एक कॉल…और चमत्कार : गर्मी में जल संकट से जूझते गांव को मिली राहत, 60 मिनट में चालू हुआ बंद हैंडपंप, प्रशासन की फुर्ती देख ग्रामीण हैरान, प्रशासन की मुस्तैदी ने दिखाया असर.

एक कॉल पर एक घंटे में सुधरा हैंडपम्प, प्रशासन की सक्रियता पर ग्रामीणों ने व्यक्त की खुशी ग्रीष्म ऋतु में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे गंभीर प्रयास. जशपुर. 04 अप्रैल 2025 : गर्मियों में जब जल संकट आम बात बन जाती है, ऐसे समय में जशपुर जिला प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता एक मिसाल बनकर उभरी है। जिले के सुदूरवर्ती ग्राम लठबोरा में एक खराब हैंडपम्प की सूचना मिलते ही प्रशासन ने न केवल त्वरित कार्रवाई की, बल्कि मात्र एक घंटे के भीतर समस्या का…

Read More

जशपुर का सबसे डरावना मर्डर केस: अवैध संबंध में 5 ने मिलकर की युवक की हत्या, सिर-धड़ अलग कर जंगल में जलाया, पुलिस ने चार माह बाद किया सनसनीखेज खुलासा…..जानें पूरा मामला…देखें विडिओ…!!

अवैध संबंध के चलते गोपनीय ढंग से युवक की हत्या की गई, कुल 05 आरोपी हुये गिरफ्तार, शव के सिर एवं धड़ अलग-अलग हिस्सों को जलाने के बाद बेलटोली स्थित जंगल में छिपाया गया था, हड्डियों के अवशेष ने खोला राज, कुनकुरी. 4 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले में पुलिस ने एक ऐसे दिल दहला देने वाले हत्याकांड का पर्दाफाश किया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। चार माह पूर्व रहस्यमयी ढंग से लापता हुए अनिरुद्ध दास की गुमशुदगी अब एक जघन्य हत्या में तब्दील हो…

Read More

हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी प्रबंधन पर धर्म परिवर्तन का आरोप, छात्रा और प्राचार्य आमने-सामने : मामला गरमाया, विहिप ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी

कुनकुरी, 4 अप्रैल 2025/ हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी प्रबंधन विवादों में घिर गया है। कॉलेज के अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने प्राचार्य सिस्टर विंसी जोसेफ पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने इन आरोपों को नकारते हुए छात्रा को अनुशासनहीन और गैर-हाजिर करार दिया है। छात्रा का कहना है कि उसे पहले वर्ष में दाखिले के कुछ महीनों बाद से ही ‘नन’ बनने और ईसाई धर्म अपनाने के लिए बार-बार प्रेरित किया गया। जब उसने इस प्रस्ताव को अस्वीकार किया, तो मानसिक प्रताड़ना,…

Read More

अंबेडकर जयंती एवं भाजपा स्थापना दिवस पर 15 दिन तक चलेगा सेवा पखवाड़ा : हितग्राहियों तक पहुंचेगी योजनाएं. 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक जनसेवा अभियान.

स्थापना दिवस और डॉ. अम्बेडकर जयंती के निमित्त 6 अप्रैल से विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन करेगी भाजपा, जिला संगठन प्रभारी ने ली बैठक, वक्फ संशोधन बिल के फायदे की भी दी जाएगी जानकारी. जशपुर. 03 अप्रैल 2025 : छह अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ करेगी। 15 दिन तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचल तक मतदाताओं, हितग्राहियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तक पहुंचेगें। इसके साथ…

Read More

97.5 लाख के सफाई घोटाले से गरमाई कुनकुरी की राजनीति, नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने उठाया मामला….सवालों के घेरे में आई पूर्ववर्ती कांग्रेस की नगर सरकार…!!

