महिला अपराध में त्वरित कार्रवाई : चार साल तक शादी का वादा कर करता रहा शारीरिक शोषण, जशपुर पुलिस ने दबोचा केरल-गोवा भागे आरोपी प्रेमी को, लौटते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.

आरोपी वर्ष 2021 से कर रहा था युवती का शारीरिक शोषण, अब शादी से कर रहा इंकार, मामला चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत का आरोपी संकेत साय उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध चौकी कोल्हेनझरिया में भादवि की धारा 376 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, जशपुर/कुनकुरी. 09 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी संकेत साय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी वर्ष 2021 से युवती का शोषण कर रहा था और…

Read More

महिला सशक्तिकरण की रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन पर 12 दीदियों को आत्मनिर्भरता का तोहफा, पर्यावरण-हितैषी ‘जशपुर एक्सप्रेस’ का शुभारंभ, कहा- छत्तीसगढ़ के सभी बहनों की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध

जशपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन के दिन  मुख्यमंत्री निवास बगिया में नए जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ कर बिहान योजना से जुड़ी 12  दीदियों को राखी का उपहारस्वरूप ई-रिक्शा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्व सहायता समूह की महिला गिलसोनिका पाण्डे की ई-रिक्शा पर बैठकर बगिया निवास परिसर में सफर भी किया। ई-रिक्शा पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है, इसकी परिचालन लागत भी कम होती है। इसके माध्यम से महिलाएं स्थानीय परिवहन सेवाओं में भी अपनी भूमिका निभा सकेंगी। यह महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता…

Read More

जशपुर में सफाई का बिगुल और तिरंगे का जयघोष: घर-घर जनभागीदारी से सजेगा आज़ादी का पर्व

एक स्वच्छ, हरित और एकजुट जशपुर का प्रतीक बनकर सामने आ रहा स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा और हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए किया जा रहा प्रेरित जशपुर, 09 अगस्त 2025/ देशभक्ति और स्वच्छता का अद्भुत संगम जशपुर जिले में देखने को मिल रहा है। ज़िला प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन को हर घर तिरंगा अभियान 2025 के साथ जोड़ते हुए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है, साथ ही स्वतंत्रता दिवस…

Read More

खेत में महिला से दरिंदगी : कुनकुरी कोर्ट ने बलात्कारी को सुनाई 10 साल की कठोर कैद और जुर्माना

पीड़िता की बहादुरी और पुलिस की तत्परता से 16 महीने में मिला न्याय कुनकुरी, 9 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के कुनकुरी में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, जो महिला सुरक्षा और न्याय की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। अदालत ने 24 वर्षीय युवक अभय मनीष तिर्की को बलात्कार के गंभीर अपराध में 10 साल के कठोर कारावास और ₹1,000 के जुर्माने की सज़ा सुनाई है। यह फैसला न केवल पीड़िता को न्याय दिलाता है,…

Read More

रायपुर में रक्षाबंधन 2025 का अनूठा उत्सव : दिव्यांग बच्चों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को बांधी राखी, दिव्यांग बच्चों की राखी और मुस्कान से भावुक हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह.

रक्षाबंधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिले दिव्यांग बच्चे, बांधी राखी और साझा की मुस्कानें, इन बच्चों से मिलकर और रक्षाबंधन पर इनके प्रेम से भावुक हूँ – डॉ. रमन सिंह, विस अध्यक्ष एग्जैक्ट फाउंडेशन, रूद्री (धमतरी) के दिव्यांग आवासीय विद्यालय के बच्चों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को राखी बांधकर व्यक्त किया स्नेह. रायपुर. 09 अगस्त 2025 : रायपुर में रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास रहा, जब एग्जैक्ट फाउंडेशन, रूद्री (धमतरी) के दिव्यांग आवासीय विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को…

Read More

रक्षाबंधन पर बिलासपुर में अनूठा आयोजन : “रक्षा की डोर – कानून की ओर” थीम पर चला सुरक्षा जागरूकता अभियान,1000+ नागरिकों की मौजूदगी, SSP ने दिलाई शपथ, अब हर ऑटो चालक निभाएगा ‘रक्षा सूत्र’ की जिम्मेदारी.

