मुख्यमंत्री घोषणा का अमल शुरू : जशपुर जिले में 91 लाख 98 हजार की लागत् बनी एकलव्य खेल अकादमी तिरंदाजी केन्द्र 

दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्रों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर में 91 लाख 98 हजार की लागत् से एकलव्य खेल अकादमी तिरंदाजी केन्द्र की घोषणा की गई थी। जिला प्रशासन के सार्थक पहल से मुख्यमंत्री के घोषणा का अमल किया गया है। जिले के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों व वनांचलों के प्रतिभावान छात्रों के प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें पढ़ाई के साथ साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए रंजीता स्टेडियम के परिसर में…

Read More

जशपुर : अग्निवीर भर्ती रैली हेतु ऑनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 15 मार्च 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली 2023 के लिए जारी अधिसूचना की जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके तहत् अग्निवीर भर्ती रैली हेतु ऑनलाईन पंजीयन 15 मार्च 2023 अंतिम तिथि है। जशपुर जिला के ऐसे आवेदक जो अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेना चाहते हैं वे अपना निःशुल्क पंजीयन वेबसाईट www.joinindiarmy.nic.in  पर कर सकते हैं।  पंजीयन हेतु एक हेल्प डिस्क भी स्थापित किया गया है जिसके द्वारा आवेदक अपने प्रश्नों की जानकारी अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने…

Read More

जशपुर : जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम मठपहाड़ निवासी स्व. जयप्रकाश तिर्की की तालाब के पानी में डूबने से 05 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी मिला तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। इसी प्रकार जशपुर विकासखण्ड के…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने लाईवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण किया : स्व सहायता समूह की महिलाओं को मशरुम उत्पादन, आचार, केक निर्माण, बांसकला का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने बुधवार को लाईवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण किया और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं और युवाओं को अच्छे से प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज श्री अमरनाथ धमगया ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में आजीविका विकास कार्यक्रम के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं को मशरुम उत्पादन, आचार, केक निर्माण, बांसकला, पशुपालन जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान…

Read More

जशपुर कलेक्टर बगीचा विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुलेसा का किया निरीक्षण : बाईक एम्बुलेंस के माध्यम से गंभीर एवं गर्भवती माताओं को स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बुधवार को बगीचा विकाखण्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुलेसा का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने दूरस्थ अंचल के मरीजों का बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव, जनपद सीईओ श्री विनोद सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने मोटर बाईक एम्बुलेंस के माध्यम से गंभीर मरीज, गर्भवती माताओं को स्वास्थ्य   केन्द्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ताकि मरीजों को स्वास्थ्य लाभ तत्काल दिया जा सके।

Read More

जशपुर कलेक्टर ने दूरस्थ अंचल के पर्यटन स्थल मकरभंजा का किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की ली जानकारी, दिये दिशा निर्देश

बांसाझरिया से मकरभंजा 02 किलोमीटर तक सड़क निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए ग्रामीणों से चर्चा करके सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा की ली जानकारी उचित मूल्य दुकान के माध्यम से राशन समय पर मिलने की ली जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बुधवार को बगीचा विकाखण्ड के मकरभंजा का अवलोकन किया और  मकरभंजा के आस-पास के लोगों से मुलाकात करके उनके मांगों और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। महनाई लोटाडांड़ से भगतडीपा 02 किलोमीटर और बांसाझरिया से मकरभंजा 02 किलोमीटर तक सड़क निर्माण कार्य…

Read More

पहाड़ों पर बसे पहाड़ी कोरवा परिवारों से मिलने व सुविधा देने पहुंचे जशपुर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ, अपने बीच अधिकारियों को पाकर कोरवा परिवार हो गए गदगद

कलेक्टर ने परिवार को उपहार स्वरूप साड़ी कंबल कपड़े और खाघ सामग्री वितरण किए स्कूल में दो शिक्षकों की व्यस्था की जाएगी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा आश्रम छात्रावास में रहकर पढ़ाई करेंगे बच्चे कोरवा परिवार के लिए रोड, बिजली, पेय जल के लिए बोर खनन, बकरी सेड मुर्गी सेड गाय सेड की सुविधा देने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और जिला पंचायत सीईओ जीतेन्द्र यादव आज मनोरा विकास खंड के ग्राम पंचायत गीधा के महरंगपाठ पहाड़ों पर बसे घने जंगल के बीच पहाड़ी…

Read More

Breaking : रमसमा प्रधान पाठक सतिन्द्र राम निलंबित….देखें आदेश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कार्यालयीन पत्र क्रमांक / 10000/ था / 2022-23 बगीचा दिनांक 22.02.2023 द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार सतिन्द्र राम प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला रंगरागा विकास खंड बगीचा जिला- जशपुर (ग) द्वारा नियमित मद्यपान का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होना, विद्यालय में विस्तर लगाकर निवास करना व बिस्तर में मूत्र विसर्जन करने के कारण विद्यालय में दुर्गन्ध होना प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर सही पाया गया है। संबंधित का उक्त कृत्य…

Read More

जिला प्रशासन जशपुर का अभिनव पहल : जशपुर में 13 मार्च से बेसिक कोर्स इन स्क्रीनप्ले राइटिंग का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की स्वायत्त संस्था भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान  पुणे के द्वारा संचालित बेसिक कोर्स इन स्क्रीनप्ले राइटिंग का  10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण   का आयोजन 13 मार्च से 22 मार्च तक कलेक्टर  डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है।अब जिले के युवा स्क्रीनप्ले राइटिंग का जशपुर में ही प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कैरियर का चुनाव कर सकेंगे।  जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागियों के लिए आयोजित यह 10 दिवसीय कोर्स पूरी तरह निशुल्क एवं आवासीय होगा।…

Read More

जशपुर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ दूरस्थ अंचल पहुंच विहीन क्षेत्र पहाड़ी कोरवा बस्ती अम्बाकोना गांव पहुंचे : कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवा परिवारों से उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली

कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवा बस्ती में पानी सौलर लाइट की भी सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश 3 किलोमीटर का आवागमन के लिए रोड बनाने के निर्देश कलेक्टर अपने प्रशासनिक अमला को लेकर पैदल ही कोरवा बस्ती पहुंच गए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज बगीचा विकासखंड के दूरस्थ अंचल गांव व पहुंच विहीन क्षेत्र अम्बाकोना पहुंचकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं नगेसिया परिवार से मुलाकात किए और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव और बगीचा सीईओ…

Read More