प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पर्वत के सानिध्य में सात दिवसीय महाशिवपुराण कथा सम्पन्न : जशपुर के मधेश्वर पर्वत की ख्याति विदेश तक पहुंची, महाशिवपुराण कथा का हुआ भव्य समापन, पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने दी शुभकामनाएं.

जशपुर के मधेश्वर पर्वत में उमड़ा आस्था का सैलाब, 272 देशों के शिवभक्तों ने सुनी महाशिवपुराण कथा  बताया ‘भोले… कहां… मिलेंगे ? पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा ने शिवभक्तों को किया भाव-विभोर. पंडित श्री मिश्रा ने सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, श्रीमती कौशल्या साय और जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, आयोजन समिति को दिया धन्यवाद. महाशिवपुराण की कथा 272 देश-विदेश के शिव भक्तों ने भी विभिन्न सोशल मीडिया, चैनल के माध्यम से सुनी. जशपुर. 27 मार्च 2025 : कुनकुरी मयाली में सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर…

Read More

ब्रेकिंग सड़क दुर्घटना: शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिक-अप पलटी, दर्जनों घायल, चार से पांच गंभीर

ग्राम हर्राडांड के बाजार के समीप हुई दुर्घटना की पुलिस कर रही जांच कुनकुरी, 27 मार्च 2025: शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिक-अप अनियंत्रित होकर ग्राम हर्राडांड के बाजारडांड के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार पिक-अप में बच्चों से लेकर बुजूर्ग महिला व पुरूष तक 30 से 35 की संख्या मेंलोग सवार थे। दुर्घटना में दो दर्जन से अधीक लोगो को ज्यादा चोटें आई है। जिसमे से 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल…

Read More

मधेश्वर महादेव शिवमहापुराण कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़! 24×7 सफाई और उत्तम सुविधाओं का इंतजाम! QR कोड से प्रशासन कर रहा मॉनिटरिंग!

महिला और पुरूष श्रद्धालूओं हेतु शौचालय एवं स्नान की किया गया है पृथक-पृथक व्यवस्था कथा क्षेत्र, सड़क तथा प्रांगण की सफाई की जा रही अनवरत साफ सफाई, क्यू आर कोड़ के माध्यम से लिया जा रहा फीडबैक जशपुर, 26 मार्च 2025/ जिला प्रशासन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता दीदियों और शहरी क्षेत्रों के नगर पालिका निगम के स्वच्छता मित्रों के द्वारा शिव धाम की प्रतिदिन साफ सफाई की जा रही है। कुनकुरी विकास खंड के मयाली में सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास महाशिवपुराण कथा का…

Read More

जशपुर में अवकाश के बावजूद दस्तावेजों का पंजीयन जारी रहेगा, कलेक्टर ने दिए विशेष निर्देश!

मार्च माह के अंतिम सप्ताह के अवकाश के दिनों भी होगा पंजीयन कार्य, कलेक्टर ने आमजनों के सुविधा के लिए शासकीय अवकश दिवसों में भी उप पंजीयक कार्यालय खुला रखने के दिए निर्देश जशपुर, 26 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आमजनों के सुविधा के लिए मार्च माह के अंतिम सप्ताह के अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्य हेतु उप पंजीयक कार्यालय चालू रखने के निर्देश दिए है। उप पंजीयक कार्यालय मार्च माह का अंतिम शनिवार 29 मार्च, अंतिम रविवार 30 मार्च एवं ईद-उल-फितर 30 मार्च शासकीय अवकाश…

Read More

जशपुर प्रशासन का संवेदनशील कदम – प्राकृतिक आपदा में मृतक के परिवार को राहत राशि मंजूर!

जशपुर, 26 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम सुलेसा निवासी लक्ष्मण राम का सांप के काटने से 02 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी मयासो/1हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर से हिमालय तक : जशपुर के जनजातीय युवाओं का रोमांचक पर्वतारोहण अभियान! मिशन मियार घाटी शुरू! पहली बार जनजातीय पर्वतारोही करेंगे हिमालय में अल्पाइन चढ़ाई

जशपुर‌ 26 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पहल किए गए एक ऐतिहासिक अभियान के तहत, जशपुर के कलेक्टर रोहित व्यास (आईएएस) के नेतृत्व में, जनजातीय रॉक क्लाइम्बर्स के एक चयनित समूह को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिमालयी गाइडों के साथ अल्पाइन पर्वतारोहण अभियान के लिए मियार घाटी भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई इस अनूठी पहल में रोहित व्यास एक प्रमुख नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं। यह भारत में अपनी तरह का पहला प्रयास है, जहां एक राज्य सरकार भारतीय हिमालय में ऐसे…

Read More

मधेश्वर महादेव धाम मयाली पर शिवमहापुराण कथा के छठे दिन प्रभु श्रीराम और निषादराज के प्रेम का वर्णन, पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा – श्रद्धा से जो मांगो, शिव अवश्य देते हैं

जशपुर, 26 मार्च 2025/ कुनकुरी मयाली में सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी ने शिव भक्तों को कथा सुनाते हुए कहा कि भक्त अपनी समस्या लेकर भोले बाबा के पास जाते हैं तो कि उनकी समस्याओं का समाधान भी बाबा करते जाते हैं। भगवान विष्णु , इन्द्रदेव, वरूण, अरूण, भी शिव जी के पास अपने भीतर की संचय समाप्त करने के लिए शिव जी के पास जाते थे। पंडित श्री मिश्रा जी ने कहा कि भगवान शिव जी जिनके पास…

Read More

पत्थलगांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : तस्करों के चंगुल से छुड़ाए 11 गौवंश, पिक-अप छोड़ कर मालिक हुआ फरार, पुलिस जुटी तलाश में.

मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोर्रापारा, मुडेकेला का ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने मुक्त कराए 11 नग गौ वंश, पिक-अप का मालिक फरार, पुलिस कर रही तलाश. आरोपी के विरुद्ध छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि.2004 की धारा 4,6,10 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर. 26 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25 मार्च 2025 की रात्रि पत्थलगांव पुलिस को ग्राम गोर्रापारा मुड़ेकेला के ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि केराकछार से किलकिला जाने वाले मार्ग…

Read More

कुनकुरी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. विष्णु वल्लभ मिश्र को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

मुख्यमंत्री स्वर्गीय विष्णु वल्लभ मिश्र के द्वादश श्राद्धकर्म में हुए शामिल जशपुर, 25 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुनकुरी के बाजारडांड में स्वर्गीय विष्णु वल्लभ मिश्र के निवास पहुंचकर उनके द्वादश श्राद्धकर्म में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय विष्णु वल्लभ मिश्र के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उनका ढ़ाढस बंधाया। स्वर्गीय विष्णु वल्लभ मिश्र मुख्यमंत्री के शिक्षक रहे स्वर्गीय श्रीराम चंद्र मिश्र के सुपुत्र थे।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर को पर्यटन का नया केंद्र बनाने की रखी नींव, आध्यात्मिक, प्राकृतिक और एडवेंचर सर्किट का भव्य शुभारंभ!

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने तीन पर्यटन सर्किटों का किया विमोचन आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक, प्राकृतिक एवं वन्य जीव, साहसिक पर्यटन सर्किट से जिले के पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन जशपुर, 25 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुनकुरी स्थित मयाली नेचर कैम्प में पहुंचे। जहां उन्होंने मयाली में एडवेंचर जोन का शुभारम्भ किया। इस एडवेंचर जोन के द्वारा जशपुर के पर्यटन को नया मुकाम प्राप्त होगा साथ ही यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। यहां पर पोंटून बोट, एक्वा साइकिलिंग,…

Read More