अपने पिता की हत्या करने वाले अपचारी बालक एवं घटना में सहयोग करने वाले अपचारी के 2 साथियों से पुलिस द्वारा पूछताछ उपरांत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया

चौकी मनोरा में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 15/2022 धारा 302, 201, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.01.2022 को चौकी मनोरा क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला ने चौकी मनोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17.01.2022 के शाम को लगभग 06ः00 बजे इसके पति के साथ खाना समय पर नहीं बनाने को लेकर लड़ाई-झगड़ा हुआ था। प्रार्थिया को उसका पति द्वारा मारपीट कर घर से भगा देने पर प्रार्थिया पड़ोस में चली गई, उसी दौरान लगभग 07ः00…

Read More

नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपने पास रखकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या हेतु प्रेरित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

थाना नारायणपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 10/2022 धारा 363, 306 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना नारायणपुर क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय विवाहित महिला ने दिनांक 05.01.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को आरोपी विमल भगत द्वारा माह दिसंबर 2021 में बहला-फुसलाकर अपने साथ अंबिकापुर ले जाकर 15 दिनों तक रखा, जिसके बाद दिनांक 26.12.2021 की रात्रि में गांव में वापस आने पर आरोपी विमल भगत के परिजनों द्वारा मृतिका को…

Read More

श्रीराम फायनेंस कंपनी का ग्राहकों से प्राप्त किश्त को साथी के साथ मिलकर गबन करने के दूसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना तपकरा में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 37/21 धारा 420, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संदीप सिन्हा, लीगल मैनेजर श्रीराम फायनेंस कंपनी ने थाना तपकरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि श्रीराम फायनेंस कंपनी लिमिटेड कंपनी शाखा का ब्रांच मैनेजर भूपेन्द्र साहू ग्राहकों से किश्त में प्राप्त किया गया रकम रू. 8,88,000 रू. को कंपनी के खाते में जमा न कर अपने दोस्त अजित शर्मा के साथ मिलकर गबन किया है, रिपोर्ट पर थाना तपकरा में धारा…

Read More

नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर पैसे का लाचल देकर काम करवाने वाला आरोपी फ्लाईएस ईंट भट्ठा संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

थाना दुलदुला में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 09/2022 धारा 363, 370(3), 370(4) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।   समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दुलदुला थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने दिनांक 19.01.2022 को थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका 14 वर्षीय पुत्र दिनांक 27.12.2021 को दोपहर 02 बजे घर से बिना किसी को बताये कहीं चला गया था। प्रार्थी ने सोचा कि दोस्तों के साथ कहीं घूमने गया होगा, उसका पुत्र रात को 10 बजे वापस घर आया तथा पूछने पर बताया कि…

Read More

सदस्यता अभियान हेतु कांग्रेस ने बनाया प्रभारी, पढ़े पूरी सूची….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, सदस्यता अभियान प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान प्रभारी समन्वयक (डिजिटल) महामंत्री पियुष कोसरे, सहसमन्वयक जयवर्धन बिस्सा, फूलोदेवी नेताम, अरूण ताम्रकार, पूर्णचंद पाढ़ी, नीरज पांडेय। इसके अलावा प्रत्येक जिले में जिला प्रभारियों को डिजिटल सदस्यता अभियान का समन्वयक बनाया गया है। पढ़ें जिलेवार सूची…..

Read More

आजीविका परियोजनाओं के लिए तकनीकी सलाहकार टीम की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव अनुरोध आरएफपी आमंत्रित

08 फरवरी तक जिला कौशल विकास प्राधिकरण जशपुर में किया जा सकता है आवेदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले के महिला समूह के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु आजीविका परियोजनाओं के लिए तकनीकी सलाहकार टीम की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव अनुरोध  आरएफपी  हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि उक्त  नियुक्ति हेतु प्रस्ताव इच्छुक सलाहकार टीम कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण जशपुर, रायगढ़ रोड, रणजीता स्टेडियम के सामने जमा कर सकते है। साथ ही प्रस्ताव अनुरोध से संबंधित अधिक जानकारी का अवलोकन jashpur.nic.in में…

Read More

महिला बाल विकास अंतर्गत पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी, उड़नदस्ता दल एवं आर्ब्जवर नियुक्त

23 जनवरी 2022 को दो पालियों में होगा भर्ती परीक्षा, कुल 5334 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा महिला बाल विकास अंतर्गत पर्यवेक्षक पदों हेतु  भर्ती परीक्षा 23 जनवरी 2022 दिन रविवार को दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली में खुली सीधी भर्ती  परीक्षा  तक पूर्वान्ह 09 बजे से 12.15 बजे तक परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1901 से 1910 कुल 10 केन्द्रों में आयोजित किया जावेगा। इसी प्रकार द्वितीय पाली में परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा अपरान्ह 2 बजे से सांय   5.15 बजे तक…

Read More

एन ई एस कॉलेज के छात्रों को जनमन पत्रिका का किया गया वितरण, पत्रिका के माध्यम से शासकीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से मिलती है जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. शासकीय राम भजन राय एनईएस पीजी महाविद्यालय के छात्रों को जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से छतीसगढ़ शासन द्वारा नियमित रूप से प्रकाशित पत्रिकाओं का वितरण किया गया।  जनमन पत्रिका के माध्यम से ग्रामीण पृष्टभूमि, राष्ट्रीय सेवा योजना ,एनसीसी  स्टूडेंट एवं आम व्यक्तियों को शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हो सकेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतिभागियों के लिए यह पत्रिका लाभदायक है। साथ ही  छात्रों को जरूरतमंद लोगों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रेरित भी किया गया।

Read More

उप निर्वाचन: जशपुर जिले में पंच, सरपंच एवं बीडीसी के पद के निर्वाचन के लिए कुल 47 मतदान केन्द्र का किया गया है निर्माणए 20 जनवरी 2022 को होगा उप निर्वाचन

मतदान दल समस्त आवश्यक सामग्री के साथ ही हो चुके है रवाना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. उप निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के परिपालन एवं कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में जिले के 6 विकासखंडों में 2 पंच, 3 सरपंच एवं 3 बीडीसी के पद हेतु  20 जनवरी 2022 को मतदान किया जाएगा। संयुक्त कलेक्टर श्री सचिन भुतड़ा ने बताया कि उप निर्वाचन के लिए जिले में कुल 47 मतदान केन्द्र बनाए गए है। सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर पानी, बिजली, बैठक…

Read More

जशपुर कलेक्टर और एसपी ने कुर्राेग के धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षणए धान का उठाव गंभीरता से करने के लिए कहा गया

कोविड नियमों का पालन करते हुए किसानों से धान खरीदी करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज बगीचा विकासखंड के कुर्राेग धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करके धान खरीदी की जानकारी ली। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में कोरोना नियमों का पालन करते हुए हुए किसानों से धान खरीदी करने के लिए कहा है साथ ही केंद्र में बारदाने की उपलब्धता, धान उठाव की स्थिति, अब तक धान विक्रय करने वाले किसानों की संख्या और बचे हुए धान बेचने…

Read More