राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी-ईआर द्वारा ऑनलाईन जनरेटेड मतदाता पर्ची भी मान्य. जशपुर. 10 फरवरी 2025 : नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 हेतु मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है। इनमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता पहचान-पत्र, बैंक एवं डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, आयकर पहचान-पत्र (पैन कार्ड), आधार कार्ड, राज्य-केन्द्र सरकार-सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय अथवा अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले…
Read MoreCategory: जशपुर
जमीन संबंधी विवाद में जान से मारने की नियत से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल !
आरोपी के विरुद्ध थाना दुलदुला में बीएनएस की धारा 290,351(3), 109 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध आरोपी – प्रदीप कुजूर पिता भीम सेंट कुजूर उम 50 वर्ष निवासी डोभ स्कूलडीपा थाना दुलदुला जिला जशपुर (छ.ग.) जशपुर. 09 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुरेन्द्र राम पिता लच्छू राम उम्र 40 साल साकिल डोभ थाना दुलदुला जिला जशपुर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह खेती किसानी मजदुरी का काम करता है, दिनांक 08 फरवरी 2025…
Read More“अब कोई भ्रम नहीं!” – जशपुर में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, ईवीएम प्रदर्शन और पोस्टरों से मिलेगी पूरी जानकारी
नगरीय निकाय के प्रत्येक वार्ड में ई व्ही एम मशीन की प्रर्दशन हेतु मतदान की बताई जा रही प्रकिया नगरीय निकाय के सभी मतदान केन्द्रों में अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया संबंधी पोस्टर किया गया चस्पा जाबो कार्यकम के नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता अभियान जशपुर 9 फरवरी 25/ जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जाबो कार्यकम के नोडल अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में…
Read More“मतदान के लिए तैयार जशपुर!” – 11 फरवरी को 84 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट, ईवीएम जागरूकता अभियान तेज
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन पर मतदान की तीव्र गति से हो रही है तैयारी जशपुर 9 फरवरी 25/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में समस्त नगरीय निकायों के चुनाव 11 फरवरी को आयोजित किए जाएंगें। जिला प्रशासन ने चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी करने के साथ ही लोगों को जाबो कार्यक्रम के तहत मतदान के महत्व बताया जा रहा है और ई.व्ही.एम से मत डालने की प्रक्रिया के संबंध में नगरीय निकाय के हर…
Read More“अब बदलाव की बारी!” – कुनकुरी में कांग्रेस की जनसम्पर्क रैली, भाजपा को घेरा, विकास का संकल्प दोहराया
कुनकुरी, 9 फरवरी 2025: नगरीय निकाय चुनाव 2025 के अन्तर्गत चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर में जनसम्पर्क करने हेतु एक रैली का आयोजन किया गया। रैली के नगर भ्रमण के उपरांत एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन नगर के बस स्टैण्ड में आयोजित किया गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन होने के कारण कांग्रेस पार्टी के नेताओं व वक्ताओं के नगर सरकार बनाने हेतु कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम को मुरारी लाल अग्रवाल, गजेन्द्र जैन, पूर्व विधायक यूडी मिंज, ताहिर अली…
Read Moreकुनकुरी में भाजपा का महतारी वंदन सम्मान समारोह कार्यकर्म में “भाभीजी सुपर सीएम” बयान पर कौशल्या साय का पलटवार – “पति का साथ देना गलत कैसे?” आप भी लक्ष्मण, भरत जैसे देवर बनो दुर्योधन व दुःशासन जैसे क्यो?…. देखें video….
कुनकुरी. 09 फरवरी 2025 : नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत नगर में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा महतारी वंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नि कौशल्या साय सम्मिलित हुई। अतिथि के रूप में जशपुर राजपरिवार से विजय आदित्य सिंह जूदेव उपस्थित रहे। मंच पर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित 15 वार्ड के भाजपा पार्षद प्रत्याशी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री की धर्मपत्नि श्रीमती कौशल्या साय ने कहा…
Read Moreनगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : गुंडे बदमाश अपनी हरकतों से बाज आयें…कांबिंग गश्त कर जशपुर पुलिस ने दिया संदेश…पूरे जिले में बीती रात पुलिस ने चलाया कांबिंग गश्त का महा अभियान
एक ही रात में की गई 36 गुंडा बदमाश, 57 निगरानी बदमाश, 07 माफी बदमाश, 75 सजायाफ्ता एवं 34 संदेहियों की चेकिंग, एक गिरफ्तारी सहित, 18 स्थाई वारंटियों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता एसएसपी ने बताया अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए की गई कवायद, आगामी चुनाव के मद्देनजर इस ऑपरेशन को दिया गया अंजाम. जिले के 15 थानों व 08 चौकियों से निकलकर पुलिस ने रात भर निगरानी व गुंडे बदमाशों के ठिकानों पर दी दबिश. सिटी कोतवाली जशपुर में एएसपी श्री अनिल कुमार सोनी ने बदमाशों…
Read Moreनगरीय निकाय चुनाव 2025 : व्यय प्रेक्षक नन्द किशोर चक्रधारी ने की द्वितीय दैनिक व्यय लेखा रजिस्टर की जांच.
पूरे निर्वाचन काल में किसी एक फर्म को 10000/- रुपए से अधिक नगद भुगतान नहीं किए जाने के दिए निर्देश. जशपुर. 9 फरवरी 2025 : व्यय प्रेक्षक श्री नन्द किशोर चक्रधारी द्वारा व्यय लेखा संपरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत नगर पालिका परिषद जशपुर एवं नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों का दैनिक व्यय लेखा रजिस्टर की द्वितीय जांच निर्धारित विगत दिवस 8 फरवरी को की गई। जांच के दौरान व्यय लेखा का कार्य संतोषजनक पाया गया। उन्होंने पूरे निर्वाचन काल में किसी एक फर्म को 10000/- रुपए से अधिक नगद…
Read Moreनगरीय निकाय चुनाव 2025 : जशपुर कलेक्टर ने आम नागरिकों से की अपील : चुनाव के इस महापर्व में अपने मताधिकार का अवश्य करें उपयोग.
नगरीय निकाय के लिए जिले में बनाये गये हैं 84 मतदान केंद्र. 11 फरवरी 2205 को सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक मतदाता कर सकेंगे अपने मताधिकार का उपयोग. जशपुर. 9 फरवरी 2025 : जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आम नागरिकों को आगामी 11 फरवरी 2025 को नगरीय निकाय चुनाव में उत्साह से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए अपील की है। उन्होंने वोट के इस महापर्व में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाकर पर्व को सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि हमारे…
Read Moreकुनकुरी पत्रकार संघ की आपात बैठक में बड़ा फैसला, निष्पक्ष पत्रकारिता से समझौता करने वालों पर होगी कार्यवाही
कुनकुरी पत्रकार संघ ने पारित किया महत्वपूर्ण प्रस्ताव, पत्रकारिता की निष्पक्षता पर दिया जोर कुनकुरी, 8 फरवरी 2025 / नगर में नगरीय निकाय चुनावों के दौरान पत्रकारों की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कुनकुरी पत्रकार संघ की एक आपात बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संघ ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि पत्रकारों का किसी भी राजनीतिक दल के चुनाव प्रचार में शामिल होना या किसी विशेष दल के लिए कार्य करना संघ के नियमों और मर्यादा के…
Read More