युवा 20 कार्यक्रम : भाषण प्रतियोगिता में शासकीय बाला साहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी को मिला प्रथम पुरुस्कार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी जैसा कि विदित है भारत इस वर्ष जी 20 समूह का अध्यक्षता कर रहा है जिसका थीम एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य है जो भारत की वसुंधैव कुटूंबकम के भाव को प्रकट करता है। इस परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार की युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार शालेय एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में विभिन्न विधाओं यथा निबंध, परिचर्चा, भाषण,वाद-विवाद, पोस्टर, पैनल डिस्कशन एवं युवा चौपाल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इन प्रतियोगिताओं के लिए 18 विषय निर्धारित किए गए थे जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति और युवा,…

Read More

शासकीय बाला साहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने बी प्रमाण-पत्र के लिए दी परीक्षा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी शासकीय बाला साहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी में आज दिनांक 21.02.23 मंगलवार को एनएसएस के स्वयंसेवकों ने बी प्रमाण-पत्र के लिए परीक्षा दी। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर  के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो एस एन  पांडे  के निर्देशानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य व जिला संघठक रासेयों प्रो व्ही साय के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आर पी एस धुर्वे, द्वारा महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की बी प्रमाण पत्र की परीक्षा आयोजित की गई। बाह्य परीक्षक के रूप में शासकीय नवीन महाविद्यालय…

Read More

कुनकुरी शहर में स्पोर्ट्स साइकिल की चोरी करने वाले आरोपी को सायकल सहित पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 

आरोपी के कब्जे से 4 नग सायकिल कीमती ₹ 30,800 /- जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : बीते कुछ दिनों से कुनकुरी क्षेत्र में साइकिल चोरी की शिकायत थाना में प्राप्त हो रहा था, इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में थाना प्रभारी एल. आर. चौहान ने टीम के साथ विशेष अभियान चलाकर लगातार चोरियां करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी सुधवा भगत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18/02/2023 को प्रार्थी का पुत्र अपना हीरो रेंजर सायकल में सुबह…

Read More

Breaking Jashpur : शार्ट सर्किट के कारण आदिम जाति विभाग जशपुर के कार्यालय में लगी आग, तत्काल आग पर पा लिया गया काबू, जानमाल और दस्तावेज को नहीं हुआ नुक्सान

आदिम जाति विभाग में किसी भी प्रकार की जानमाल और दस्तावेज को नहीं हुआ नुक्सान शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी, तत्काल आग पर काबू पा लिया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आदिम जाति विभाग में आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल नगर सेना को सूचना दी गई है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रण करने के कार्य में लग गई। तत्काल आग पर काबू पा लिया गया है। शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी भी…

Read More

जशपुर कलेक्टर द्वारा जनदर्शन में आने वाले लोगों को राहत पहुँचाने हेतु गंभीरता से किया जा रहा कार्य

जनदर्शन में अनुकम्पा नियुक्ति की आवेदन लेकर आए नीरज को मिला नियुक्ति आदेश जगत राम को प्राकृतिक आपदा की क्षतिपूर्ति हेतु प्रदान किया गया 1.50 लाख की सहायता राशि आवेदकों ने अपने समस्याओं के निराकरण हेतु प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल द्वारा जिले के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों, वनांचलों  से अपने शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कार्यालय आने वाले ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर उन्हें राहत पहुँचा रहे है। जिससे आमजनों को संतोष मिल रहा है। इसी…

Read More

जशपुर कलेक्टर डॉ मित्तल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक हुई आयोजित, नक्शा दुरुस्ती कार्य में गंभीरता से प्रगति लाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की  समीक्षा बैठक  राजस्व कोर्ट में लंबित प्रकरणों के अद्यतन स्थिति की विस्तार से  समीक्षा की। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने हेतु सभी प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर, समस्त एसडीएम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को पटवारियों के माध्यम से किए जा रहे नक्शा दुरुस्ती के कार्य में गंभीरता से प्रगति लाने के निर्देश दिए।…

Read More

समय-सीमा की बैठक : जशपुर कलेक्टर ने सीएससी मैनेजर को गांव में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश

जिला अस्पताल में प्रतिदिन अलग-अलग रंगों के चादर बदलने के लिए कहा शिविर के माध्यम से 936 लोगों का दिव्यांग प्रमाण-पत्र बना श्रम विभाग के माध्यम से 742 गर्भवती माताओं को हुआ पंजीयन निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी आंगनबाड़ी के ग्रोथ चार्ट का अवलोकन करें मध्यम कुपोषित पीला रंग, गंभीर कुपोषित लाल रंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर टीएल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी टीएल…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने कुपोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली सीडीपीओ, पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कुपोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें कांसाबेल विकासखण्ड के परियोजना अधिकारी सुश्री फबीओला खलखो, बटईकेला की पर्यवेक्षक श्रीमती यशोदा भगत, जशपुर विकाखण्ड के पर्यवेक्षक सुश्री रूकमणी कश्यप, दुलदुला विकासखण्ड के कोरना के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मुक्ति तिग्गा, फरसाबहार विकाखण्ड के कोल्हेनझरिया की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बसंती बाई और पत्थलगांव विकासखण्ड के तिलेगा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मनिया कुजूर…

Read More

जशपुर : जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखण्ड के ग्राम लुईकोना निवासी स्व. किसमईत बाई की तालाब में डूबने से 4 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री झरी राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। इसी प्रकार मनोरा विकासखण्ड के ग्राम…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण समिति की ली समीक्षा बैठक : एसटी एससी  एक्ट से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। उन्होंने अत्याचार निवारण से संबंधित लंबित व निराकृत प्रकरणों की जानकारी लेते हुए प्रकरणों के तहत् स्वीकृत राहत राशि व भुगतान सहित अन्य एजेंडा पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर  अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, विशेष लोक अभियोजक, आदिम जाति कल्याण विभाग, पुलिस सहित अन्य विभाग के  अधिकारी कर्मचारी  उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री मित्तल ने न्यायालय में निर्णय हेतु लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते…

Read More