स्वास्थ्य अमला टीम खेत खलिहान में जाकर छूटे हुए लोगों को बूस्टर डोज लगा रही है, रात्रि कालीन समय में भी शिविर लगाकर लोगों को टीका लगाया जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत  जिले में कोविड से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को विशेष अभियान चलाकर निःशुल्क बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विगत 15 जुलाई से आगामी 75 दिनों अर्थात 30 सितम्बर 2022 तक सभी पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क टीकाकरण का प्रावधान है। जिले के सभी विकासखंडों में महाअभियान चलाकर छूटे हुए लोगों…

Read More

हमर तिरंगा कार्यक्रम : जशपुर जिले के शहीद परिजनों को कलेक्ट्रेट जशपुर के सभाकक्ष मंत्रणा में कार्यक्रम आयोजित कर किया गया सम्मानित, राज्यगीत की प्रस्तुति के साथ प्रारंभ हुआ कार्यक्रम

देश की सुरक्षा के लिए शहीदों ने अपना सब कुछ न्यौछावर किया, केंद्र एवं राज्य सुरक्षा बल में पदस्थ जशपुर जिले के कुल 52 अधिकारी-कर्मचारी हुए हैं शहीद आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सम्मान स्वरूप शहीदों के परिजनों को शॉल, श्रीफल एवं तिरंगा सौंपा गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को सभी जिलों में ‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय गीत अरपा पैरी की धार से शुरुआत की गई, उक्त गीत…

Read More

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शासकीय आवास में भी फहराया गया तिरंगा, छोटे बच्चों द्वारा भी उत्साह से अभियान में भाग लिया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला जनसंपर्क कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार द्वारा भी अपने सरकारी आवास में भी तिरंगा फहराया गया और लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। अभियान में छोटे बच्चों द्वारा भी उत्साह से भाग लिया जा रहा है।

Read More

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर वीर शहीदों के परिजनों को शॉल श्रीफल व तिरंगा भेंट कर किया गया सम्मानित

वीर शहीदों के योगदान को हमेशा याद रखेंगे-विधायक श्री भगत वीर शहीद के परिवारों को सम्मानित करना, उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि -कलेक्टर श्री अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विगत दिवस मंत्रणा सभाकक्ष में विधायक जशपुर श्री विनय भगत, जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया, कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी रविशंकर, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव, अपर…

Read More

जशपुर जिले में स्वतंत्रता सह सद्भावना दौड़ का हुआ उत्साह पूर्वक आयोजन : विधायक एवं कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी गणमान्य नागरिक एवं आमजन ने लगाई सद्भावना दौड़

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक जशपुर विनय भगत एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति मे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय जशपुर में देश भक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता सह सद्भावना दौड़ का आयोजन उत्साह पूर्वक किया गया। विधायक श्री भगत ने जिला चिकित्सालय के सामने स्थित जय स्तम्भ चौक से स्वतंत्रता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस स्वतंत्रता दौड़ में पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर, जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.प्रसाद, बीईओ एम.जेड.यू. सिद्दकी, अजय गुप्ता, सूरज चौरसिया, सहित…

Read More

सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के उद्देश्य और मुख्य प्रावधानों का 15 अगस्त को किया जाएगा वाचन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विगत विश्व आदिवासी दिवस के सुअवसर पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के उद्देश्य और मुख्य प्रावधानों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गाँव-गाँव में जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए है । इस हेतु 09 अगस्त 2022 से 26 जनवरी 2023 तक जागरूकता अभियान  कैलेण्डर जारी किया गया है।                 जागरूकता अभियान कैलेण्डर के अनुसार राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त 2022 को 75वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्रों का ग्राम पंचायत तथा ग्राम…

Read More

भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान से देश-भक्ति के रंग में रंगा जशपुरांचल,

शहर में श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, आस्ता में सांसद श्रीमती गोमती साय ने सम्हाला मोर्चा सन्ना में रघुपति राघव राजाराम के भजन के साथ कृष्णकुमार राय उतरे मैदान में समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर नगरपालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव ने शहर के विभिन्न वार्डों की पदयात्रा कर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया। इस दौरान उन्होनें शहरवासियों से 13 से 15 अगस्त तक पूरे सम्मान के साथ अपने घर, दुकान और कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की। अभियान का शुभारंभ…

Read More

जशपुर जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, राष्ट्रीय लोक अदालत में 12268 मामलों को किया गया निराकरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में आज राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर राजस्व न्यायालय में लोक अदालत आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर द्वारा खाते के मध्य आपसी बंटवारे के मामले, कब्जे के आधार पर बंटवारा के मामले, दं.प्र.संहिता 145 के कार्यवाही के मामले, विक्रय पत्र, दानपत्र, वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले सहित शेष अन्य प्रकृति के कुल 12268 मामलों का निराकरण किया गया। 

Read More

जिले में विशेष महाअभियान चलाकर लोगों को लगाया जा रहा है बूस्टर डोज, जिले के सभी विकासखण्डों में चलाया गया महाअभियान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत  जिले में कोविड से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को विशेष अभियान चलाकर निःशुल्क बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विगत 15 जुलाई से आगामी 75 दिनों अर्थात 30 सितम्बर 2022 तक सभी पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क टीकाकरण का प्रावधान है। जिले के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों वनांचलो के बसाहटों, पारा, मोहल्ला,…

Read More

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह रणजीता स्टेडियम जशपुर में, जिले में संसदीय सचिव यू.डी.मिंज करेंगे ध्वजारोहण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला मुख्यालय जशपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन रणजीता स्टेडियम, जशपुर में छ.ग.शासन संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यू.डी.मिंज के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, सलामी, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, शहीद परिवार का सम्मान तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालो अधिकारी-कर्मचारी का सम्मान किया जाएगा। समारोह के दौरान कोविड़-19 के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करना…

Read More