समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने मंगलवार को कुनकुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय किशोर लकड़ा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लैब, मरीज वार्ड, दवाई स्टोर रूम, धनवंतरी मेडिकल स्टोर सहित अस्पताल की व्यस्था की जानकारी ली। उन्होंने ने दवाई स्टोर रूम को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं और कबाड़ समान को बाहर निकालने के लिए कहा। उन्होंने दवाई स्टोर…
Read MoreCategory: जशपुर
सीआरजीबी कुनकुरी द्वारा राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बैंक की विभिन्न सतर्कता सम्बन्धी निर्देशों एवं शिकायत निवारण तंत्रो का किया गया प्रदर्शन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी : दिनांक 29 नवंबर 2022 को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा कुनकुरी द्वारा राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अग्रसेन भवन कुनकुरी में किया गया। जिसमें RBI Ombudsman यू श्रीनाथ, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक प्रधान कार्यालय के मुख्य प्रबंधक वित्तीय समावेशन रमेश लालवानी, क्षेत्रीय कार्यालय रायगढ़ के वरिष्ठ प्रबंधक (परिचालन) टुकेश्वर पटेल, प्रबंधक (आइटी/वित्तीय समावेशन) उत्कर्ष सिंह, सहायक प्रबंधक (वित्तीय समावेशन) अनुराग कुमार, शाखा प्रबंधक कुनकूरी वैभव कुमार एवं छ. ग. राज्य ग्रामीण बैंक कुनकूरी, केरसई, रनपुर, जशपुर, नारायणपुर शाखा के स्टाफ़ के साथ भारी…
Read Moreजशपुर : खरीफ विपणन 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसान पंजीयन के संबंध में दिशा निर्देश जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु कुल 25,91,902 किसानों का पंजीयन किया गया है। राज्य शासन के पास विभिन्न माध्यमों से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि उपरोक्त पंजीकृत किसानों में से कुछ किसानों के धान का रकबा शून्य प्रदर्शित हो रहा है, ऐसे शून्य रकबा वाले किसानों की सूची एन.आई.सी. के द्वारा जिले में समिति स्तर पर समिति के मॉड्यूल, मार्कफेड HQ] मॉड्यूल एवं तहसीदार मॉड्यूल में प्रदर्शित करने की व्यवस्था की गई है। जिले में ऐसे…
Read Moreश्री समवर्ती समूह संस्थान देवस्थानम् महुवाटोली में महानिर्वाण दिवस पर आयोजित हुआ भण्डारा : निराश्रित एवं दिव्यांगों में कम्बल व वस्त्र वितरित, भण्डारा में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
प्रतिवर्ष 29 नवम्बर को आयोजित होता है अघोरेश्वर महाप्रभु के महानिर्वाण दिवस पर भंडारा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के महानिर्वाण दिवस पर श्री समवर्ती समूह संस्थान् देवस्थानम् व श्री अघोरेश्वर भगवान राम गुरूकुल आश्रम ग्राम महुआटोली (कण्डोरा) मुख्यालय में विशाल भण्डारा आयोजित किया गया. महानिर्वाण दिवस के इस आयोजन के अन्तर्गत प्रातः परमपूज्य अघोरेश्वर की चरण पादुकाओं का पूजन आरती के पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया. अंचल के विभिन्न क्षेत्रों सहित निकटवर्ती पड़ोसी राज्यों उड़ीसा, झारखण्ड एवं देश व अंचल के अनेक स्थानों से…
Read Moreजशपुर: पीएचसी बागबहार एवं लुड़ेग के फार्मासिस्ट को किया गया निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबहार के फार्मासिस्ट श्री दीपक कुमार अग्रवाल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लुड़ेग के फार्मासिस्ट श्री अभय अमरजीत तिर्की को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबहार के फार्मासिस्ट श्री दीपक कुमार अग्रवाल के द्वारा 16 नवम्बर से आज तक अनुपस्थित हैं। पूर्व में भी वे इस तरह से अनुपस्थित रहे हैं। पुराना उपस्थिति पंजी को भी गायब कर दिये हैं। उनका…
Read Moreग्राम सुरेशपुर के पीडीएस दुकान में हुए राशन चोरी के संबंध में हुआ खुलासा : आरोपी धरमसाय, हफीज और उसके अन्य साथी मिलकर पीडीएस दुकान सुरेशपुर पहुंचे और उक्त चोरी की घटना को दिया था अंजाम.
ग्राम सुरेशपुर के पीडीएस दुकान में शटर को तोड़ कर 79 बोरी चावल, 16 बोरी चना एवं 09 बोरी शक्कर चोरी की हुई थी रिपोर्ट समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : दिनांक 27 नवंबर 2022 की रात ग्राम सुरेशपुर में हुए 79 बोरी चावल, 16 बोरी चना एवं 09 बोरी शक्कर को अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान के शटर को तोड़ कर ले जाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के एसपी डी. रविशंकर के निर्देशानुसार एएसपी उमेश कुमार कश्यप के…
Read Moreजशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम सेन्द्रीमुंडा निवासी स्व. नीति राम की आकाशीय बिजली गिरने से 12 सितंबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सरस्वती बाई हेतु हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार जशपुर विकासखण्ड…
Read Moreजशपुर: किसान सम्मान निधि का लाभ लेने हेतु ई-केवाईसी अनिवार्य
बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि की 13वीं किश्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को आर्थिक सहयोग और मजबूती प्रदान करने के लिए किसान सम्मान निधी प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजनांतर्गत का लाभ प्राप्त करने के लिए शासन द्वारा भूमि विवरण की सिडींग, आधार का खाते से लिंक एवं ई-केवाईसी की शर्ताे को अनिवार्य किया है। जिले के उप संचालक कृषि श्री एम.आर.भगत ने बताया है कि जिले में अभियान चलाकर करीब 83.7 प्रतिशत किसानों की ई-केवाईसी पूर्ण कर ली गई है।…
Read Moreजशपुर: संयुक्त कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों को दी जाने वाली नाश्ते की गुणवत्ता का किया जांच
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में आज संयुक्त कलेक्टर श्री आर.पी. चौहान ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, ओपीडी, लैब सहित पूरे परिसर का अवलोकन किया। भर्ती मरीजों से चर्चा करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली नाश्ते को टेस्ट कर गुणवत्ता का भी जांच किया और मेन्यू के अनुसार मरीजों को नाश्ता एवं भोजन देने के निर्देश दिए।
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने कुनकुरी के शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों को प्रतिदिन लाइब्रेरी का उपयोग करने के लिए कहा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कुनकुरी विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कम्प्यूटर रूम प्रायोगिक कक्ष लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, एसडीएम श्री अजय किशोरी लकड़ा और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने लाइब्रेरी कक्ष के रजिस्टर का भी अवलोकन किया और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए प्रतिदिन लाइब्रेरी का उपयोग करने के निर्देश दिए।
Read More