महिला किराना दुकान में गांजा रखकर कर रही थी विक्रय, पुलिस ने सवा किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार

मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से रखकर विक्रय कर रही महिला को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी महिला के विरूद्ध अप.क्र. 36/2022 धारा 20 (B) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.02.2022 को मुखबीर से थाना सिटी कोतवाली जशपुर को सूचना मिली कि सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत गढ़ाटोली की एक महिला दशी बाई अपने किराना दुकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को रखकर विक्रय…

Read More

पदोन्नति प्राप्त दो सहायक उप निरीक्षक को स्टार लगाकर पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2021 प्रकाशित की गई है। उक्त सूची में इस इकाई में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक चंद्र कुमार सिंगार एवं मो. नसरूद्दीन अंसारी को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुये अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त जिला इकाई जशपुर में पदस्थ किया गया है। चंद्र कुमार सिंगार एवं मो. नसरूद्दीन अंसारी को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर दिनांक 07.02.2022 को पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय…

Read More

जशपुर नगर के 2 व्यवसायीगणों ने जिम्मेदार एवं सजग नागरिक का दिया परिचय, अपने खर्च पर स्वेच्छा से शहर के भागलपुर चौक एवं पुलिस लाईन के सामने सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. दिनांक 6.02.2022 को  व्यवसायी मुकेश कुमार जैन एवं विनोद कुमार जैन कालेज रोड जशपुर के द्वारा जिम्मेदार एवं सजग नागरिक का परिचय देते हुये अपने निजी खर्च से भागलपुर चौक एवं पुलिस लाईन जशपुर के सामने सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाया गया है। उक्त लगाये कैमरा से सड़कों पर आने-जाने वालों की निगरानी रखी जा सकेगी एवं अपराधिक तत्व दूर रहेंगें। जशपुर पुलिस द्वारा उक्त व्यवसायी के कार्यों की सराहना की जा रही है एवं अन्य नागरिकों से अपील की जाती है कि अपने प्रतिष्ठान/महत्वपूर्ण जगहों में सी.सी.टी.व्ही.…

Read More

मौसम अपडेट : प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है, इसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने की संभावना है। इसकेे कारण प्रदेश के मौसम में 9 फरवरी से परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश में 9 फरवरी के देर शाम या रात्रि से तथा 10 फरवरी का हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 9 फरवरी को…

Read More

सभी मंडलो में 11 फरवरी से भाजपा करेगी आजीवन सहयोग निधि का संग्रहण, जशपुर भाजपा की बैठक सम्पन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में एवं बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला की उपस्थिति में एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय की अध्यक्षता में आजीवन सहयोग निधि के संबंध में बैठक सम्पन हुई। पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह ने कहा कि संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रति वर्ष पार्टी कोष में आजीवन सहयोग निधि…

Read More

जशपुर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, आगामी धरना प्रदर्शन पर हुई चर्चा

विपक्ष का पूर्ण रोल अदा करने सहित पार्टी विस्तार व मजबूती पर हुआ गहन मंथन, बनाया गया रणनीति कमल वाहिनी, शक्ति केंद्र व बूथ कमेटी का गठन पर चर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर,  जिला भाजपा युवा मोर्चा कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ,बैठक के दौरान पार्टी मजबूती व विस्तार सहित विपक्ष की भूमि सतत निभाने हेतु गहन मंथन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यसमिति की बैठक पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, बिलासपुर संभाग प्रभारी कृष्ण कुमार राय, प्रदेश भाजपा…

Read More

पीसीपीएनडीटी एक्ट अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक 8 फरवरी को होगी आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीसीपीएनडीटी एक्ट अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक 08 फरवरी 2022 को सांय 4 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में आयेाजित की गई है। बैठक में समिति के सभी सदस्यों को निर्धारित समयावधि में उपस्थित होने कहा गया है।

Read More

भगिनी सहायता योजना में राशि हुई दुगुनी, प्रथम दो बच्चों के जन्म पर 20 हजार रुपए की दी जाएगी सहायता राशि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित भगिनी प्रसूति सहायता योजना के तहत् पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक के बच्चे के जन्म पर देय राशि 10 हजार रूपये में वृद्धि करते हुए 20 हजार रूपये कर दिया गया है। श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र हितग्राहियों को उक्त योजना का लाभ उठाने हेतु आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि बच्चे के जन्म के 90 दिवस के भीतर आवश्यक दस्तावेज, पंजीयन कार्ड, जच्चा-बच्चा कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, के साथ योजना…

Read More

जशपुर जिले में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का किया गया शुभांरभ

प्रशिक्षण में जल जीवन मिशन के विभिन्न घटक, सामुदायिक सहभागिता, जल गुणवत्ता के संबंध में दी जाएगी जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय पेयजल व स्वच्छता विभाग के तहत् जल जीवन मिशन के अंतर्गत मुख्य संसाधन केन्द्र-एक्शन फॉर कम्युनिटी एम्पावरमेंट संस्था द्वारा आज जशपुर नगर के निर्वाणा होटल में 4 दिवसीय समुदाय स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, कार्यपालन अभियंता श्री व्ही के उरमालिया, एक्शन फॉर कम्युनिटी एम्पावरमेंट…

Read More

पीएमएफएमई के अन्तर्गत ऋण प्राप्त करने हेतु 20 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना पीएमएफएमई के तहत ऋण प्राप्त करने हेतु 20 फरवरी 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला व्यापार एंव उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में ओडीओपी के तहत् चावल पर आधारित उद्योग, मुरमुरे एवं फूड प्रोसेसिंग आधारित, चाय प्रसंस्करण, चना, मिक्चर नमकीन, पोहा, नूडल्स, मशाला, अचार, पापड़, बड़ी आदि उद्योग स्थापित की जा सकती है।   योजना के तहत कुल लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख का अनुदान दिया जावेगा। जिसमें व्यक्तिगत, स्व. सहायता समूह, एफ.पी.ओ. योजनान्तर्गत…

Read More