कलेक्टर ने जशपुर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया: खिलाड़ी राज्य स्तर, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज जशपुर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से रूबरू होते हुए अच्छा खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित थे। कलेक्टर ने एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खिलाड़ियों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिले में हॉकी खिलाड़ियों के लिए बहुत बेहतरीन हॉकी स्टेडियम बनाया है, इसका लाभ उठाएं। खिलाड़ी राज्य…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने बगीचा विकासखण्ड के स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से विडियों कॉल से चर्चा किए

बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए अपने अनुभव साझा किए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विगत दिवस बगीचा विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बच्चों से विडियो कॉल से बात की। अनिशा, मनीषा, हिन्दी मीडिय स्कूल के कक्षा 12वीं के कामर्स के विद्यार्थी श्री अनिल कुमार, प्रदीप राम, आर्स के विद्यार्थी दीनदयाल, सांईस के कक्षा 11वीं के सनसाय राम, प्रहलाद राम से बात करके पढ़ाई की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों से अंग्रेजी में चर्चा करते हुए स्कूल की गतिविधियों की जानकारी…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने लोदाम गौठान का किया निरीक्षण: समूह की महिलाओं के लिए खाद छनाई हेतु मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश

समूह की महिलाओं को रूचि अनुसार अन्य गतिविधियॉ करने के लिए प्रोत्साहित किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बुधवार को जशपुर विकासखण्ड के लोदाम गौठान का निरीक्षण किया। गोबर खरीदी, वर्मी खाद बनाने सहित समूह की महिलाओं की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट खाद की छनाई करने के लिए मशीन भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं शीघ्र ही खाद की छनाई करके पैंकिंग कर सकती है। इस अवसर पर जिला पंचायत…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र भलमण्डा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम का किया निरीक्षण

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश भलमण्डा गांव के एनीमिक महिलाओं को ईलाज करके उनको दवाईयॉ उपलब्ध कराने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बुधवार को जशपुर विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र भलमण्डा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव…

Read More

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को न्यायालय ने 4 वर्ष के सश्रम कारावास के साथ अर्थदण्ड की सुनाई सजा

अजीत कुमार राजभानु विशेष न्यायाधीश कुनकुरी के न्यायालय ने सुनाई सजा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: न्यायालय अजीत कुमार राजभानु, विशेष न्यायाधीश कुनकुरी, जिला जशपुर (छ.ग.) के न्यायालय में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के आरोपी अश्वीन तिग्गा आत्मज रोबर्ट तिग्गा, उम्र 18 वर्ष 09 माह, साकिन हर्राडाड़ करमटोली, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर (छ.ग.) को चार वर्ष के सश्रम कारावास के साथ अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। न्यायालय में चल रहे विशेष प्रकरण क्रमांक 24/2021 पुलिस थाना कुनकुरी के अपराध क्रमांक 121/2021 में यह फैसला आया है।…

Read More

पुराना घर-जमीन विवाद में अपने सगे बड़े भाई की टांगी से वारकर हत्या कर फरार रहने वाले आरोपी को दुलदुला पुलिस ने सिमडेगा (झारखंड) क्षेत्र से किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

थाना दुलदुला में आरोपी सूरजन राम के विरूद्ध अपराध क्रमांक 81/22 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध आरोपी सूरजन राम के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त.  समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गिरधारी यादव उम्र 27 साल निवासी डोभ ने दिनांक 17 सितंबर 2022 को थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उक्त दिनांक की रात्रि लगभग 09:00 बजे उसके गांव का समरू राम एवं सूरजन राम के मध्य पुराना घर-जमीन की…

Read More

अवैध रूप से अपने पास 20 लीटर महुआ शराब रखकर विक्रय करने वाले आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !

आरोपी एडमोन केरकेट्टा के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 254/22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध आरोपी एडमोन केरकेट्टा आदतन बदमाश है, उसके विरुद्ध पूर्व में चोरी, मारपीट करने का अपराध थाना कुनकुरी में है पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : दिनांक 23 नवंबर 2022 को थाना कुनकुरी में मुखबिर से सूचना मिली थी कि एडमोन केरकेट्टा अपने घर में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर विक्रय कर रहा है, इस सूचना पर तत्काल थाना कुनकुरी से पुलिस टीम गवाहों के साथ रेड कार्यवाही के लिए मौके पर…

Read More

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल : छत्तीसगढ़ शासन छत्तीसगढ़ीया खेलों को दे रहा है बढ़ावा – विधायक विनय भगत

तीन दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल का विधायक विनय भगत ने किया शुभारंभ जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विकासखण्डों के 1200 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर   जशपुरनगर : जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज रणजीता स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल का विधायक विनय भगत ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, अपर…

Read More

सड़क दुर्घटना: एनएच 43 पर खड़ी ट्रक से टकराई बाईक, चालक युवक की मौके पर हुई मौत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: एनएच 43 पर कुनकुरी से लगभग 6 किलोमीटर दूर जशपुर मार्ग पर खड़ी ट्रक से बाईक की टक्कर हो गई जिसमें बाईक चालक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। दुर्घटना की सूचना पर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंच गई और जांच कार्यवाही कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बाईक चालक युवक सत्येन्द्र कुमार चौहान पिता गणेश चौहान 16 वर्ष निवासी डुगडुगिया कुनकुरी बाईक से कुनकुरी की ओर आ रहा था उसी समय घटना स्थल के निकट उसकी मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर खड़ी…

Read More

पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक 25 नवम्बर को आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक  25 नवम्बर 2022 को सायं 4.30 बजे कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  जशपुर के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है

Read More