ऑपरेशन मुस्कान में 14 दिन की तलाश का अंत : पुलिस का बड़ा खुलासा, जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान में यूपी से बचाई नाबालिग बच्ची, जशपुर में गुम हुई 14 साल की बच्ची उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद.

आरोपिया चन्द्रमुनि बाई ले गई थी, अपने साथ नाबालिग बालिका को उत्तरप्रदेश, मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत का. आरोपिया चंद्र मुनि बाई के विरूद्ध थाना बगीचा में बीएनएस की धारा 137(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम आरोपिया – चन्द्र मुनि बाई उम्र 30 वर्ष. जशपुर. 11 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बगीचा क्षेत्र से गुम हुई 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। इस…

Read More

कलेक्टर रोहित व्यास ने सिहारबुड़ ग्राम के पीड़ित परिवार को आपदा राहत मद से 4 लाख रुपये की मंजूरी दी

जशपुर, 11 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम सिहारबुड़, निवासी स्व. घासी राम का कुआं के पानी में डूबने से 04 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पुत्र ब्रिजकुमार सिदार एवं रोहित सिदार हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में बारिश का नया रिकॉर्ड, औसत से ज्यादा 9450.8 मिमी वर्षा; तहसीलवार आंकड़े जारी, कुनकुरी टॉप पर

जशपुर, 11 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 9450.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 11 सितम्बर तक की स्थिति में 9079.0 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 43.4 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1098.9 मिमी, मनोरा में 1177.5 मिमी, कुनकुरी में 1301.5 मिमी, दुलदुला में 590.9 मिमी, फरसाबहार में 749.1 मिमी, बगीचा में 1029.5 मिमी, कांसाबेल में 863.3 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

जशपुर दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही जबरदस्त मौजूदगी

जशपुर, 11 सितंबर 2025/ वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आज एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस परिसर में उन्हें पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विधायक और सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन राजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य…

Read More

कुनकुरी में सोशल मीडिया विस्फोट : नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील की विवादित पोस्ट से भड़का अग्रवाल समाज, थाने में की शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अग्रवाल की जान 50 लाख, आदिवासी-ओबीसी सिर्फ 5 लाख”… फेसबुक पोस्ट ने खड़ा किया तूफान कुनकुरी, 11 सितम्बर 2025: कुनकुरी नगर में सोशल मीडिया पर डाली गई एक फेसबुक पोस्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि उन्होंने अपने अधिकृत फेसबुक अकाउंट से ऐसा भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट किया, जिससे विभिन्न समाजों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश किये जाने का आरोप अग्रवाल समाज द्वारा लगाया जा रहा है। इसे लेकर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने थाना…

Read More

अबूझमाड़ से निकली बड़ी खबर : लाल गलियारे में दरार, 17 खूंखार नक्सलियों का सरेंडर, माओवादी संगठन की टूटी कमर, न्याय शाखा अध्यक्ष सहित 17 माओवादी नक्सलियों ने डाले हथियार.

जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिसिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य, पंचायत मिलिसिया सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित 16 माओवादियों ने समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की ली शपथ. सुरक्षा बलों के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप 16 माओवादी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, नक्सलियों के सैफ हाऊस लंका और डूंगा जैसे घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र से माओवादी कर रहे हैं आत्मसमर्पण, वर्ष 2025 में कुल 164 बड़े/छोटे कैडर के माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण. आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 50 हजार का चेक किया गया प्रदाय और उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति…

Read More

बदल गया शनिवार का स्कूल टाइम! जानें छत्तीसगढ़ के सभी विद्यालयों के लिए नई गाइडलाइन

रायपुर, 10 सितम्बर 2025/ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के विद्यालयों में शनिवार को शाला लगने के समय का निर्धारण किया गया है। एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल अब शनिवार को प्रातः 7ः30 बजे से 11ः30 बजे तक संचालित होंगे। दो पाली में संचालित स्कूलों में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएँ मध्यान्ह 12ः00 बजे से 4ः00 बजे तक तथा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शालाएँ प्रातः 7ः30 बजे से 11ः30 बजे तक संचालित होंगी। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन स्कूल शिक्षा विभाग से आदेश जारी कर दिए…

Read More

सीएम कैंप कार्यालय की पहल से अंधेरे में डूबा अंकिरा गांव रोशन, ग्रामीणों ने कहा– अब है नई उम्मीद

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार जशपुर, 11 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनसमस्याओं के निराकरण के लिए स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के साथ ही उनका त्वरित समाधान भी किया जाता है। आम लोगों के प्रति संवेदनशीलता और जनसमस्याओं के निराकरण की त्वरित पहल की वजह से आशा और विश्वास का केंद्र बन चुके कैंप कार्यालय में समय के साथ लोगों का विश्वास और भी गहरा होता जा रहा है। फरसाबहार तहसील के ग्राम अंकिरा के…

Read More

नकली सोने से लाखों की ठगी की साजिश : रायपुर में ज्वेलरी शॉप पर हाई-प्रोफाइल ठगी का खुलासा, गाजियाबाद की नाकाम मां-बेटा की ठग जोड़ी पकड़ी गई,,रायपुर-बिलासपुर में ज्वेलरी दुकानदारों को बनाया शिकार, नकली सोना देकर असली सोना लूटने वाले गिरफ्तार.

थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सदर बाजार स्थित धाडीवाल ज्वेलर्स के संचालक को बनाये थे अपना शिकार. सोने का नकली ब्रेसलेट देकर लाखों रूपये कीमत का सोने का असली चैन लेकर हो गये थे फरार. आरोपी रिश्ते में है मां एवं पुत्र, दोनों है मूलतः गाजियाबाद (उ.प्र.) के निवासी. आरोपियों के द्वारा जिला बिलासपुर के सदर बाजार स्थित अजय ज्वेलर्स दुकान में भी की गई है इसी प्रकार की ठगी. आरोपियों के कब्जे से सोने का ब्रेसलेट, सोने का चैन, नगदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त वेगनआर कार किया गया है जप्त,…

Read More

भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को कोई विदेशी शक्ति नहीं हिला सकती – सांसद बृजमोहन अग्रवाल

नई दिल्ली/रायपुर, 10 सितंबर : नेपाल में हाल ही में हुए जन-आंदोलन और उसके बाद फैली हिंसा को लेकर भारत में भी कुछ तत्व युवाओं को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सांसद अग्रवाल ने कहा कि, हमारे देश में कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ और निजी महत्वाकांक्षाओं के चलते भारत की शांति और लोकतांत्रिक वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि भारत के मूल में लोकतंत्र की…

Read More