300 ऑटो चालक सहित 1000 से अधिक वाहन चालक व नागरिकगण हुए उपस्थित, महिला ऑटो चालकों ने ऑटो सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम में लिया बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, ऑटो चालकों ने महिलाओं, बालिकाओं, बच्चो और बुजुर्गों के सवारी ले जाते उनके विशेष सुरक्षा और सम्मान का ख्याल रखने लिया शपथ. यातायात चेतना मित्रों और शियान चेतना मित्रों व अति वरिष्ठजनों का एसएसपी श्री रजनेश सिंह द्वारा किया गया शाल श्रीफल और प्रशस्ति पत्र से सम्मान भेंट. बिलासपुर.08 अगस्त 2025 : क्षाबंधन के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश…

Read More

नई शिक्षा नीति सिलेबस अभी तक स्कूलों में नहीं पहुंचा शिक्षक क्या पढ़ाएंगे – धनंजय सिंह ठाकुर

सरकारी स्कूलों में निजी प्रकाशक की पुस्तकों से शिक्षक पढ़ा रहे हैं सिलेबस की कोई गारंटी नहीं रायपुर/08 अगस्त 2025। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद भी सरकारी स्कूलों में सिलेबस नहीं पहुंचने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नई शिक्षा नीति तो लागू कर दी गई है। एनसीईआरटी के सिलेबस को सरकारी स्कूल में पढ़ाना है, लेकिन शिक्षा विभाग ने एनसीईआरटी के सिलेबस को सरकारी स्कूल तक पहुंचाया ही नहीं है। शिक्षक और 11वीं और 12वीं के छात्र नये…

Read More

सरकार अंततः गौठानो का नाम बदलकर शुरू करने मजबूर हुई – सुरेंद्र वर्मा

रायपुर/08 अगस्त 2025। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के द्वारा आरंभ किए गए गौठान योजना का नाम बदलकर गौधाम के नाम से संचालित करने के निर्णय को भाजपा सरकार का यू -टर्न करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार अंततः गौठानो का नाम बदलकर शुरू करने मजबूर हुई। पौने दो साल बाद ही सही यह सरकार जागी तो सही। जो लोग राजनैतिक दुर्भावनावश गोठान का विरोध कर रहे थे, विगत 20 महीनों में स्वयं की कोई योजना ला नहीं सके, अब गौ…

Read More

विरोध का तर्क नहीं होने पर भाजपा अमर्यादित आचरण करती है – सुशील आनंद शुक्ला

अडानी परस्ती का खुलासा होने पर भाजपा तिलमिला गयी रिमोट कंट्रोल और मदारी की संज्ञा राजनैतिक तौर पर सामान्य उपमाएं है रायपुर/08 अगस्त 2025। भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रिमोट कंट्रोल और मदारी की संज्ञा राजनैतिक तौर पर सामान्य उपमाएं हैं। देश के उच्च सदन राज्यसभा, लोकसभा और विभिन्न राज्यों के विधानसभाओं के भीतर भी ऐसे वक्तव्य अनेकों बार अलग-अलग दलों के संसद और विधायकों के द्वारा अपने उद्बोधनों में…

Read More

भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ बना अपराध और नशाखोरी का गढ़ – दीपक बैज

डबल इंजन की सरकार में ड्रग्स कैसे पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ पहुंच रहा ? रायपुर/08 अगस्त 2025। भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ अपराध और नशाखोरी का गढ़ बन गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में रोज- रोज हो रही आपराधिक घटनाएं, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती, नशे का व्यापार प्रदेश की खास्ताहाल हो चुकी कानून व्यवस्था का उदाहरण है। राज्य की राजधानी में औसतन रोज एक से दो हत्याएं हो रही है। प्रदेश का कोई शहर नहीं बचा है, जहां हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की…

Read More