जशपुर जिला अन्तर्गत तपकरा गौठान के प्रशिक्षित स्व सहायता समूह द्वारा मशरूम उत्पादन किया जा रहा, गौठानों में समूह की महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर बनाया जा रहा आत्मनिर्भर 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिला प्रशासन द्वारा गौठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है और स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। गौठानों में मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, बांस की टोकरी निर्माण, बटेर पालन, बाड़ी विकास, साग सब्जी का उत्पादन, राईस मिल संचालन सहित अन्य गतिविधियों में शामिल करके समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखण्ड के तपकरा गौठान के बढ़ाकोना में प्रशिक्षित स्व…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने भूतपूर्व सैनिकों को अनुदान राशि का चेक और श्रवण यन्त्र किया वितरति

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन का हुआ आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जशपुर में भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड जशपुर डॉ. रवि मित्तल शामिल हुए और भूतपूर्व सैनिकों से उनकी समस्याओं और मांगों की भी जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासन में भूतपूर्व सैनिको के कार्य को शीघ्रता पूर्वक निपटारा करने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने इस दौरान 4 भूतपूर्व सैनिकों को वाकिंग स्टिक (छड़ी) एवं 2 को श्रवण यन्त्र एवं 3 हितग्राही…

Read More

साईं प्रसाद लिमिटेड ग्रुप्स के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी के संचालक शशांक भापकर को जिला जेल बलौदाबाजार (छ.ग.) से प्रोडक्शन वारंट में सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार, रकम को तीन गुना करने का प्रलोभन देकर लाखों की ठगी करने का ही आरोप !

आरोपी संचालक वर्ष 2010-2021 के मध्य में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सन्ना क्षेत्र के लोगों को साढ़े छः वर्ष में जमा किये रकम का 03 गुना हो जाने का प्रलोभन देकर रकम जमा कराकर धोखाधड़ी किया है,  साईं प्रसाद लिमिटेड ग्रुप्स चिटफंड कंपनी द्वारा जशपुर जिले के 112 लोगों से कुल रूपये 18,04,200/-(अठारह लाख चार हजार दो सौ रूपये) निवेश कराकर ठगी किया गया है. आरोपी संचालक के विरूद्ध थाना सन्ना में अपराध क्रमांक 25/2018 धारा 420, 120 (बी) भादवि एवं छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम की…

Read More

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा जशपुर भ्रमण के दौरान अंतरराज्यीय बॉर्डर चेक पोस्ट का निरीक्षण करने दौरान चौकी प्रभारी लोदाम द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल निलंबित करने के हेतु पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया

चौकी लोदाम, चौकी आरा एवं थाना कुनकुरी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर           पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा जशपुर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट चौकी लोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान चौकी प्रभारी लोदाम स.उ.नि. आभाष मिंज द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरते जाने पर आईजी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित करने हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर को निर्देशित किया गया। साथ ही सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये कि कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जावेगा। इसके पश्चात झारखंड राज्य के सीमावर्ती…

Read More

नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) जशपुर जिले के भ्रमण पर : जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सीमावर्ती जिलों के मध्य आपसी सामंजस्य, सहयोग एवं जानकारियों के आदान-प्रदान सहित शांति व्यवस्था, अपराधियों की धरपकड़, अवैध तस्करी की रोकथाम एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान पर चर्चा की गई भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय जशपुर, सिटी कोतवाली जशपुर, रक्षित केन्द्र जशपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण आमजनता में पुलिस की छवि और बेहतर बनाने एवं घटना की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने कहा गया बीट प्रणाली को मजबूत एवं प्रभावी करने पर दिया गया जोर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा राम गोपाल गर्ग…

Read More

जशपुर : खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा फरसाबहार में 32 क्विंटल अवैध धान किया गया जब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर फरसाबहार : खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जित किया जा रहा है। साथ ही अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए के जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में जिले के अन्य राज्यों से लगे सीमावर्ती इलाकों में 17 बेरियर  बनाया गया है। चेक पोस्ट पर 24 घण्टे ड्यूटी करने हेतु राजस्व, खाद्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी  कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। कलेक्टर द्वारा…

Read More

जशपुर : मीजल्स रूबेला उन्मूलन तथा विशेष टीकाकरण के लिए टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय टीका करण कार्यक्रम अंतर्गत मीजल्स रूबेला उन्मूलन तथा विशेष टीकाकरण हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीएमएचओ, डीपीएम, सभी विकासखंडों के बीपीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं महिला बाल विकास, यूनिसेफ, शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने जिले में मीजल्स रूबेला उन्मूलन सहित नियमित टीकाकरण की लक्ष्य पूर्ण कराने हेतु आवश्यक सभी तैयारियां सुनिश्चित रखने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए। उन्होंने इस…

Read More

एक्टर श्री मोरे द्वारा गढ़कलेवा में बच्चों को नेचुरल एक्टिंग का दिया गया प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिला प्रशासन की पहल पर जनजातीय बच्चों को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए बेसिक कोर्स इन स्क्रीन एक्टिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  जिसके अंतर्गत लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर में एफ.टी.आई.आई. पुणे से आये एक्टर, एक्टिंग कोच तथा फिल्म निर्देशक श्री संजय मोरे द्वारा 24 जनजातीय बच्चों को स्क्रीन एक्टिंग का 10 दिवसीय बेसिक कोर्स का प्रशिक्षण दे रहे है। इसी कड़ी में आज श्री मोरे द्वारा बच्चों को गढ़कलेवा में नेचुरल अभिनय की बारीकियों का ट्रेनिंग दिया गया। जिसमें मध्यान्ह…

Read More

जशपुर: स्वास्थ्य केंद्र चम्पा में सीबीसी मशीन हुआ चालू

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विगत सप्ताह शुक्रवार को बगीचा दौरे के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चम्पा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था और प्रभारी को सी.बी.सी. मशीन चालू करने के निर्देश दिए थे। ताकि मरीजों का जरूरी और महत्वपूर्ण जांच किया जा सके। चम्पा में सी.बी.सी. मशीन चालू हो गया।

Read More

जशपुर : जनसूचना अधिकरी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के लिए 16 दिसम्बर को जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यशाला का किया जा रहा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग रायपुर द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 का प्रभारी क्रियान्वयन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार व प्रशिक्षण हेतु जिला स्तर पर जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 16 दिसम्बर 2022 को प्रातः 11.00 बजे से जिला पंचायत जशपुर के सभा कक्ष में किया गया है।  कार्यशाला का प्रशिक्षण राज्य सूचना आयुक्त श्री मनोज कुमार त्रिवेदी, राज्य सूचना आयुक्त श्री धनवेन्द्र जायसवाल एवं पूर्व राज्य सूचना आयुक्त श्री अशोक कुमार अग्रवाल के द्वारा जिले के…

Read More