सामाजिक कार्यक्रम आयोजनों में प्लास्टिक के दोना थाली, चम्मच, कटोरी, डिस्पोजल गिलास की जगह बर्तन का उपयोग किया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. ग्राम पंचायत नारायणपुर में सरपंच श्रीमती मुक्तिलता ने अपनी ग्राम पंचायत को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति दिलाने हेतु बर्तन बैंक खोलकर एक नई पहल की शुरुआत की। इस अवसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, जनपद सीईओ कुनकुरी लोकहित भगत, जनपद सदस्य पुष्पा यादव, सरपंच कुलदीप मिंज एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सार्थक…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर कलेक्टर ने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के लिए अधिक से अधिक अंशदान देने की अपील की, सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने आम नागरिकों को दिया संदेश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए संदेश दिया। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि देश की सीमाओं की हिफाजत करते हुए अपने प्राणों का सर्वाेत्तम बलिदान करने वाले अमर वीर शहीदों और सैनिकों को सम्मानित करने के लिए प्रति वर्ष 07 दिसम्बर को “सशस्त्र सेना झण्डा दिवस” मनाया जाता है। इस अवसर पर मैं सशस्त्र सेना के सभी सेवारत जवानों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों का हार्दिक अभिनंदन करता…
Read Moreजशपुर जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया, सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और वनमण्डलाधिकारी को लेपल पिन लगाया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. देश की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों के कल्याण हेतु 07 दिसंबर को पूरे देश के साथ जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (भा.नौ.) जे.के. चौधरी द्वारा कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल और वनमण्डलाधिकारी कृष्णा जाधव को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर लेपल पिन लगाया गया। इस अवसर पर कार्यालय स्टाफ हेमन्त कुमार सार्वा, उŸाम कुमार साहू, रमाकान्त छाटा, राजू राम, पेट्रोल राम उपस्थित रहे। सशस्त्र सेना झंडा दिवस द्वारा एकत्रित की गई…
Read Moreजशपुर में महिलाओ के लिए द्वितीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. नालसा, सालसा के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव पेन इण्डिया अवेयरनेस एण्ड आउटरीच अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर व महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में जिला पुलिस प्रशासन जशपुर, महिला बाल विकास विभाग जशपुर के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर की अध्यक्षा जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में द्वितीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 5 दिसम्बर 2021 को जिला न्यायालय जशपुर के सभागार में किया गया। जिसमें अधिवक्ता श्रीमति ललिता महापात्रे ने नौनी सुरक्षा योजना,…
Read Moreशहीद वीर जवानों के परिजनों को सहायता प्रदान करने नगरवासियों से की गई अपील
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. देश में 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि शहीदों और उन लोगों को सम्मानित किया जा सके जिन्होंने देश के सम्मान की रक्षा हेतु देश की सीमाओं पर बहादुरी से दुश्मनों का मुकाबला किया और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है। सैनिक किसी भी देश की संपत्ति होते हैं। वे राष्ट्र के संरक्षक होते हैं तथा किसी भी कीमत पर नागरिकों की रक्षा करते हैं। अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान…
Read Moreजशपुर जिला स्तरीय युवा उत्सव का हुआ आयोजन, विधायक श्री भगत ने जिला स्तरीय युवा उत्सव का किया शुभारंभ
युवा उत्सव के माध्यम से प्रतिभा को निखारने मिलता है बेहतर अवसर- विधायक श्री भगत प्रतिभागी बिना किसी स्वार्थ भाव के प्रतिभा का करें प्रदर्शन- कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर विधायक विनय भगत एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिक्षक विजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत के.एस. मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। विधायक श्री भगत ने…
Read Moreजशपुर प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने धान खरीदी केंद्र गम्हरिया का किया अवलोकन, उर्पाजन केन्द्र की व्यवस्था, टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता के सम्बंध में ली जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, खेल व युवा कल्याण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल ने आज एक दिवसीय जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर विकास खण्ड के धान उपार्जन केंद्र गम्हरिया का निरीक्षण कर किसानों से धान खरीदी की आवश्यक व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी ली। श्री पटेल ने कहा कि धान खरीदी कार्य में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने केंद्र में धान बेचने आए…
Read Moreनगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर जशपुर नगर सेना लाईन में स्थापना दिवस मनाया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. नगर सेना एवं् नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आज नगर सेना लाईन में स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी, श्रीमती योग्यता साहू द्वारा नगर सेना के जवानों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं के बारे में जाना और समस्याओं का निदान के लिए आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान शुभकामना संदेश का वाचन नगर सेना के जवानों के समक्ष किया गया। इस अवसर पर नगर सूबेदार (अ) श्री बबन सिंह, समस्त कार्यालयीन कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगर…
Read Moreजशपुर के रणजीता स्टेडियम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने जिला स्तरीय युवा उत्सव समापन्न कार्यक्रम में हुए शामिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण और जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव के समापन्न कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर जशपुर विधायक विनय भगत, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, मनोज सागर, श्रीमती आरती सिंह, जनप्रतिनिधि एवं खिलाड़ीगण उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री ने खिलाड़ियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए खेल के…
Read Moreजशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री पटेल विजय बिहार पैलेस पहुंचकर स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव के परिजनों से की मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण और जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने आज विजय बिहार पैलेस पहुंचकर पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक स्व. युद्धवीर सिंह जुदेव के परिजनों से मुलाकात करके संवेदना प्रकट की और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए इस अवसर पर जशपुर विधायक विनय भगत, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नीतिन राय, मनोज सागर, श्रीमती आरती सिंह और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Read More