मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी को होली की दी शुभकामनाएं… बगिया कैम्प कार्यालय में नागरिकों से मिलकर गुलाल लगाकर प्रेम और सद्भावना का दिया संदेश

जशपुर, 14 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में बड़ी संख्या में लोग होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी को आत्मीयता से मुलाकात करके गुलाल लगाया और अपनी शुभकामनाएं दी इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार जनप्रतिनिधिगण,आम नागरिक पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

Read More

अवैध संबंधों की कीमत बनी मौत: दोस्त ही निकला कातिल, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा 

जामगांव रेल्वे ट्रैक पर मिले युवक के शव मामले में अवैध संबंध के कारण हत्या का खुलासा, साथी ड्रायवर ने ही की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार रायगढ़, 14,मार्च 2025/  जामगांव रेलवे ट्रैक पर 12 मार्च की सुबह मिली अज्ञात युवक की लाश के सनसनीखेज मामले का चक्रधरनगर पुलिस ने पुलिस ने 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि अवैध संबंधों के कारण युवक की हुई हत्या थी। मृतक जितेंद्र सिंह की हत्या उसके ही साथी ट्रक चालक सुरेश…

Read More

फर्जी भर्ती रैकेट का पर्दाफाश : सरगुजा पुलिस ने 1.5 लाख की ठगी करने वाले दो शातिरों को पकड़ा, कराए बैंक खाते फ्रीज, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

थाना मणिपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. आरोपियों द्वारा प्रार्थी को ब्लॉक प्रभारी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर झांसे में लेकर की गई थी 1.5 लाख रुपये की ठगी. आरोपियों द्वारा अन्य कई लोगों से भी नौकरी लगाने के नाम पर कारित की गई थी ठगी, आरोपियों के खातों को पुलिस टीम द्वारा किया गया फ्रीज. आरोपियों के कब्जे से 10000/- रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त दो नग मोबाइल किया गया जप्त. अम्बिकापुर. 13 मार्च 2025 : प्रकरण…

Read More

चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में आयोजित हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, इनडोर एवं आउटडोर खेलों में चिकित्सा छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

रायपुर, 13 मार्च 2025/ पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन के अध्यक्ष डॉ. विवेक पात्रे, डॉ. प्रदीप चंद्राकर एवं डॉ. प्रवीण कुर्रे थे। वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ डॉ. अरविंद नेरल, डॉ. जीवन पटेल एवं डॉ. विक्रम राठौर की उपस्थिति में मैराथन प्रतियोगिता के साथ किया गया। एनुअल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर मार्च पास्ट के साथ मशाल रैली निकाली गई जिसमें डॉ. कृष्णकांत साहू एवं खेलकूद सचिव अनीस राठौर ने भाग लिया। उसके पश्चात विभिन्न एथलेटिक इवेंट्स का आयोजन हुआ।…

Read More

रसूखदार भाजपाईयो को बचाने भारतमाला मुआवजे की सीबीआई जांच नहीं करवा रहे – सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर, 13 मार्च 2025/ भारतमाला परियोजना के जमीन अधिग्रहण घोटाले की भाजपा सरकार लीपापोती करना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार इस मामले में संलिप्त भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एक पूर्व मंत्री, विधायक को बचाने के लिए ईओडब्ल्यू की जांच करवा रही है। भारत माला परियोजना केंद्र सरकार की योजना है। इस मामले में मुआवजे का जो घोटाला हुआ है उसमें केंद्र सरकार के खजाने पर डाका डाला गया है। अतः इसकी जांच केंद्र सरकार की एजेंसियों को करना चाहिये। केंद्रीय…

Read More

होली पर पुलिस का हाई अलर्ट : 500 से अधिक जवान तैनात, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी, हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्यवाही.

डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने होलिका दहन स्थलों का पहले से निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने दिए निर्देश. डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिलेवासियों को दी होली पर्व की शुभकामनाएं. सूरजपुर. 13 मार्च 2025 : होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने, होलिका दहन के स्थलों का पहले से निरीक्षण, पुलिस फोर्स की तैनाती, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी व त्यौहारों पर प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग कराने को लेकर मंगलवार, 11 मार्च 2025 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक…

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री से आईजी और कलेक्टर ने सौजन्य मुलाकात कर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी

जशपुर, 13 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके बगिया स्थित निवास में आईजी अंकित गर्ग और कलेक्टर रोहित व्यास ने सौजन्य मुलाकात कर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें भी होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Read More

शांतिपूर्वक होली व रमजान त्यौहार संपन्न कराने जशपुर पुलिस ने जिलेभर में निकाला फ्लैग मार्च

जशपुर पुलिस ने लोगों से की शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील, उपद्रवियों को दी सख्त चेतावनी जशपुर, 13 मार्च 2025/ दिनांक 14.03.25 को होने वाले होली व रमजान पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आज जिले के समस्त थाना/ चौकी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों यह संदेश देना था, कि जशपुर पुलिस त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने…

Read More

रायगढ़ पुलिस ने साइबर ठग गिरोह पर कसा शिकंजा : साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, जामताड़ा से जुड़े साइबर ठग गिरफ्तार,रायगढ़ पुलिस ने म्यूल अकाउंट गैंग पर की बड़ी कार्यवाही.

रायगढ़ पुलिस की म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले इंटर स्टेट गैंग पर बड़ी कार्यवाही पश्चिम बंगाल में रेड कर गैंग लीडर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड की जप्ती. म्यूल अकाउंट होल्डर्स की जांच में पूर्व में दस आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी. रायगढ़. 13 मार्च 2025 : साइबर अपराधों में साइबर ठगों द्वारा रुपए प्राप्त करने के लिए म्यूल अकाउंट का उपयोग किया जाता है। साइबर ठगों द्वारा अब गांवों में लोगों को रूपयों का लालच देकर उनके अकाउंट खरीदे जा रहे हैं, जिन्हें दीगर राज्यों…

Read More

सीएम के दौरे से पहले जशपुर प्रशासन मुस्तैद! कलेक्टर ने आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, आयोजकों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी

जशपुर, 13 मार्च 2025/ जशपुर जिला मुख्यालय में 16 मार्च को होने वाले आगामी प्रवास को लेकर तैयारियां तीव्र कर दी गयी हैं। जिसमें आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने हेतु कलेक्टर रोहित व्यास ने कार्यक्रम स्थलों का मुआयना किया। जिसमें उन्होंने शासकीय स्वामी आत्मानन्द बालक उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित होने वाले नगर पालिका के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया। जहां उन्होंने बच्चों की परीक्षाओं के कारण कक्षों को प्रभावित ना करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर पालिका के अधिकारियों से सुरक्षा…

Read More