जशपुर जिले में एक तिहाई क्षमता के साथ खुलेंगे पुस्तकालय, कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा अनिवार्य

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने कोरोना वायरस (कोविड-19) एवं नये वेरियण्ट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु  आम जनता के सार्वजनिक गतिविधियों पर आगामी आदेश पर्यन्त युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किये  है। उन्होंने अधिरोपित प्रतिबंधों की समीक्षा करते हुए उपरोक्त आदेश कंडिका 10 में आंशिक संशोधन कर जशपुर जिले में पुस्तकालयों को आगामी आदेश तक एक तिहाई क्षमता के साथ कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए शर्त संचालित करने कहा है। उन्होंने कहा कि आदेश की शेष शर्त यथावत् रहेगी।

Read More

धान खरीदी किसानो ने साझा किये अपने अनुभव, किसान हरीश पैंकरा ने कहा धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नही हुई वहीं धान खरीदी केन्द्रों में अच्छी व्यवस्था से संतुष्ट कृषक भक्तुसाय पैंकरा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी के लिए किसानों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी नही हो रही है। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 07 फरवरी 2022 तक किसानों से धान खरीदी की जा रहे है ताकि जिले के ऐसे किसान जिन्होंने अपना धान समिति में विक्रय नहीं कर पाए है वे भी आसानी से केन्द्र में अपने धान का विक्रय कर सकेगें। इसी कड़ी में फरसाबहार…

Read More

जशपुर जिले में किसानों से धान खरीदी करने हेतु की गई है उत्तम व्यवस्था, जिले के किसान धान विक्रय कर जाहिर कर रहे है अपनी प्रसन्नता

टोकन प्राप्त करने, धान की तोल करने सहित अन्य सहायता खरीदी केंद्र में प्राप्त हुई – किसान जगेश्वर जिले में धान खरीदी के आखिरी दिनों में भी किसानों का रखा जा रहा पूरा ध्यान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य पर 01 दिसम्बर 2021 से किसानों से धान खरीदी की जा रही है। जिसके लिए जिले में समिति के माध्यम से किसानों के लिये सभी व्यवस्था प्रदान की गई है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं…

Read More

कमिश्नर ने संभागीय अधिकारियों की ली वर्चुअल बैठक, कार्यालय और पंचायतों को स्मार्ट बनाने पर दिया जोर, अधिकारियों को उनका सर्वश्रेष्ठ देने मोटिवेशन के साथ-साथ अनुभव भी किया साझा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. अम्बिकापुर कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र ने स्वान केन्द्र से वर्चुअल के माध्यम से संभागीय अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संभाग अन्तर्गत जिला कलेक्टर्स, सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केे विभागीय एजेंडा अनुरुप चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर जशपुर जिले से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, अपर कलेक्टर आई.एल. ठाकुर, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सहित जिले के राजस्व अधिकारी ऑनलाईन से सीधे जुड़े थे। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को…

Read More

विभिन्न शासकीय विभाग में नौकरी लगाने एवं स्थानांतरण कराने के नाम पर चार लाख नब्बे हजार रूपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी पुनई ओरम को पत्थलगांव थाना की पुलिस ने रायगढ़ से किया गिरफ्तार

आरोपी के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 03/2021 धारा 420, 406 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध, जशपुर पुलिस नें आम जनता से शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वालों से बचने की अपील समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र की 27 वर्षीय युवती ने दिनांक 04.01.2021 को थाना में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसे आरोपी पुनई ओरम द्वारा अपना बड़े अधिकारियों से अच्छे संबंध बताकर इसे विज्ञान सहायक षिक्षक के पद पर नौकरी दिलाने की बात कहकर…

Read More

ओड़िसा राज्य से सवा किलो गांजा मोटरसाईकिल में कर रहा था तस्करी, पुलिस को मिला सुराग, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 20 ग्राम कीमती रू. 10,000 /- (दस हजार रू.) एवं तस्करी में प्रयुक्त हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्र. सी.जी. 13 AL 4752 जप्त   ओड़िसा राज्य से मोटर सायकल के माध्यम से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाला आरोपी हर्षि केशव को बागबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार   थाना बागबहार में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 19/2022 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस.के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.02.2022 को थाना प्रभारी बागबहार को…

Read More

रायपुर के साइंस कॉलेज में जशपुर जिले के समूह की महिलाओं ने भी लगाई प्रदर्शनी, 5 फरवरी तक लगाई जाएगी प्रदर्शनी

महिलाओं ने कोदो-कुटकी, रागी से निर्मित बिस्कीट, गोबर के गमले, दीये और बांस की सामग्री से सजाई अपनी दुकान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के विभिन्न गोठानों में मल्टी एक्टिविटी संचालित किए जा रहे हैं और स्व सहायता  समूह की महिलाएं अनेक गतिविधियों में शामिल होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 03 फरवरी से 05 फरवरी तक राज्य स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में जशपुर जिले के चिन्हांकित स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा अपने हाथों से बनाए…

Read More

छत्तीसगढ पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु निर्मित महिला सुरक्षा एप ”अभिव्यक्ति“ के संबंध में जशपुर जिले के स्कूलों एवं साप्ताहिक बाजार, बस स्टैंड में उपयोगिता बताते हुए किया गया प्रचार-प्रसार

”अभिव्यक्ति“ एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर, केवाईसी अपडेट कर शिकायत दर्ज कराया जा सकता है, उक्त एप के माध्यम से महिलाएं एवं बालिकायें कही से भी ऑनलाईन शिकायत दर्ज करा सकती है, साथ ही शिकायत का स्टेटस देख सकती हैं। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर,  छत्तीसगढ पुलिस द्वारा ”अभिव्यक्ति“ नामक महिला सुरक्षा एप विकसित किया गया है, जिसके प्रचार-प्रसार हेतु उप निरीक्षक सुश्री रश्मि थॉमस, उप निरीक्षक तेजेस्वरी स्वर्णकार एवं अन्य स्टॉफ द्वारा दिनांक 02.02.2022 को प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर में जाकर अभिव्यक्ति कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं को…

Read More

जशपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण महाअभियान चलाकर लोगों का अनिवार्य रूप से लगाया जा रहा टीका, कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर लगाकर अधिकारियों कर्मचारियों को लगाया गया टीका

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में  जिले में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए  टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला सहित सभी विकासखण्डों में विभिन्न शासकीय कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों में हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय डोज तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं व 60 वर्ष से अधिक आयु के कोमॉर्विड लोगों को प्रीकॉशन डोज गंभीरता से लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलेक्टोरेट परिसर में शिविर लगाकर जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों…

Read More

जशपुर जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान 3 फरवरी से 5 फरवरी 2022 तक, लोगों को लगाया जाएगा प्रथम, द्वितीय और बूस्टर डोज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए समस्त छूटे हुए हितग्राहियों को द्वितीय डोज तथा हेल्थ केयर वर्कर, फॅट लाइन वर्कर एवं 60 साल वर्ष से अधिक कोमाविट लोगों को बूस्टर का टीका दिया जाना है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान 3 फरवरी से 5 फरवरी तक जिला एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। जिला एवं विकासखंड स्तर पर फंट लाइन वर्कर अंतर्गत 3 फरवरी…

Read More