोत्साहित

अपने गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, आश्रम-छात्रावास का भी निरीक्षण करके भोजन की गुणवत्ता, नियमित शिक्षक, आंगनबाड़ी, कार्यकर्ता की उपस्थिति की भी जानकारी रखने के निर्देश दिए जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव ने बताया कि अब प्रत्येक गांव में ग्रामीण सचिवालय लगाया जाएगा लोगों की बिजली, पानी, राशनकार्ड, आय, जाति, निवास, आयुष्मान कार्ड, जाब कार्ड और हर छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान ग्रामीण सचिवालय में ही कर दिया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज फरसाबहार विकासखंड के सामुदायिक भवन में सभी सरपंच और सचिव की…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने कोतबा नगर पंचायत के गौठान का किया निरीक्षण, सीईओ, आरईओ, एसईडीओ को जारी किया नोटिस

गोबर खरीदी और खाद बनाने में लापरवाही बरतने पर कोतबा सीएमओ अंकुर राम आर.ई.ओ. उर्वशी साय और एसईडीओ श्याम सुंदर पैकरा को नोटिस जारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कोतबा नगर पंचायत के गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया और गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट खाद की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कोतबा नगर पंचायत में गोबर खरीदी और वर्मी…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने खड़कोना के हितग्राही शांतियुस के भूमि सुधार के लिए 38 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में जनपद सीईओ मनोरा द्वारा खड़कोना के हितग्राही श्री शांतियुस केरकेट्टा को भूमि सुधार कार्य के लिए मनरेगा योजना अंतर्गत् 38 हजार 500 रूपए की सहायता राशि प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि मनोरा विकासखण्ड के ग्राम खड़कोना निवासी श्री शांतियुस केरकेट्टा द्वारा अधिक वर्षा होने के कारण खेत का मेड़ बह जाना तथा खेत बहुत गहरा होने के कारण मरम्मत कराने के लिए सहायता राशि की मांग किया गया था। जिस पर कलेक्टर ने संज्ञान में लेते हुए समय-सीमा…

Read More

जशपुर कलेक्टर की पहल से बालक आश्रम छिछली ‘अ‘ में त्वरित कार्यवाही करते बाह्य विद्युत लाईन पहुंचाया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के पहल से बगीचा विकासखण्ड के बालक आश्रम छिछली ‘अ‘ के परिसर में विद्युत विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बाह्य विद्युत लाईन पहुंचा दिया गया है। विगत दिवस 04 जनवरी को बालक आश्रम छिछली ‘अ‘ द्वारा आश्रम में विद्युत लाईन पहुंचने के लिए कलेक्टर को आवेदन किया गया था। जिस पर कलेक्टर ने समय-सीमा के भीतर विद्युत लाईन का कार्य करने के लिए विद्युत विभाग को निर्देश किया गया था।

Read More

नगर पंचायत कुनकुरी के सभी वार्डो में सड़कों का किया जा रहा मरम्मत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिले के नगरीय क्षेत्रों के सभी वार्डो में सड़कों के मरम्मत का कार्य करने के लिए कहा है और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में नगर पंचायत कुनकुरी के सभी वार्डो में सड़कों के मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जिले में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए चिन्हांकित भूमि का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज जशपुर विकासखंड में इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए चिन्हांकित भूमि रणजीता स्टेडियम के पीछे मैदान और बीटीआई मैदान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, एसडीएम जशपुर सुश्री श्यामा पटेल, राजस्व विभाग और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा की जिले में बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक सुविधा युक्त इंडोर स्टेडियम की विशेष आवश्यकता है। ताकि जिले के खिलाड़ी उसका लाभ उठा सकें।

Read More