अध्यक्ष विनयशील ने नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से पत्र लिखकर डेम सफाई कार्य से जुड़े सभी दस्तावेजों की मांगी जानकारी कुनकुरी, 3 अप्रैल 2025/ नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष विनयशील ने नगर के एकमात्र निस्तारी डैम एवं छठ घाट के सफाई कार्य में अनियमितताओं को लेकर फिर से सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से पत्र लिखकर इस कार्य से जुड़े सभी दस्तावेजों की मांग की है। अध्यक्ष विनयशील ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस सफाई कार्य के लिए नगर पंचायत को करीब 97.5 लाख रुपये…

Read More

‘जल जागृति जशपुर’ अभियान की धूम! विधायक रायमुनी भगत ने जल संरक्षण की अलख जगाई, गांव-गांव में पहुंचा जागरूकता का संदेश, बारिश के जल संग्रह और भूमि संरक्षण के लिए मिल रही खास ट्रेनिंग

जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ भी कार्यक्रम में हुए शामिल जशपुर, 03 अप्रैल 2025/ जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने लोदाम से’जल जागृति जशपुर’ अभियान का गुरुवार को शुभारम्भ किया। जल जागृति अभियान जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे जल शक्ति अभियान के कैच द रैन का एक भाग है। इसके तहत गांव गांव में जाकर जल एवं भूमि संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति जागरूकता लाने के साथ साथ श्रमदान एवं अन्य आयोजनों द्वारा लोगों…

Read More

जशपुर में कलेक्टर का आकस्मिक निरीक्षण! लोदाम सीएचसी में मरीजों से मिले, सुविधाओं की ली जानकारी

जशपुर, 03 अप्रैल 2025/ जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ करने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार द्वारा गुरूवार को लोदाम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने लोदाम सीएचसी में ओपीडी पर्ची की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने बीएमओ एवं अन्य अधिकारियों से स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं अन्य चिकित्साकर्मियों की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान एनसीडी कक्ष, परामर्श कक्ष, स्टोर रूम, फार्मेसी, ड्रेसिंग कक्ष, दन्त चिकित्सा कक्ष, प्रयोगशाला, फिजियोथेरेपी कक्ष, प्रसव कक्ष…

Read More

काम नहीं करने वाले आवास मित्रों की होगी छुट्टी! जशपुर में पीएम आवास योजना की प्रगति पर कलेक्टर ने कसी कमर

स्वीकृत मकान निर्माण के कार्य को जून तक पूरा करने के दिए निर्देश स्व सहायता समूह का गठन कर महिलाओं को बनाए आत्मनिर्भर जशपुर, 03 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना और एनआरएलएम के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जिले में जितने भी आवास निर्माण के लिए कार्य स्वीकृत हुए है, उसको हर हाल में जून तक पूर्ण करने के लिए कहा है। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025: जशपुर जिले के 43 पंचायतों में “पैक्स कंप्यूटराइजेशन के फायदे एवं पैक्स द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में चर्चा” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जशपुर, 3 अप्रैल 2025/ अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के लिए जारी कैलेंडर अनुसार जिले के 43 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में “पैक्स कंप्यूटराइजेशन के फायदे एवं पैक्स द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत जिले के प्रत्येक विकासखंड के 5-5 अलग-अलग पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय और राज्य सहकारिता मंत्रालय द्वारा पैक्स समितियों को कंप्यूटराइजेशन योजना के तहत ई-पैक्स बनाए जाने से किसानों को होने वाले लाभ तथा पैक्स के माध्यम से किसानों को मिलने वाली…

Read More

जशपुर : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए परीक्षा 20 अप्रैल को, ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड!

जशपुर 03 अप्रैल 2025/ प्रयास बालक व कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्राक्चयन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर क्लिक करके 03 से 20 अप्रैल 2025 तक डाउनलोड कर सकते है। प्रवेश हेतु परीक्षा 20 अप्रैल .2025 दिन रविवार को समय 09.00 बजे उपस्थिति व रिपोर्टिंग तथा कक्ष परीविक्षक द्वारा प्रातः 09.30 बजें से 10.00 बजें तक परीक्षार्थी के ओएमआर सीट भराया जाना है, तथा परीक्षा प्रारंभ एवं समाप्ति का समय प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक परीक्षा आयोजित किया…

Read More