दुलदुला तहसील कार्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को कुनकुरी एसडीएम का लगेगा लिंक कोर्ट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: ंकलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने दुलदुला तहसील कार्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को कुनकुरी एसडीएम को लिंक कोर्ट लगाने के निर्देश दिए है। राजस्व के लंबित आवेदनों और कोर्ट के लंबित आवेदनों का निराकरण करने के लिए कहा है।

Read More

जशपुर कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला का किया निरीक्षण: मरीजों से चर्चा करके स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी

चिरायु टीम को अपने क्षेत्र का नियमित भ्रमण करके गंभीर बच्चों को चिन्हांकिन करने के निर्देश दिए  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला का आकस्मिक निरीक्षण किया और मरीजों से चर्चा करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने दवा वितरण कक्ष, स्टोर रूम, ओपीडी कक्ष, फिजियोथेरेपी कक्ष सहित विभिन्न वार्डो का निरीक्षण करके लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव, आर.ई.एस.के एसडीओ श्री राजेश श्रीवास्तव और…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने दुलदुला के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पतराटोली का किया निरीक्षण: कम्प्यूटर कक्ष में रजिस्टर अनिवार्य रूप से रखें, बच्चें प्रतिदिन कम्प्यूटर में किए गए कार्य को रजिस्टर में लिखेगें- कि उन्होंने क्या सीखा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज दुलदुला विकासखण्ड के स्वामी आत्मनन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पतराटोली का आकस्मिक निरीक्षण किया और बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्कूली के कम्प्यूटर लैब, भौतिकी, बायो, केमेस्ट्री लैब का निरीक्षण करके बच्चों को प्रायोगिक के माध्यम से विषय वस्तु को समझाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कप्यूटर लैब में बच्चों को पढ़ाते समय एक रजिस्ट्रर संधारित करें, जिसमें बच्चे कम्प्यूटर में की गई गतिविधियों को दिनांक के साथ नोट करेंगें। कि उन्होंने…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने नव संकल्प कोचिंग संस्थान का किया निरीक्षण, अनुभवी, कुशल और योग्य शिक्षकों से ही तैयारी करवाने के दिए निर्देश

प्रतिभागियों को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज जिला खनिज संस्थान न्यास जशपुर द्वारा संचालित नव संकल्प कोचिंग संस्थान का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से चर्चा करके सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने नए वार्षिक कैलेंडर के आधार पर प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से चयन करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए अच्छे कोंचिंग संस्था के शिक्षकों से तैयारी करवाएं या अच्छे अनुभवी शिक्षकों को नियुक्त…

Read More

मंत्रिमंडल द्वारा आरक्षण संशोधन विधेयक के मसौदे की मंजूरी का संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया स्वागत !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : राज्य मंत्रिमंडल द्वारा विभिन्न वर्गो के लिये आरक्षण के प्रावधानों के मसौदे की मंजूरी का संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने स्वागत किया है। संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। कांग्रेस ने प्रदेश के सभी वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण का वायदा किया था। यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उस वायदे को पूरा करते हुये आरक्षण संशोधन विधेयक की स्वीकृति मंत्रिमंडल से दिलवाकर बता दिया कांग्रेस जो कहती है वह करती है।…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने नव संकल्प शिक्षण संस्थान के संचालक समिति की ली बैठक

नए वार्षिक कैलेंडर के आधार पर प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से चयन करने के दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नव संकल्प शिक्षण संस्थान के संचालक समिति की बैठक ली। उन्होंने प्रतिभागियों को नए वार्षिक कैलेंडर के आधार पर प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से चयन करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, प्राचार्य डॉ विजय रक्षित, यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता, प्रो…

Read More

पत्थलगांव में युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने युवा महोत्सव का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: छतीसगढ़ शासन के मुखिया भुपेश बघेल के मंशानुरूप् युवा उत्सव का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा  प्रत्येक जिले से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारना है। इसी कड़ी में युवा महोत्सव कार्यक्रम का विकासखण्ड पत्थलगांव में रंगारंग आयोजन किया गया। इस अवसर पर  छग शासन राज्य गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री चंद्रशेखर त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में  शामिल रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक: जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु सभी अधिकारियो को पंचायतों में सूचना तंत्र को मजबूत करने के दिए निर्देश

मिसल व अधिकार अभिलेख की जांच के बाद ही नामांतरण की करें कार्यवाही- कलेक्टर डॉ. मित्तल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों  की  बैठक  लेकर राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रकरणों को सम्यय सीमा में निराकृत करने एवं लंबित प्रकरणों के  यथाशीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर, समस्त एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु सभी अधिकारियों को अपने पंचायतों में…

Read More

जशपुर: सिविंग मशीन ऑपरेटर, डोमेस्टिक डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, सहित अन्य कोर्स में प्रशिक्षण के लिए 15 दिसम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-23 हेतु पंजीकृत कोर्स सिविंग मशीन ऑपरेटर, डोमेस्टिक डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, रिटेल एसोसिएट, फिल्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव, वेल्डर, कुक, इलेक्ट्रीशियन, सिक्युरिटी गार्ड कोर्स में प्रशिक्षण होने जा रहा है। लाईवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पंजीकृत कोर्स में प्रशिक्षण लेने हेतु इच्छुक हितग्र्राही 24 नवम्बर  से 15 दिसम्बर 2022 तक सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे के बीच जिला परियोजना लईवलीहुड कॉलेज जशपुर में स्वयं एवं परिजन उपस्थित होकर…

Read More

जिला चिकित्सालय जशपुर में एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन: रक्त से संबंधित बीमारियों की जांच कर दी गई दवाईयॉ

शिविर में बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर के रक्त रोग एवं कैंसर विशेषज्ञ एमबीबीएस, एमडी, पीडीएफ डॉ. निलेश जैन अपनी सेवाएं दी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. श्री रवि मित्तल ने आज जिला चिकित्सालय जशपुर के एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजन का अवलोकन किया और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में आने वाले मरीजों को प्राथमिकता से स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयॉ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिविर में बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर के रक्त रोग एवं कैंसर विशेषज्ञ…

Read More